
हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि व्रत का खास महत्व है। इस पूरे 9 दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। भक्त व्रत रखते हैं और मां की अराधना करते हैं। व्रत का समापन तभी माना जाता है जब अष्टमी या नवमी पर कन्याओं को भोजन कराया जाए। इन दिनों कन्याओं को देवी मानकर पूजा जाता है। अष्टमी या नवमी पर कन्या भोज में हलवा, पूड़ी और चने बनाए जाते हैं। पहले माता को भोग लगाया जाता है, इसके बाद कन्या भोजन कराया जाता है।
इस दिन कन्याओं को गिफ्ट्स भी दिए जाते हैं। आमतौर पर लोग टिफिन, प्लेट्स या रुपये देते हैं, लेकिन आप चाहें तो इस बार कन्याओं को कुछ यूनिक गिफ्ट्स भी दे सकती हैं। हम आपको कुछ ऐसे गिफ्ट्स के बारे में बता रहे हैं जिसे आप 100 रुपये से भी कम में खरीद सकती हैं। ये नन्हीं देवियों को खूब पसंद भी आएंगे। आइए जानते हैं-

आप इस बार कन्या भोज में नन्हीं बच्चियों को कलरफुल क्लिप्स, रबर बैंड और हेयर बैंड दे सकती हैं। दरअसल, उन्हें तैयार होना बहुत पसंद होता है। ऐसे में ये उन्हें बहुत पसंद आएगी। आप 100 रुपये के अंदर एक अच्छा सा सेट ले सकती हैं।
यह भी पढ़ें- नवरात्रि में वही पुराने तरीके से काले चने क्यों बनाना? इस बार इन नए टिप्स से बढ़ाएं अष्टमी-नवमी का स्वाद
अगर आप थोड़ा अलग और अच्छा गिफ्ट देना चाहती हैं, तो आप उन्हें स्टोरी बुक या कलरिंग बुक भी दे सकती हैं। ये आपको मार्केट में 100 रुपये के अंदर मिल जाएंगे। इसके साथ आप कलर पेंसिल भी जरूर दें।
पर्स या छोटा सा हैंड बैग भी बच्चियों को खूब पसंद आता है। इसे आप बल्क में ऑनलाइन भी मंगा सकती हैं। चाहें तो दुकान से जाकर भी खरीद सकती हैं। इससे आपको ये कम बजट में मिल जाएंगे। बच्चियां इसमें अपना सामान भी रख सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Navratri Chunri Designs: घर में बुला रही हैं 9 नन्ही कंजक? इस बार उन्हें उठाएं ये 5 लेटेस्ट डिजाइन वाली चुनरियां
आजकल छोटे और क्यूट डिजाइन वाले टिफिन और पानी की बोतलें भी बाजारों में खूब देखने को मिलती हैं। ये आपको 100 से 150 रुपये में आसानी से मिल जाएंगे। ये गिफ्ट बच्चों के लिए बहुत काम की चीज है। साथ ही उन्हें पसंद भी खूब आएगा।
कन्याओं को सजने संवरने का बहुत शौक होता है। ऐसे में आप उन्हें चूड़ियों का सेट दे सकती हैं। साथ ही एक बॉक्स में आप कड़े, बिंदी, काजल और मेहंदी भी रख सकती हैं। ये सब आपको 100 रुपये में आसानी से मिल जाएंगे।
-1774338090982.jpg)
तो अगर आप भी कन्याओं को कुछ यूनिक गिफ्ट्स देना चाहती हैं तो ऊपर बताए गए ऑप्शंस देख सकती हैं। ये कन्याओं को जरूर पसंद आएंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/jagran/ANI
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।