Sat Mar 7, 2026 | Updated 08:56 AM IST
herzindagi
image

2000 से कम में अपनी 'Bestie' को दें ये शानदार तोहफे, विमेंस डे बन जाएगा यादगार

अगर आप भी इस साल वुमन डे के खास मौके पर अपनी दोस्त को गिफ्ट में कुछ देना चाहती हैं, तो अब आप उसे गिफ्ट में कुछ ब्यूटी प्रोडक्ट दे सकती हैं, जो आपके बजट के अंदर आ सकते हैं। आइए जानते हैं इन ब्यूटी प्रोडक्टस के बारे में।   
Editorial
Updated:- 2026-03-06, 20:37 IST

महिलाएं अपनी स्किन केयर का बहुत ध्यान रखती हैं। ऐसे में कोई भी महिला अपनी दोस्त को गिफ्ट में देने के लिए सबसे पहले स्किन केयर किट या मेकअप किट के बारे में जरूर सोचती हैं। अगर आप भी इस साल वुमन डे को खास बनाने का सोच रही हैं और इस दिन अपनी खास महिला मित्र को गिफ्ट में कुछ देना चाहती हैं, तो आप उसे कुछ स्किन केयर किट गिफ्ट कर खुश कर सकती हैं।

वुमन डे पर गिफ्ट करने के लिए आइडियाज

आप वुमन डे पर अपनी दोस्त को यह शानदार गिफ्ट दे सकती हैं, जिसमे दो चीजें हैं। मूनड्यू मोगरा टोनर (Moondew Mogra Toner) और ग्लो गेटर – गोटुकोला फेस सीरम (Glow Getter Serum) दोनों ही तोहफे में देने के लिए बेस्ट हो सकते हैं।

मूनड्यू मोगरा टोनर:

यह एक स्प्रे की तरह है, जो चेहरे पर चिपचिपाहट नहीं होने देता। इस टोनर में गुलाब जल, मोगरा का तेल और एलोवेरा मिक्स है, जो चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकता है साथ ही चेहरे की जलन को शांत करने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद मोगरा स्किन को सॉफ्ट बनाने के साथ-साथ इसकी खुशबू से आप ताजगी महसूस कर सकती हैं।

ग्लो गेटर – गोटुकोला फेस सीरम:

गिफ्ट करने के लिए यह सीरम भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें आयुर्वेदिक गोटुकोला के साथ आर्गन, खीरे के बीज और अंगूर के बीज का तेल शामिल है, जो चेहरे को अंदर से नमी देता है, झुर्रियां कम करता है और चेहरे पर कुदरती चमक लाता है। आप इसे सुबह और रात में चेहरे पर लगा सकती हैं।

प्राइस: इस किट की कीमत 3,398 रुपए है, लेकिन यह आपको डिस्काउंट में 2,038 तक मिल सकती है।

s

REFINE ब्यूटी की किट भी गिफ्ट करने के लिए है बेस्ट 

अगर आप अपने ऑफिस में फीमेल कलीग को इस वुमन डे कुछ खास गिफ्ट करने का सोच रही हैं, तो अब आप उन्हें REFINE ब्यूटी किट गिफ्ट कर सकती हैं। इनके प्रोडक्ट्स आपकी दोस्त के बहुत काम आएंगे। इनका इस्तेमाल करना भी बहुत आसान है और ये स्किन के लिए भी अच्छे हैं। इनके नए प्रोडक्ट्स में ये चीजें शामिल हैं:

Oh-Mwah मेल्टी लिप बाम:

आप अपनी दोस्त को यह Oh-Mwah मेल्टी लिप बाम गिफ्ट कर उसे खुश कर सकती हैं। यह बहुत ही मुलायम लिप बाम है, जो चार अलग-अलग रंगों में आता है। यह होंठों को नमी देने के साथ-साथ हल्का रंग भी देता है।

Oh My मेल्टी लिप और चीक टिंट:

आप अपनी कलीग को Oh My मेल्टी लिप और चीक टिंट भी दे सकती हैं। यह एक 'ऑल-इन-वन' प्रोडक्ट है। इसे आप होंठों, गालों और आंखों पर भी लगा सकती हैं। भागदौड़ के बीच तुरंत तैयार होने के लिए यह बेस्ट है और इसके पांच खूबसूरत शेड्स उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें- Women's Day Purple Outfits: वुमन डे के दिन पहनें पर्पल कलर की ड्रेसेस, दिखेंगी भीड़ से हटके

