herzindagi
best silver anklet designs for propose day

Silver Anklet Designs: प्रपोज डे पर सिल्वर एंकलेट देकर पार्टनर को करें इंप्रेस, यहां देखें खूबसूरत डिजाइंस

प्रपोज डे प्यार के इजहार के साथ-साथ रिश्ते को खास बनाने वाले तोहफों का भी दिन होता है। अगर आप इस मौके पर अपनी पार्टनर को कुछ स्टाइलिश, यादगार और दिल से जुड़ा गिफ्ट देना चाहते हैं, तो सिल्वर एंकलेट एक शानदार विकल्प हो सकता है। यह न सिर्फ लुक को खूबसूरत बनाएंगी, बल्कि आपके प्यार को भी बढ़ाएंगी।  
Editorial
Updated:- 2026-02-07, 11:11 IST

प्रपोज डे सिर्फ किसी खास को प्रपोज करने का दिन नहीं होता है बल्कि अच्छे-अच्छे गिफ्ट देने का समय भी होता है। इस दिन लोग अपने प्यार का इजहार अलग तरीकों से करते हैं। यही नहीं अपने प्यार को किसी खास तोहफे के साथ यादगार बनाने का भी यह अच्छा मौका माना जाता है। अगर आप इस बार अपनी पार्टनर को कुछ अलग और दिल से जुड़ा गिफ्ट देना चाहते हैं, तो कुछ ऐसे सिल्वर एंकलेट डिज़ाइन हैं जो आपके लिए एक बेहद खूबसूरत और यूनिक ऑप्शन हो सकते हैं। यही नहीं आप इस दिन अगर खुद के लिए भी कुछ लेना चाहती हैं तो इन सिल्वर एंकलेट से आईडिया ले सकती हैं। ये सिर्फ स्टाइलिश ही नहीं हैं, बल्कि लड़कियों के लुक को और ख़ास बना सकती हैं। वैसे तो चांदी के भाव दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन फिर भी मार्केट में कई ऐसे डिज़ाइन उपलब्ध हैं जो आपके लुक को और ज्यादा स्टाइलिश बना सकते हैं और बजट फ्रेंडली भी हैं। आइए जानते हैं कुछ ट्रेंडिंग सिल्वर एंकलेट डिजाइंस के बारे में, जो प्रपोज डे गिफ्ट के लिए परफेक्ट हैं।

रोडियम-प्लेटेड सिल्वर एंकलेट

rodiaum plated anklet

आजकल एंकलेट के ये डिजाइन काफी ट्रेंड में हैं और इनकी एक ख़ास बात यह है कि इन पर रोडियम की कोटिंग होती है, जिससे इनकी चमक लंबे समय तक बनी रहती है और ये रोज इस्तेमाल करने पर भी जल्दी काली नहीं पड़ती हैं। ये एंकलेट्स दिखने में बहुत स्लीक और मॉडर्न लुक देती हैं, इसलिए वेस्टर्न और इंडो-वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ आप इसे कैरी कर सकती हैं। साथ ही ये बजट फ्रेंडली भी हैं इसलिए प्रपोज डे के लिए एक अच्छा ऑप्शन भी है। अगर आपकी पार्टनर को सिंपल, लेकिन क्लासी ज्वेलरी पसंद है तो यह डिजाइन एकदम परफेक्ट हैं।  

सिल्वर चेन एंकलेट

silver chain anklet

आजकल सिल्वर चेन एंक्लेट सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं और लड़कियों को काफी पसंद भी आती हैं।  यह हल्की, आरामदायक और दिखने में बेहद स्टाइलिश होती हैं। पतली चेन वाली एंकलेट्स पैरों में बहुत सुंदर लगती हैं और रोज पहनने के लिए भी बेस्ट हैं। प्रपोज डे पर गिफ्ट करने के लिए आप सिंगल चेन, डबल लेयर चेन या छोटे चार्म्स वाली चेन एंकलेट चुन सकते हैं। अगर आप पहली बार एंकलेट गिफ्ट कर रहे हैं, तो सिल्वर चेन एंकलेट एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। साथ ही, ये किसी भी ऑउटफिट के साथ कैरी किया जा सकता है।

सिल्वर-प्लेटेड बीडेड कड़ा एंकलेट

silver plated beats designs

अगर आपकी पार्टनर को थोड़ा बोल्ड और ट्रेडिशनल टच पसंद है, तो सिल्वर-प्लेटेड बीडेड कड़ा एंकलेट एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह डिजाइन दिखने में थोड़ा चौड़ा और हैवी लुक तो देता ही है और किसी भी ट्रेडिशनल ऑउटफिट के साथ खूब जचता है। जिसमें छोटे-छोटे बीड्स या मोतियों का काम होता है और सिल्वर बीट्स भी लगे होते हैं। किसी भी एथनिक वियर जैसे साड़ी, सूट या लहंगे के साथ ये एंकलेट्स बहुत खूबसूरत लगती हैं। फेस्टिव और स्पेशल ओकेजन पर पहनने के लिए यह एक परफेक्ट चॉइस हैं। इस साल प्रपोज डे के लिए ये गिफ्ट परफेक्ट हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Propose Day Gift Ideas 2026: र‍िंग या गुलाब नहीं, पार्टनर का द‍िल जीतने के लिए डेट पर दें ये क्‍यूट गिफ्ट्स; तुरंत हो जाएगी 'हां'

इन्फिनिटी हार्ट्स एंकलेट

infinity heart anklet

जब बात प्रपोज डे की है और हार्ट शेप डिजाइन सामने न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। अगर आप अपनी पार्टनर को कोई ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं जो सीधे दिल की बात कहे, तो इन्फिनिटी हार्ट्स एंकलेट से बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता है। इस डिजाइन में हार्ट बहुत खूबसूरत लगता है और आपके दिल को बात भी इसके साथ सामने आती है। यह एंकलेट न सिर्फ खूबसूरत दिखती है, बल्कि जब आप इसे गिफ्ट करेंगे, तो बिना शब्दों के भी आपका संदेश पार्टनर तक पहुंच जाएगा।

प्रपोज डे पर दिए गए गिफ्ट दिल की बात जुबां तक लाने में मदद करते हैं। अगर आप भी प्रोपोज डे के लिए कोई गिफ्ट ढूढ़ रहे हैं तो यहां दिए गए डिज़ाइन आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।