herzindagi
Kapur uses for home

कपूर को जलाने से ही नहीं, ये काम करने से भी हल हो सकती हैं कई समस्याएं

कपूर का इस्तेमाल अगर आप घर पर करती हैं तो जान लीजिए कि इसे जलाने के अलावा और क्या-क्या किया जा सकता है?
Editorial
Updated:- 2022-08-24, 10:08 IST

कपूर भारतीय घरों में मिलने वाला बहुत ही कॉमन इंग्रीडिएंट है, लेकिन इसके काम बहुत ही अनकॉमन हो सकते हैं। इसे पूजा-पाठ के उपयोग के साथ-साथ हेल्थ के लिए, स्किन के लिए, बालों के लिए उपयोग भी किया जाता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि कपूर का इस्तेमाल यहीं तक सीमित है। अगर घरेलू समस्याओं की बात की जाए तो कपूर आपके लिए वहां भी काफी मददगार हो सकता है।

दरअसल, हाउसवाइफ्स के सामने आए दिन कोई ना कोई घरेलू दिक्कत आती है रहती है। कभी कमरे से बदबू आना, कभी कपड़ों में फफूंद लग जाना, कभी कीड़ों की परेशानी, कभी स्ट्रेस हो जाना, कभी गार्डन के पौधों का अचानक मर जाना और भी बहुत कुछ।

ऐसे में कपूर का इस्तेमाल आप इन समस्याओं का हल करने के लिए जरूर करें-

camphor aka kapur hacks

इसे जरूर पढ़ें- क्या होता है भीमसेनी कपूर, जानें आपके घर में रखी ये वस्तु असली है या नकली?

जुएं, खटमल से लेकर बारिश के कीड़ों तक की समस्या

अगर आपके सिर में जुएं हैं, बेड में खटमल से परेशान हैं, बारिश के कीड़ों के कारण घर में हाइजीन से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं तो कपूर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

क्या करें?

  • कपूर को घर के अलग-अलग कोनों में रखें इससे काफी कीड़े भागते हैं।
  • कपूर को नारियल के तेल में मिलाकर सिर में लगाया जा सकता है। इससे सिर में डैंड्रफ और जुओं की समस्या कम होती है।
  • अगर बारिश के कीड़े बहुत ज्यादा घर में आ रहे हैं तो कपूर के साथ थोड़ा सा दालचीनी पाउडर और थोड़ा सा पानी मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें और उसे घर के उन हिस्सों में रखें जहां पर मक्खी, मच्छर, कीड़े आदि आते हैं।

अगर कमरे से बदबू आती है तो ऐसे इस्तेमाल करें कपूर

अगर आपके कमरे से बदबू आती है तो आपके लिए कपूर बहुत ही अच्छा रूम फ्रेशनर साबित हो सकता है। कपूर को सिर्फ जलाकर ही रूम को फ्रेश किया जाए ये जरूरी नहीं है। कपूर से कुछ और तरीके भी फॉलो किए जा सकते हैं।

camphor benefits for house

क्या करें?

  • कपूर का पाउडर बनाकर उसमें कुछ बूंद लैवेंडर ऑयल डाल दें।
  • आप इसे पानी में मिलाकर स्प्रे बॉटल में भरकर रूम में छिड़क भी सकते हैं।
  • आप तेज पत्ता और कपूर एक कपड़े की पोटली में बांधकर अलमारी या कमरे के साइड में रख दें।

इसे जरूर पढ़ें- इन 3 तरीकों से कपूर के तेल से पाएं सिल्की और शाइनी हेयर

स्ट्रेस से हैं परेशान तो ऐसे यूज करें कपूर

दिमाग को शांत करने के लिए भी कपूर का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आपका सामना अधिकतर स्ट्रेसफुल चीज़ों से होता है तो आप इस तरह से कपूर के उपाय कर सकते हैं।

क्या करें?

बेडरूम में बेड के पास थोड़ा सा कपूर एक मिट्टी के बर्तन में रखें। ये कोई टोटका नहीं है बल्कि इसकी स्मेल नर्व्स को शांत करने में बहुत मदद करती है।

कपड़ों से हमेशा आती है बदबू तो ऐसे यूज करें कपूर

अगर आपकी अलमारी में बारिश की वजह से या फिर फंगस की वजह से या फिर किसी और कारण से बदबू आने लगी है और कपड़े भी महकने लगे हैं तो आप कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या करें?

  • कपूर का इस्तेमाल आप नेप्थलीन बॉल्स की तरह भी कर सकते हैं। इसे बस किसी कॉटन के कपड़े में बांधकर आप कपड़ों के बीच रखें।
  • कपूर अगर आपने डायरेक्टली कपड़ों के बीच रख दिया तो कपूर के निशान कपड़ों पर पड़ जाएंगे।

कपूर से जुड़े ये सारे हैक्स करना बहुत आसान है और इन्हें करने के लिए बहुत ज्यादा समय भी नहीं लगता है। ऐसे में बहुत ही कम खर्च में आपकी कई समस्याएं हल हो सकती हैं। तो आप कपूर का इस्तेमाल किस तरह से करते हैं? हमें इसके बारे में कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik/ Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।