herzindagi
camphor remedies for prosperity hindi

बुधवार को कपूर के ये उपाय करें, कम होंगे आपके कष्‍ट

आपको यदि अपने जीवन में सुख और समृद्धि की कामना करते हैं, तो बुधवार को ये काम जरूर करें। 
Editorial
Updated:- 2022-08-05, 13:57 IST

कपूर को हिंदू धर्म में बहुत ही शुभ माना जाता है और यह कई तरह की मुसीबतों को भी दूर करता है। कपूर आपके घर में सुख और समृद्धि लाता है। इतना ही नहीं, आपको जीवन में जो भी दिक्‍कतें आ रही हैं वह भी दूर हो जाएंगी। खासतौर पर बुधवार को आप कपूर से घर पर ही कुछ उपाय करके लाभ कमा सकते हैं।

kapur Significance

कार्यक्षेत्र में कपूर के उपाय

बुधवार के दिन गणेश जी को गुलाब के फूल के साथ 7 कपूर आर्पित करें। ऐसा करने से आपकी नौकरी में आ रही बाधा दूर हो जाती है। इतना ही नहीं, यह उपाय कार्यक्षेत्र में आ रही दिक्‍कतों को भी कम करता है। आप केवल गणेश जी के आगे नियमित 7 कपूर जलाएंगी, तो भी आपको लाभ होगा।

आर्थिक संकट के उपाय

यदि आप बहुत दिनों से आर्थिक संकट से जूझ रही हैं, तो आपको घर की उत्‍तर दिशा में तिजोरी रखनी चाहिए और तिजोरी के अंदर आपको 7 कपूर की गोलिया और गुलाब का फूल रखना चाहिए। ऐसा करने से आपकी तिजोरी में धन की कभी भी कमी नहीं होती है।

शुभ समाचार के लिए उपाय

कपूर को यदि आप एक लाल कपड़े की पोटली में बांध कर मुख्‍य द्वारा पर टांग देती हैं, तो यह और भी शुभ होता है। ऐसा करने से घर में किसी भी तरह का अशुभ समाचार और नकारात्‍मकता नहीं आती है। आप इस पोटली को अपने बेडरूम में भी रख सकती हैं।

prosperity on wednesday

कार्यक्षेत्र में नुकसान के उपाय

बुध ज्ञान और विवेक का प्रतिधित्‍व करता है। अगर आपको ज्ञान की कमी के चलते अपने कार्यक्षेत्र में नुकसान सहन करना पड़ रहा है, तो आप बुधवार के दिन अपने घर में शाम के समय 7 कपूर को एक साथ रख कर उसका दीपक मंदिर में रखें। ऐसा करने से आपके बिगड़े काम बन जाएंगे।

प्रामोशन के लिए उपाय

बहुत समय से यदि आप किसी प्रमोशन या फिर इंक्रीमेंट का इंतजार कर रही हैं, तो आपको बुधवार के दिन गणेश जी को 101 कपूर के दीपक जलाने चाहिए। ऐसा करने से आपका रुका हुआ धन आपको वापिस मिल जाएगा। इतना ही नहीं, अगर आपका धन कहीं खो गया है, तो उसके मिलने के संकेत भी आपको मिलेंगे।

उम्‍मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें, इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।