Oh My ग्लो ब्लश + हाइलाइटर:

आप अपनी कलीग को Oh My ग्लो ब्लश + हाइलाइटर भी गिफ्ट कर सकती हैं। यह एक स्टिक की तरह आता है, जिसे एक बार लगाने पर ही चेहरे पर रंग और चमक (Glow) दोनों आ जाते हैं। इसमें हल्की चमक है जो चेहरे को खिला-खिला बनाती है।

प्राइस: इस किट में आपको एक प्रोडक्ट 799 रुपए तक मिल सकता है।

SQUARE, REFINE BEAUTY, Lip Balm, Lip & Cheek Tint, Blush & Highlither (6)

Magical Blends की 'ऑल-इन-वन स्किन सॉल्यूशंस किट' करें गिफ्ट 

आप चाहें तो इस साल वुमन डे के खास मौके पर अपनी किसी खास दोस्त को Magical Blends की 'ऑल-इन-वन स्किन सॉल्यूशंस किट' गिफ्ट कर सकती हैं। यह किट गिफ्ट करने के लिए बेस्ट हो सकती हैं। यह 3 हफ्ते की एक किट है, जिसमें आपको 6 अलग-अलग सीरम और 2 क्रीम (बेस) मिलते हैं। इनके किट में ये चीजें शामिल हैं:

किट में मिलने वाले 6 सीरम:

  • सनस्क्रीन सीरम (SPF 50): धूप से बचाने के लिए।
  • विटामिन C सीरम: चेहरे के दाग-धब्बे कम करने के लिए।
  • ग्लो बूस्टिंग सीरम: चेहरे पर चमक लाने के लिए।
  • पोर्स रिफाइनिंग सीरम: खुले रोमछिद्रों को साफ और छोटा करने के लिए।
  • स्किन प्लम्पिंग सीरम: त्वचा को भरा-भरा और जवां दिखाने के लिए।
  • ओवरनाइट सीरम: रात में सोते समय स्किन को रिपेयर करने के लिए।

साथ में मिलते हैं 2 बेस:

  • लाइट हाइड्रेटिंग जेल: दिन के लिए हल्का और ताज़गी भरा जेल।
  • डीप नरिशिंग क्रीम: रात के लिए त्वचा को गहराई से पोषण देने वाली क्रीम।

Magical Blends All-in-One Skin Solutions Kit (4)

Luxiora कॉस्मेटिक्स की किट भी है बेस्ट 

वुमन डे पर अगर आप भी किसी को देने के लिए एक बेहतरीन गिफ्ट ढूंढ रही हैं, तो Luxiora कॉस्मेटिक्स के '3-इन-1 लिप किट' बेस्ट हो सकती है। इनके किट में ये चीजें शामिल हैं:

  • क्रीमी मैट लिपस्टिक: रोज़ाना इस्तेमाल के लिए बहुत आरामदायक।
  • लिक्विड मैट लिपस्टिक: यह लंबे समय तक टिकती है और फैलती नहीं।
  • हाई-शाइन ग्लॉस: इसे ऊपर से लगाकर आप अपने लुक को एकदम ग्लैमरस बना सकती हैं।

आप अपनी पसंद के हिसाब से ये दो किट चुन सकते हैं:

लाट्टे ब्राउन लिप किट (Latte Brown): उन लोगों के लिए जिन्हें 'न्यूड' या भूरे (Brown) शेड्स पसंद हैं। यह ऑफिस जाने या शाम की मीटिंग्स के लिए बेस्ट है। इसमें आपको एक प्यारा 'लाट्टे ग्लॉस' लुक मिलता है।

4 LUXIORA COSMETICS LIP KIT TRIOS landscape

यह भी पढ़ें- Women's Day Gift for Mom: इस वुमन डे अपनी मम्मी को गिफ्ट करें अर्टिफिशियल गोल्ड प्लेटेड रिंग, देखें डिजाइंस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit :  luxioracosmetics/magicalblends/refinebeauty/duskyindia

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।