Sun Mar 1, 2026 | Updated 04:20 AM IST
herzindagi
 sleek silver anklet designs

Sleek Silver Anklet Designs: पैरों के लिए मिनिमल स्टाइल पसंद है, तो यहां देखें स्लीक सिल्वर पायल के लेटेस्ट डिजाइंस

अगर आप भी सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक पसंद करती हैं, तो स्लीक सिल्वर पायल के लेटेस्ट डिजाइंस जरूर देखें। ये हल्की, क्लासी और रोज़ पहनने वाली एंकलेट डिज़ाइन हर तरह के आउटफिट के साथ आसानी से मैच होकर आपके स्टाइल को एलिगेंट टच दे सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-28, 12:11 IST

आज के फैशन ट्रेंड में लड़कियों के लिए ज्वेलरी का मतलब सिर्फ भारी भरकम डिजाइंस नहीं रह गया है, बल्कि अब सभी हल्के और मिनिमल स्टाइल को ज्यादा पसंद करते हैं। जब बात एक्सेसरीज की हो तो हल्के डिज़ाइन आपकी खूबसूरती को चार-चाँद लगाते हैं और आपके लुक को और ज्यादा स्टाइलिश बनाते हैं। खासतौर पर पायल या एंकलेट के मामले में स्लीक सिल्वर डिजाइंस आजकल तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं। ये पायलें न सिर्फ पहनने में आरामदायक होती हैं, बल्कि हर तरह के आउटफिट में खूब जंचती हैं। फिर बात चाहे एथनिक की हो, इंडो-वेस्टर्न की या कैज़ुअल की, ऐसे डिज़ाइन किसी भी ऑउटफिट के साथ बहुत स्टाइलिश लुक देते हैं। स्लीक सिल्वर एंकलेट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये बिना ज्यादा चमक-दमक के भी पैरों की खूबसूरती को उभार देती हैं। पतली चेन, छोटे चार्म, फ्लोरल मोटिफ या ब्लैक बीड्स जैसे एलिमेंट्स इन डिजाइंस को क्लासी और मॉडर्न टच देते हैं। ऑफिस गोइंग गर्ल्स की भी पहली पसंद यही डिज़ाइन होते हैं। आइए आपको बताते हैं स्लीक सिल्वर एंकलेट के कुछ ट्रेंडी डिज़ाइन के बारे में।

सिल्वर ट्रिपल फ्लोरल एंकलेट

triple floral anklet

सिल्वर ट्रिपल फ्लोरल एंकलेट उन लोगों के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं जिन्हें सिंपल में भी हल्का सा डिटेलिंग टच पसंद होता है। इस डिजाइन में पतली सिल्वर चेन पर तीन छोटे फ्लोरल मोटिफ जुड़े होते हैं, जो कैरी करने में तो अच्छे हैं ही और आपके लुक को बह एलेगेंट बनाते हैं। इन एंकलेट को पहनकर चलते समय ये बेहद सॉफ्ट और ग्रेसफुल लुक देते हैं। यह डिजाइन इंडो-वेस्टर्न और एथनिक दोनों आउटफिट्स के साथ अच्छा लगता है। अगर आप पहली बार मिनिमल पायल ट्राई कर रही हैं, तो यह डिजाइन सेफ और स्टाइलिश ऑप्शन हो सकते हैं।

सिल्वर लिंक एंकलेट

silver link anklet

सिल्वर लिंक एंकलेट चेन-स्टाइल डिजाइन में आती है, जिसमें छोटे-छोटे सिल्वर लिंक जुड़े होते हैं। इसका पैटर्न साफ, स्ट्रक्चर्ड और मॉडर्न लुक देता है। यह पायल मुख्य रूप से उन महिलाओं के लिए बहुत अच्छे होते हैं जिन्हें ज्वेलरी में मिनिमल डिजाइन पसंद है। किसी भी ऑउटफिट चाहे जींस हो, क्रॉप पैंट, स्कर्ट या शार्ट और लॉन्ग ड्रेस के साथ यह एंकलेट बहुत स्टाइलिश लगती लुक देती हैं।

सिल्वर प्लेटेड फ्लावर एंकलेट

silver plated anklet

सिल्वर प्लेटेड फ्लॉवर एंकलेट में छोटे फूल या फ्लैट फ्लोरल प्लेट्स होते हैं, जो एंकलेट को थोड़ा आर्टिस्टिक टच देते हैं। यह डिजाइन मिनिमल होने के साथ-साथ फेस्टिव फील भी देता है। अगर आप किसी फॅमिली फंक्शन, पूजा या फैमिली गेट-टुगेदर में कुछ हल्का ट्राई करना चाहती हैं तो यह डिजाइन एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह डिज़ाइन सूट, साड़ी और लहंगे के साथ बहुत सुंदर लगती हैं।

यह भी पढ़ें- Daily Wear Silver Anklet Design: पैरों की शोभा बढ़ाएंगी चांदी की ये खूबसूरत एंकलेट, देखें डिजाइंस

सिल्वर चेन एंकलेट विथ ब्लैक बीड्स

silver chain black beads

सिल्वर चेन एंकलेट विथ ब्लैक बीड्स एंकलेट की एक ट्रेंडी और एवरग्रीन डिजाइन है। इसमें सिल्वर चेन के साथ छोटे काले मोती जुड़े होते हैं, जो कॉन्ट्रास्ट बनाकर एंकलेट को और ज्यादा आकर्षक बनाते हैं। यह डिजाइन कैज़ुअल और ट्रेडिशनल दोनों लुक में फिट बैठती हैं। इसमें मौजूद ब्लैक बीड्स को लोग ज्योतिष के हिसाब से भी शुभ मानते हैं, इसमें मौजूद काले मोती किसी भी तरह की बुरी नजर से बचाने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें- पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पहनें ये गोल्डन एंकलेट डिजाइन

सिल्वर मिनिमल ब्लैक बीड्स एंकलेट

अगर आपको बहुत ही हल्की और सामने से न दिखने वाली एलिगेंट लुक वाली पायल पसंद है, तो सिल्वर मिनिमल ब्लैक बीड्स एंकलेट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसमें पतली चेन और ब्लैक बीड्स हैं जो इसके लुक को और ज्यादा स्टाइलिश बनाते हैं। किसी भी ऑउटफिट के साथ आप इन एंकलेट डिज़ाइन को जरूर ट्राई कर सकती हैं।

यह स्लीक सिल्वर एंकलेट ऑफिस, घर या किसी भी फंक्शन में स्टाइलिश दिखने के लिए और किसी भी ऑउटफिट के साथ कैरी करने के लिए एक अच्छा ऑप्शन हैं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Myntra.com, Giva.com 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।