
29 जनवरी 2026 आज गुरुवार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। शास्त्रों में इसे जया एकादशी' या भीष्म एकादशी के नाम से जाना जाता है। आज का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। पंचांग अनुसार, आज सुबह 07:32 बजे तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा, जो स्थिरता और विकास का प्रतीक है। इसके ठीक बाद मृगशिरा नक्षत्र प्रारम्भ होगा। मृगशिरा का अर्थ है हिरण का सिर जो खोज, यात्रा और चंचलता का प्रतीक है। गुरुवार, एकादशी और मृगशिरा का संयोग आज ज्ञान की खोज और भक्ति के लिए अद्भुत है। आज के दिन किया गया व्रत और दान व्यक्ति को पिशाच योनि या बुरे कर्मों के बंधन से मुक्त करता है।

आज जया एकादशी है, इसलिए आज ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप निरंतर करना चाहिए। सुबह 07:32 बजे तक रोहिणी नक्षत्र होने से, इस समय भगवान कृष्ण की पूजा करना विशेष फलदायी है।क्युकी इनका जन्म इसी नक्षत्र में ही हुआ था। आज सुबह 07:32 के बाद मृगशिरा नक्षत्र शुरू होगा, जो नए वस्त्र धारण करने, यात्रा शुरू करने और किसी नई विद्या को खोजने के लिए अत्यंत शुभ है।

| मुहूर्त का नाम | समय |
| शुभ | 06:53 बजे से 08:14 बजे तक |
| रोग | 08:14 बजे से 09:35 बजे तक |
| उद्वेग | 09:35 बजे से 10:56 बजे तक |
| चल | 10:56 बजे से 12:17 बजे तक |
| लाभ | 12:17 बजे से 01:38 बजे तक |
| अमृत | 01:38 बजे से 02:59 बजे तक |
| काल | 02:59 बजे से 04:20 बजे तक |
| शुभ | 04:20 बजे से 05:41 बजे तक |

| मुहूर्त का नाम | समय |
| अमृत | 05:41 बजे से 07:20 बजे तक |
| चल | 07:20 बजे से 08:59 बजे तक |
| रोग | 08:59 बजे से 10:38 बजे तक |
| काल | 10:38 बजे से 12:17 बजे तक |
| लाभ | 12:17 बजे से 01:56 बजे तक |
| उद्वेग | 01:56 बजे से 03:35 बजे तक |
| शुभ | 03:35 बजे से 05:14 बजे तक |
| अमृत | 05:14 बजे से 06:53 बजे तक |
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।