Sat Mar 7, 2026 | Updated 08:59 AM IST
herzindagi
image

Women's Day पर अपनी दोस्त को दें 'विंस्टन' की यह जादुई 8-इन-1 किट, घर पर ही मिलेगा लग्जरी पार्लर जैसा निखार

अगर आप इस वुमन डे अपनी दोस्त को कोई खास और यादगार गिफ्ट देने का मन बना रही हैं, तो अब आप अपनी फ्रेंड को विंस्टन की ये जादुई '8-इन-1' सेल्फ केयर किट गिफ्ट कर उसे खुश कर सकती हैं। इस एक किट में आपको कई सामान देखने को मिलेंगे, जो आपके पार्लर के भी पैसे बचा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में। 
Editorial
Updated:- 2026-03-06, 21:20 IST

इस साल वुमन डे के खास मौके पर अगर आप भी अपनी दोस्त को कुछ खास गिफ्ट देने का सोच रही हैं, तो अब आपको गिफ्ट को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको इस खबर के जरिए एक खास सेल्फ केयर किट के बारे में बताएंगे, जिसे आप अपनी दोस्त को इस वुमन डे गिफ्ट कर सकती हैं। हम बात कर रहे हैं विंस्टन (Winston) की 8-इन-1 सेल्फ केयर किट के बारे में। आइए जानते हैं।

विंस्टन की 8-इन-1 सेल्फ केयर किट है गिफ्ट के लिए बेस्ट 

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाओं के लिए पार्लर जाने का समय निकालना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में वे घर पर ही कुछ न कुछ प्रयास करती हैं। अगर आपकी दोस्त के पास भी समय कम रहता है और वह कामकाजी है, तो अब आप उसे विंस्टन की 8-इन-1 सेल्फ केयर किट गिफ्ट कर सकती हैं। इस किट की मदद से वे घर पर ही पार्लर जैसा निखार पा सकती हैं।

01 (2)

इस किट में क्या-क्या है?

एपिलेटर (Epilator): यह बालों को जड़ से निकालता है, जिससे त्वचा हफ्तों तक मुलायम रहती है।

शेवर और ट्रिमर (Shaver & Trimmer): अगर आप जल्दी में हैं और बिना दर्द के बाल साफ करना चाहती हैं, तो शेवर और ट्रिमर आपके लिए बेस्ट हो सकता है।

कैलस रिमूवर (Callus Remover): यह एड़ियों की सख्त और सूखी चमड़ी को हटाकर पैरों को कोमल बनाता है। ऐसे में अगर आप भी अपनी एड़ी को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

फेशियल क्लींजिंग ब्रश (Facial Cleansing Brush): यह चेहरे की गहराई से सफाई करता है और धूल-मिट्टी हटाता है। आप इसका इस्तेमाल कर स्किन को सॉफ्ट और खूबसूरत बना सकती हैं।

फेस मसाजर हेड (Face Massager Head): यह चेहरे की मांसपेशियों को आराम देता है और चेहरे पर चमक लाता है।

इसके अलावा 3 स्पेशल कैप्स (Caps) - जो एपिलेटर के ऊपर लगते हैं -

  • प्रिसिजन कैप (Precision Cap): यह छोटे हिस्सों जैसे अपर लिप्स या अंडरआर्म्स के लिए होता है, ताकि आसानी से बाल निकाल सकें।
  • कम्फर्ट ग्लाइड कैप (Comfort Glide Cap): यह एपिलेटर को त्वचा पर आसानी से फिसलने में मदद करता है, जिससे बाल निकालते समय खिंचाव महसूस नहीं होता।
  • डायरेक्शन कंट्रोल कैप (Direction Control Cap): यह मशीन को सही दिशा में रखने में मदद करता है, ताकि बाल टूटने के बजाय जड़ से निकलें।

inside (75)

इसके अलावा किट में मिलेगा ये -

  • सफाई वाला ब्रश: हेड्स को साफ करने के लिए।
  • टाइप-सी चार्जिंग केबल: मशीन को चार्ज करने के लिए।
  • स्टोरेज पाउच: ताकि आप इसे सफर में आसानी से ले जा सकें।

यह भी पढ़ें- Women's Day Purple Outfits: वुमन डे के दिन पहनें पर्पल कलर की ड्रेसेस, दिखेंगी भीड़ से हटके

इस्तेमाल करने का सही तरीका

  • इस किट को इस्तेमाल करना बहुत आसान है, बस आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा
  • सबसे पहले मशीन को पूरी तरह चार्ज कर लें। अपनी जरूरत के हिसाब से हेड (जैसे एपिलेटर या शेवर) चुनें और उसे मशीन पर फिट करें।
  • बालों के लिए आप एपिलेटर इस्तेमाल कर रही हैं, तो मशीन को त्वचा पर 90 डिग्री के कोण पर रखें।
  • इसे बालों के उगने की उलटी दिशा में धीरे-धीरे चलाएं। इसकी LED लाइट छोटे बालों को देखने में मदद करेगी।
  • इसके अलावा आप चेहरे की सफाई के लिए क्लींजिंग ब्रश लगाएं, चेहरे पर फेसवॉश लगाएं और हल्के हाथों से मशीन को गोल-गोल घुमाएं।
  • इसके बाद मसाजर हेड से 2-3 मिनट मसाज करें।
  • पैरों के लिए कैलस रिमूवर का इस्तेमाल करते वक्त पैरों को सुखा लें और कैलस रिमूवर को एड़ियों के सख्त हिस्से पर धीरे-धीरे रगड़ें।

inside (76)

इस किट की खूबियां

  • एक ही मशीन से शेविंग, ट्रिमिंग, मसाज और पैरों की सफाई हो जाती है।
  • आप अपनी पसंद के हिसाब से इसकी रफ्तार कम (Low) या ज्यादा (High) कर सकती हैं।
  • इसे बार-बार सेल बदलने की जरूरत नहीं, यह आपके फोन के चार्जर से भी चार्ज हो सकती है।
  • इसके कुछ हिस्सों को धोना आसान है, जिससे सफाई बनी रहती है।
  • इसे पकड़ना आसान है, जिससे गीले हाथों से भी यह गिरती नहीं।

कुछ जरूरी सावधानियां

  • एपिलेटर का इस्तेमाल करने से पहले स्किन पर स्क्रब करें, ताकि अंदर दबे बाल न रहें।
  • इस्तेमाल के बाद हर हेड को अच्छी तरह साफ करके ही रखें।
  • एपिलेटर इस्तेमाल करने के बाद त्वचा पर एलोवेरा जेल या मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।

inside (77)

इस किट की कीमत की बात करें, तो यह आपको 5,999 रुपए में मिल जाएगी। यह किट आपके पार्लर के हजारों रुपये बचा सकती है। खासकर वर्किंग वीमेन के लिए इस तरह की किट एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Women's Day Gift for Mom: इस वुमन डे अपनी मम्मी को गिफ्ट करें अर्टिफिशियल गोल्ड प्लेटेड रिंग, देखें डिजाइंस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit :  winstonindia 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।