Thu Mar 26, 2026 | Updated 03:25 AM IST HZ Awards 2026
image

Aaj Ka Panchang 25 March 2026: नवरात्रि के सातवें दिन बन रहा है ये विशेष शुभ योग, जानें मां कालरात्रि की आराधना के लिए सबसे सटीक समय; यहां देखें पंचांग

नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है। ऐसे में आपको सही समय और मुहूर्त का ध्यान रखना होगा, ताकि आपकी पूजा अच्छे से पूरी हो सके।
Editorial
Updated:- 2026-03-25, 07:15 IST

आज बुधवार, 25 मार्च 2026 का दिन बहुत ही पवित्र और खास है। आज शक्ति की देवी मां दुर्गा के पावन पर्व चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज पवित्र चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर 01:52 बजे तक रहेगी और उसके ठीक बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। नवरात्रि के सातवें दिन माँ दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की सच्चे मन से पूजा की जाती है। माँ कालरात्रि अपने भक्तों को हर तरह के डर, दुश्मनों और बुरी नजर से बचाती हैं। आज शाम 05:34 बजे तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा और उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र लग जाएगा। इसके साथ ही, आज 03:08 बजे तक खुशियां और सफलता देने वाला सौभाग्य योग रहेगा, जिसके बाद शोभन योग शुरू हो जाएगा। बुधवार के दिन नवरात्रि का सातवां दिन और सौभाग्य योग का होना, जीवन की हर रुकावट को दूर करने के लिए बहुत ही चमत्कारिक संयोग है। आइए, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से आज के इस खास पंचांग की पूरी जानकारी, शुभ-अशुभ समय और जीवन की हर परेशानी को दूर करने के बेहद आसान और घरेलू उपाय विस्तार से जानते हैं। 

01 (19)

आज का पंचांग-25 मार्च 2026

तिथि नक्षत्र दिन/वार योग करण
सप्तमी (दोपहर 01:52 बजे तक) मृगशिरा बुधवार सौभाग्य  गर 

सूर्य और चंद्रमा की स्थिति 25 मार्च 2026

प्रहर  समय
सूर्योदय  सुबह 06 बजकर 10 मिनट पर होगा
सूर्यास्त शाम 06 बजकर 23 मिनट पर होगा
चंद्रोदय सुबह 10 बजकर 52 मिनट पर होगा
चंद्रास्त रात 01 बजकर 12 मिनट पर होगा

आज का शुभ मुहूर्त और योग 25 मार्च 2026   

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय
ब्रह्म मुहूर्त  (सूर्य पूजन का शुभ समय) सुबह 04 बजकर 29 मिनट से 05 बजकर 17  मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त (सूर्य पूजन का शुभ समय) आज नहीं है।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 18 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त  शाम 06 बजकर 24 मिनट से 06 बजकर 48 मिनट तक 

आज का अशुभ मुहूर्त 25 मार्च 2026

मुहूर्त नाम  मुहूर्त समय 
राहु काल दोपहर 12 बजकर 16 मिनट से 01 बजकर 48 मिनट तक
यमगंड  सुबह 07 बजकर 41 मिनट से 09 बजकर 13 मिनट तक
गुलिक काल सुबह 10 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 16 मिनट तक

बुधवार को राहु काल दोपहर के समय होता है। इस दौरान किसी भी तरह की नई खरीदारी, जरूरी यात्रा की शुरुआत, या बड़े पैसों के लेन-देन से पूरी तरह बचना चाहिए।

आज के दिन का महत्त्व

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है, जो माँ कालरात्रि को समर्पित है। माता कालरात्रि हमेशा शुभ फल देती हैं, इसलिए इन्हें शुभंकरी भी कहा जाता है। आज के दिन माता की पूजा करने से मन का सारा डर खत्म हो जाता है और जीवन में सुख-शांति आती है। इसके साथ ही आज बुधवार का दिन भी है, जो विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी का दिन है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में बुधवार का आना यह बताता है कि आज के दिन माता और बप्पा की पूजा करने से आपके जीवन की सारी रुकावटें और परेशानियां आसानी से दूर हो जाएंगी।

बुधवार को मृगशिरा नक्षत्र और सौभाग्य योग का खास संयोग

आज सौभाग्य योग बन रहा है। जैसा कि नाम से ही साफ है, यह योग आपके जीवन में सौभाग्य, सफलता और आनंद लेकर आता है। किसी भी नए काम की शुरुआत या मांगलिक कार्य के लिए यह योग बहुत ही शुभ माना जाता है। शाम 05:34 बजे तक 'मृगशिरा नक्षत्र' रहेगा। मृगशिरा नक्षत्र परिवार में प्रेम, शांति और मिल-जुलकर रहने का संदेश देता है। बुधवार के दिन यह संयोग घर के क्लेश मिटाकर, एक नए और सफल रास्ते पर चलने के लिए बहुत ही मददगार साबित होता है।

आज का विशेष उपाय:

  • आज नवरात्रि के सातवें दिन माँ कालरात्रि को गुड़ का भोग लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है।
  • आज भगवान गणेश जी को 5 दूर्वा जरूर अर्पित करें।
  • आज शाम घर के मंदिर में माता की आरती करें और एक कटोरी में थोड़ा सा कपूर और 2 लौंग जलाकर उसका धुआं पूरे घर में घुमाएं।
  • आज माता की पूजा करते समय उन्हें लाल रंग का फूल अर्पित करें। साथ ही, एक साफ पान के पत्ते पर थोड़ा सा कुमकुमलगाकर माता के चरणों में चढ़ाएं ।
  • आज के गणेश अथर्व शीर्ष के पाठके साथ दुर्गा चालीसा का पाठ अवश्य करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;