Sun Mar 1, 2026 | Updated 05:59 AM IST
herzindagi
Golden anklet designs ideas

पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पहनें ये गोल्डन एंकलेट डिजाइन

अगर आपको भी अपने पैरों में एंकलेट पहनना पसंद है तो इसके लिए आप यहां बताए गए ट्रेंडी एंकलेट को ट्राई कर सकती हैं और अपने पैरों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-07-17, 17:40 IST

कई सारी महिलाएं होती हैं जिन्हें अलग-अलग डिजाइन की ज्वेलरी को कलेक्ट करना पसंद होता है। इसके लिए वो सेट डिजाइन, इयररिंग्स, बैंगल्स, रिंग वैगहरा अपनी ज्वेलरी कलेक्शन में एड करके रखती हैं। लेकिन कुछ ऐसी होती हैं जिन्हें सबसे ज्यादा पसंद एंकलेट पसंद होती है जिसके वो हमेशा अलग-अलग डिजाइन को ट्राई भी करती हैं और अपनी कलेक्शन में इन डिजाइन को एड करती हैं।

ऐसी कई सारी एंकलेट होती हैं जो सिल्वर और ऑक्सीडाइज्ड डिजाइन में होती हैं। इस बार अपनी कलेक्शन को अपग्रेड करें और इसमें गोल्डन डिजाइन को एड करें। इससे आपके पैर और ज्यादा खूबसूरत नजर आएंगे।

डिजाइन-1

Heavy work anklet

अगर आप हैवी एंकलेट सर्च कर रही हैं तो इसके लिए आप बीड्स वर्क वाली एंकलेट को ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आप इस डिजाइन को जरूर अपने पैरों में ट्राई करें। अगर आपकी नई-नई शादी हुई है तो फेस्टिवल सीजन में इस तरह के डिजाइन आपके लिए परफेक्ट हैं। इस तरीके की एंकलेट बिना घुंघरू की होती हैं क्योंकि बीड्स के कारण इनकी जरूरत नहीं होती है। लेकिन आप अपनी पसंद के हिसाब से घुंघरू को लगा सकती हैं। इस तरह के एंकलेट आपको मार्केट में 250 से 500 की रेंज में अच्छी क्वालिटी में मिल जाएगी।

डिजाइन-2

Chani designs ankelt

कई लड़कियां होती हैं जिन्हें सिंपल और प्लेन डिजाइन की ज्वेलरी काफी पसंद होती है। ऐसे में आप इस तरह के एंकलेट डिजाइन को भी बेहद पसंद करेंगी। इसे आप ऑफिस में भी पहनकर जा सकती हैं। इस तरह की एंकलेट हर एक तरह के आउटफिट के साथ पेयर हो जाती है। इस एंकलेट की खास बात ये है कि हैवी वर्क न होने की वजह से आप इसे किसी को भी गिफ्ट भी कर सकती हैं। ये डिजाइन आपको मार्केट और ऑनलाइन दोनों जगहों पर मिल जाएंगे। जिन्हें आप 250 से 500 की रेंज में खरीद पाएंगी। 

टिप्स: गोल्ड की लेने के लिए आपको 2000 से 3000 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

इसे भी पढ़ें: देखें सिंपल पायल के ये सबसे खूबसूरत डिजाइंस

डिजाइन-3 

Kundan work anklet

आजकल कुंदन वर्क ज्वेलरी का ट्रेंड काफी चल रहा है। ऐसे में आपको कुंदन वर्क एंकलेट डिजाइन भी मिल जाएंगे। जिन्हें आप इन बार फेस्टिव सीजन में ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइन वाली एंकलेट को आप अपनी शादी के बाद भी ट्राई कर सकती हैं। आप इसमें सिंपल कुंदन वर्क वाली एंकलेट भी ले सकती हैं और हैवी वर्क वाली भी। डिजाइन आपको मार्केट और ऑनलाइन मिल जाएंगे। जिन्हें आप सर्च करके अच्छे से ट्राई कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: पायल के ये डिजाइंस बढ़ा देंगे आपके पैरों की शोभा, देखें तस्वीरें

अगर आपको भी एंकलेट पहनना पसंद है तो इसके लिए आप इन डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं।

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। 

Credit- Myntra

 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।