herzindagi
propose day gift ideas

Propose Day Gift Ideas 2026: र‍िंग या गुलाब नहीं, पार्टनर का द‍िल जीतने के लिए डेट पर दें ये क्‍यूट गिफ्ट्स; तुरंत हो जाएगी 'हां'

Propose Day Gift Ideas 2026: वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन यानी 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है। इस द‍िन लोग एक दूसरे को ग‍िफ्ट्स देते हैं और प्रपोज करते हैं। जब भी गि‍फ्ट्स देने की बात आती है तो ज्‍यादातर अंगूठी या गुलाब देने का ही ख्‍याल आता है, लेक‍िन हम आपको ऐसे ग‍िफ्ट आइड‍ियाज दे रहे हैं जो आप अपने क्रश को दे सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-06, 16:32 IST

Propose Day 2026 Gift Ideas: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से हो जाती है। पहले द‍िन जहां Rose Day सेल‍िब्रेट क‍िया जाता है, तो वहीं दूसरा द‍िन प्रपेाज डे का होता है। इस द‍िन कपल्स एक दूसरे को ग‍िफ्ट्स देकर प्रपोल करते हैं। प्रपोज डे ग‍िफ्ट्स की बात आती है तो सबसे पहले लोगों के द‍िमाग में रिंग या गुलाब का ही ख्‍याल आता है।

हालांक‍ि, अब ये पुराना हो गया है। अब लोग ऐसे गि‍फ्ट्स देखते हैं जो कुछ यून‍िक हो और तुरंत द‍िल को छू जाएं। अगर आप 2026 के Propose Day पर अपने पार्टनर को सच में स्पेशल फील कराना चाहती हैं, तो हम आपको कुछ यून‍िक आइड‍ियाज दे रहे हैं। इससे तुरंत हां हो जाएगी। आइए जानते हैं-

propose day gift ideas (1)

'हमारी कहानी' वाला मिनी स्क्रैप बुक

ये गिफ्ट दिखने में भले छोटा लगता है, लेक‍िन ये द‍िल को छू जाता है। एक छोटी सी स्क्रैप बुक आप बना सकती हैं। इसमें आपकी पहली मुलाकात, पहली चैट, पहली फोटो और छोटे-छोटे नोट्स हों। सबसे आखिरी पेज पर एक सिंपल सा सवाल लिख सकती हैं क‍ि क्‍या तुम ज‍िंदगी भर के ल‍िए मेरे बनोगे? ऐसा गिफ्ट देखकर कोई भी इग्नोर नहीं कर पाएगा।

यह भी पढ़ें- Rose Earrings Designs: रोज डे पर पहने ये गुलाब डिजाइन वाले ईयररिंग्स, लगेंगी सबसे प्यारी

हैंडरिटन लेटर और सीक्रेट मैसेज

आज जहां सब कुछ डिजिटल हाे गया है, ऐसे में हैंड र‍िटेन चीजें सबसे ज्‍यादा पसंद की जाती हैं। ये अपने आप में बहुत खास होता है। आप एक सिंपल सा लेटर लिखिए, जिसमें आप ये बताइए कि आपका पार्टनर आपकी जिंदगी में कितना मायने रखता है। खास बात ये करें कि आख‍िरी में एक छोटा सा सीक्रेट मैसेज ल‍िखें, जिसे खोलने पर प्रपोज लिखा हो।

यह भी पढ़ें- Dress Ideas for Propose Day: प्रपोज डे के दिन पहनें इस तरह के व्हाइट वन पीस, देखें डिजाइंस

कस्टम प्लेलिस्ट कार्ड

अगर आपके पार्टनर को म्यूजिक पसंद है, तो ये आपके ल‍िए बहुत आइडिया परफेक्ट हो सकता है। एक छोटा कार्ड बनवाइए या आप खुद बना सकती हैं, जिसमें QR कोड हो। उस QR कोड को स्कैन करने पर आपकी बनाई हुई प्लेलिस्ट खुल जाए। उस प्लेलिस्ट में वो गाने आप रख सकती हैं जो आपके पार्टनर को बहुत पसंद हो। लास्ट गाने के साथ एक छोटा सा प्रपोज मैसेज भी दें।

यह भी पढ़ें- Lipstick Shades For Valentine's Day 2026: अपनी आउटफिट के हिसाब से ऐसे चुनें परफेक्ट ल‍िपस्‍ट‍िक

डेट जार

ये ग‍िफ्ट भी आपके पार्टनर को बहुत पसंद आएगा। इसके लि‍ए आप एक कांच का जार लीजिए और उसमें छोटे-छोटे कागज डाल दीजिए। हर नोट पर फ्यूचर डेट आइडिया लिखि‍ए- जैसे कॉफी डेट, मूवी नाइट, लॉन्ग ड्राइव या ट्रैवल प्लान। जब आप उन्‍हें ये जार ग‍िफ्ट करें तो बस इतना कहें क‍ि अगर तुम हां कहोगे, तो ये सब हम साथ करेंगे। ये गिफ्ट बहुत क्यूट भी है और अलग भी।

propose day gift ideas (2)

पर्सनलाइज्ड कीचेन या ब्रेसलेट

हैवी गिफ्ट की जगह ऐसा कुछ भी दे सकती हैं जो आपका पार्टनर रोज अपने साथ रख सके। जैसे एक कीचेन या ब्रेसलेट दे सकती हैं। इस पर आप कोई खास डेट या प्‍यारा सा वर्ड जैसे 'लव' ल‍िखवा सकती हैं। हर बार उसे देखते ही आपकी याद आएगी।

यह भी पढ़ें- Valentine's Day 2026 पर पार्टनर संग डेट के लिए बेस्ट हैं ये स्टाइलिश ड्रेसेस, लगेंग‍ी हुस्‍न की मलिका

Propose Day पर जरूरी नहीं कि आप जो गिफ्ट दें, वो महंगा ही हो। जरूरी ये है कि वो दिल से दिया गया हो। आप इनमें से कोई ऑप्‍शन देख सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।