Thu Mar 26, 2026 | Updated 02:00 AM IST HZ Awards 2026
Ram navami

Ram Navami Date 2026: 26 या 27 कब है राम नवमी? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Ram Navami Kab Hai: चैत्र नवरात्रि के 9वें दिन को राम नवमी कहते हैं। इस दिन भी लोग कन्या पूजन करते हैं। आइए आर्टिकल में जानते हैं यह तिथि किस दिन पड़ रही है और इसके शुभ मुहूर्त, महत्व क्या हैं? ताकि आप भी तिथि पर पूजा कर सकें।
Editorial
Updated:- 2026-03-25, 18:13 IST

Kab Hai Ram Navami 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर तिथि का महत्व और पूजा-पाठ अलग होता है। इसलिए हर कोई तिथि को देखकर ही कार्यों को करते हैं। चैत्र नवरात्रि चल रही हैं इसके नौंवे दिन राम नवमी आती है। इस दिन भी लोग कन्या पूजन करते हैं। साथ ही भगवान राम का जन्मोत्सव मनाते हैं। आप भी इस दिन की सही तिथि को पंडित जन्मेश द्विवेदी से जानें। साथ ही शुभ मुहूर्त और महत्व को आर्टिकल में पढ़ें। आइए विस्तार से आपको सारी जानकारी शेयर करते हैं, ताकि आप भी राम नवमी का दिन अच्छे से मना सके।

राम नवमी 2026 कब है?

पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि इस बार 26 मार्च से सुबह 11 बजकर 46 मिनट से शुरू हो रही है, जो 27 मार्च को सुबह 10 बजे तक समाप्त हो रही है। ऐसे में राम नवमी की यह तिथि 27 मार्च को मनाई जाएगी। इसी दिन शुभ संयोग बन रहे हैं, जिसमें पूजा करने से आपके ऊपर भगवान का आशीर्वाद बना रहेगा। साथ ही आप कन्या पूजन के साथ-साथ भगवान राम के जन्मोत्सव को मना पाएंगी।

1 - 2026-03-25T130302.091

राम नवमी के शुभ मुहूर्त

मुहूर्त समय
मध्याह्न मुहूर्त  26 मार्च 11 बजकर 48 मिनट से दोपहर 1 बजकर 41 मिनट तक
ब्रह्म मुहूर्त 27 मार्च सुबह 04 बजकर 27 मिनट से 05 बजकर 15 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त  सुबह 11 बजकर 49 मिनट से 12 बजकर 37 मिनट तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से 03 बजकर 17 मिनट तक

राम नवमी के महत्व क्या है?

राम नवमी का हिंदू धर्म में अत्यधिक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व है, क्योंकि यह दिन भगवान विष्णु के सातवें अवतार, प्रभु श्री राम का जन्म हुआ था। इसलिए ये दिन जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व केवल एक जन्मतिथि मात्र नहीं है, बल्कि अधर्म पर धर्म की विजय और सत्य के मार्ग पर चलने के संकल्प है। मर्यादा पुरुषोत्तम राम का जीवन हमें धैर्य, त्याग और नैतिकता की शिक्षा देता है, जो एक आदर्श समाज की स्थापना के लिए जरूरी है। इस पावन अवसर पर भक्त उपवास रखते हैं, रामायण का पाठ करते हैं और विशेष पूजा-अर्चना के माध्यम से अपने जीवन में सुख-शांति की कामना करते हैं। राम नवमी का दिन चैत्र नवरात्रि का समापन भी होता है, जो शक्ति और भक्ति के अद्भुत संगम को दर्शाता है।

2 - 2026-03-25T130256.052

इसे भी पढ़ें: Ashtami Kab Hai 2026: कब है चैत्र नवरात्रि की अष्टमी? यहां जानें सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

यह पर्व हमें सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी अपनी मर्यादा का पालन कैसे किया जाए यह हमें सिखाता है। इस दिन भजन-कीर्तन और शोभायात्राओं किया जाता है, ताकि भगवान राम की कथाओं का वर्णन इसके जरिए किया जा सके।

आप भी पंडित जी की बताई गई तिथि का ध्यान रखें और राम नवमी का त्योहार मनाएं। इस दिन आप घर में रामाणय का पाठ भी करा सकती हैं, ताकि भगवान राम का आशीर्वाद आपको प्राप्त हो सकें।

इसे भी पढ़ें: Laung Ke Upay: चैत्र नवरात्रि की नवमी पर करें लौंग के ये 9 उपाय,  दूर करें नजर दोष और धन बाधा

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;