
Rose Day पर गुलाब के साथ भी लोग गिफ्ट्स देना पसंद करते हैं। केवल गुलाब देना उन्हें अच्छा नहीं लगता। इसलिए वह गुलाब के साथ कुछ ऐसे गिफ्ट्स देना चाहते हैं, जो गुलाब से ही जुड़े हुए हों। आज की जनरेशन भावनाओं के साथ-साथ एक्सप्रेशन भी ज्यादा भरोसा करती है। कपल्स चाहते हैं कि वह अगर अपने पार्टनर को कुछ गिफ्ट दें, तो वह उसे स्पेशल फील कराए और लंबे समय तक याद रहे। गुलाब का फूल भले ही प्यार का प्रतीक माना जाता है, लेकिन यह एक समय के बाद सुख जाता है। हर बार गुलाब के फूल को संभालकर रखना कपल्स के लिए मुश्किल होता है। इसलिए, ऐसे कपल्स गुलाब के साथ-साथ और भी गिफ्ट्स देना चाहते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको रोज डे के साथ देने के लिए कुछ अच्छे गिफ्ट्स आइडिया बताएंगे। यह गिफ्ट्स उन्हें पसंद आएंगे।
गुलाब के आकार वाले चॉकलेट बॉक्स- रोज शेप या रोज प्रिंट वाला चॉकलेट बॉक्स आजकल मार्केट में बहुत ज्यादा ट्रेंड में है। इस तरह का गिफ्ट असली गुलाब के साथ देना क्लासिक, स्वीट और रोमांटिक कॉम्बिनेशन माना जाता है। लगभग हर महिलाओं को चॉकलेट पसंद होता है, इसलिए वह इस तरह का गिफ्ट देखकर खुश हो जाएगी। यह गिफ्ट गुलाब की थीम पर होता है, जो रोमांटिक एहसास करवाता है।

फूल के साथ आप रोज की खुशबू वाले कैंडल भी दे सकते हैं। इसके अलावा आजकल गुलाब के डिजाइन वाले कैंडल भी आने लगे हैं। इसे देखकर आपकी पार्टनर बहुत ज्यादा खुश हो जाएगी। गुलाब की खुशबू रोमांटिक पल का अहसास करवाती है। जब भी आपकी पार्टनर घर आएगी, तो उसे गुलाब की खुशबू मिलेगी। यह यादगार ट्रिप है।

गुलाब के साथ आप फूलों की थीम वाले ज्वेलरी भी गिफ्ट कर सकती हैं। रोज रिंग और रोज पेंडेंट डिजाइन भी महिलाओं को काफी पसंद किया जाता है। अगर आप गुलाब के साथ कोई छोटा गिफ्ट देना चाहती हैं, तो आप गुलाब थीम्ड ज्वेलरी दे सकती हैं।

अगर आप महिलाओं को स्किन केयर प्रोडक्ट देती हैं, तो भी यह अच्छा ऑप्शन रहेगा। Rose water, Rose face mist, Rose Scrub, Rose Lip Balm जैसे प्रोडक्ट्स का पूरा सेट गिफ्ट कर सकती हैं। यह पर्सनल केयर और स्किन लविंग गिफ्ट है। वूमेन के लिए यह बहुत प्यारा गिफ्ट ऑप्शन है। गुलाब स्किन के लिए अच्छा होता है, इसलिए महिलाओं को एसी चीजें पसंद आती हैं।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, etsy/pinterest/ amazo
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।