हिंदू धर्म में पूजा-पाठ में कई ऐसी चीजों का प्रयोग होता है, जिनका ज्योतिषीय महत्व भी कम नहीं होता। कपूर भी ऐसी ही चीजों में से एक है। कपूर का प्रयोग अमूमन घरों में मंदिर में दीपक जलाने और भगवान की आरती करने में किया जाता है।
वास्तु में भी कपूर को बहुत शुभ माना गया है। कपूर में नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करने की शक्ति भी बताई गई है। ज्योतिष शास्त्र में भी कपूर के कई फायदे बताए गए हैं।
वैसे तो कपूर को लोग मंदिर के सामान के साथ ही रखते हैं, मगर कपूर को आप अपने जितना समीप रखते हैं नकारात्मक ऊर्जा आपसे उतनी दूर रहती है।
हमने पंडित विनोद सोनी जी से इस बारे में बात की और जाना कि यदि कपूर को आप अपने पर्स या आउटफिट की जेब में रखती हैं, तो इससे आपको क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
पंडित जी कहते हैं, 'ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को महिलाओं से जोड़ा गया है। शुक्र महिलाओं की सुंदरता और आकर्षण का कारण होता है। कुंडली में शुक्र का अनुकूल प्रभाव महिलाओं के जीवन को सुखद बना सकता है और इसके विपरीत स्थितियां हों, तो बहुत सी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।'
इसे जरूर पढ़ें: कपूर को जलाने से ही नहीं, ये काम करने से भी हल हो सकती हैं कई समस्याएं
अगर आप त्वचा रोग या फिर किसी अन्य कारण से अपने लुक्स को लेकर परेशान है, तो इसका अर्थ है कि आपकी कुंडली में शुक्र कमजोर दशा में है। ऐसे में आपको कपूर का इस्तेमाल नहीं करना है, बस आपको अपने पास किसी सफेद कपड़े में कपूर को बांधकर रखना है। यदि आप ऐसा करती हैं, तो ब्यूटी से जुड़ी आपकी समस्याएं हल होने लगेंगी क्योंकि शुक्र को खुशबूदार चीजें पसंद है और कपूर शुक्र का ही प्रतिनिधित्व करता है।
इसे जरूर पढ़ें: बुधवार को कपूर के ये उपाय करें, कम होंगे आपके कष्ट
अगर आपकी कुंडली में सर्प दोष, पितृ दोष या राहु-केतु के दोष हैं, तो भी आपको कपूर अपने पास ही रखना चाहिए। आप एक रुमाल में कपूर का एक छोटा सा टुकड़ा बांध कर अपने पर्स या फिर कपड़े की जेब में रख लें। ऐसा करने पर इन दोषों का प्रभाव भी कम होता है और यदि किसी आप पर कोई आर्थिक संकट है, तो वह भी दूर होता है।
पंडित जी कहते हैं, 'शुक्र ग्रह के स्वामी दानवों के देवता शुक्राचार्य हैं। दानवों का स्वभाव चंचल होता है। ऐसे में यह ग्रह भी हमेशा चंचल रहता है। ऐसे में शुक्र को शांत रखने के लिए किसी सुगंधित चीज का प्रयोग जरूर करना चाहिए। कपूर में भी सुगंध होती है और यह बहुत ही शुभ भी होता है।'
कपूर की तासीर ठंडी होती है। यदि आप अपनी जेब में कपूर रखती हैं, तो आपका मन हमेशा शांत रहता है। शांत मन किया गया हर कार्य सफल होता है और सफलता मिलती है तो सुख भी प्राप्त होता है। इसलिए कपूर हमेशा अपनी बाईं जेब में रखें या पर्स में कपूर रखा है तो उसे बाएं हाथ में ही पकड़ें क्योंकि वास्तु (वास्तु के आसान टिप्स) के हिसाब से भी इसे अच्छा माना गया है।
पंडित जी कहते हैं, 'कपूर में खुशबू होती है और वह उड़ जाती है, जिससे उसका आकार छोटा होता जाता है। ऐसे में आपको हर 7 दिन में नया कपूर का टुकड़ा अपने पास रख लेना चाहिए।'
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।