
कन्या पूजन के दिन हर कोई कन्याओं को तोहफे में अलग-अलग चीजें देता है। कई लोग अष्टमी तो कुछ लोग नवमी के दिन कंजकों को बिठाने के बाद अपना व्रत तोड़ते हैं। छोटी-छोटी कन्याएं तोहफे से ही सबसे ज्यादा खुश होती हैं। इसलिए, हर कोई चाहता है कि माता रानी के रूप में उनके घर पर आई कन्याएं खुश होकर ही जाएं। यही कारण है कि लोग सोच-समझकर ऐसे तोहफे चुनते हैं जो उन्हें सच में खुश कर सकें। हालांकि, हर बार कुछ अलग देने की सोच रखने वाले, बजट में कई सारी चीजें देना पसंद करते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली के ऐसे बाजार के बारे में बताएंगे, जहां से आप बजट में कई सारी चीजें खरीद पाएंगी।
दिल्ली में कन्या पूजन का सामान आपको इस मार्केट के सिवा और कहीं और नहीं मिलेगा। इसे दिल्ली की सबसे सस्ती मार्केट में से एक माना जाता है। यहां आपको हर तरह की चीजें सस्ते दाम में मिलती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस मार्केट में सब कुछ सेट के साथ मिलता है, इसलिए एक साथ 9 या 10 चीजें खरीदेंगी, तो आपको अच्छा डिस्काउंट मिल जाएगा। चूड़ियां, बिंदी, टॉयज और स्टेशनरी से लेकर बच्चों के लिए अलग-अलग तरह की चीजें यहां आप 500 रुपये के अंदर खरीद लेंगी। खास बात यह है कि 500 रुपये के अंदर सभी कन्याओं के लिए आपकी शॉपिंग हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- Navratri Chunri Designs: घर में बुला रही हैं 9 नन्ही कंजक? इस बार उन्हें उठाएं ये 5 लेटेस्ट डिजाइन वाली चुनरियां

कन्या पूजन के लिए बच्चों का गिफ्ट आप चांदनी चौक से भी खरीद सकती हैं। यहां आपको सदर बाजार के मुकाबले थोड़ा महंगा सामान मिल सकता है, लेकिन एक साथ ज्यादा खरीदने पर आपको अच्छा ऑफर भी मिल जाएगा। 50 रुपये से लेकर 20 रुपये तक यहां यहां चूड़ियों के सेट और कल्चर का पैकेज मिल जाता है। आप यहां कभी भी जा सकती हैं, लेकिन कोशिश करें कि रविवार के दिन जाने से बचें। संडे के दिन मार्केट में भीड़ ज्यादा रहती है।
इसे भी पढ़ें- Kanya Pujan Gifts: कन्या पूजन के लिए 100 रुपये में खरीदें ये बेहतरीन गिफ्ट्स, खुश हो जाएंगी नन्हीं देवियां

सस्ती शॉपिंग के लिए आप सरोजिनी भी जा सकती हैं। यहां से आपको सस्ते में कपड़े मिलेंगे, जो आप छोटी-छोटी कन्याओं को दे सकती हैं। इतना ही नहीं आप सरोजिनी नगर से बोतल और लंच बॉक्स भी खरीद सकती हैं, जो आपको ज्यादा खरीदने पर डिस्काउंट देगा। कन्या पूजन के दिन बजट में सामान खरीदने के लिए अक्सर लोग सोरजिनी जाते हैं। यहां से खरीदारी करते समय मोल-भाव जरूर करें। क्योंकि, यहां रेट कम कर दिए जाते हैं।
यह भी पढ़ें- नवरात्रि में वही पुराने तरीके से काले चने क्यों बनाना? इस बार इन नए टिप्स से बढ़ाएं अष्टमी-नवमी का स्वाद

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।