
क्या आप जानती हैं कि घी सिर्फ खाने के लिए ही नहीं, बल्कि शरीर को बाहर से भी हील करने में मदद करता है? हमारे आयुर्वेद में घी को बेहद गुणकारी माना गया है। सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह पेट, त्वचा, नींद, इम्यूनिटी और कई अन्य समस्याओं में राहत दे सकता है। आइए महिलाओं की 6 आम समस्याओं के लिए घी का सही इस्तेमाल जानते हैं। इसकी जानकारी डॉक्टर रमिता कौर ने शेयर की हैं। वह न्यूट्रिशनिस्ट, डाइट और लाइफस्टाइल कंसल्टेंट हैं। डॉक्टर कौर के पास अपने क्लाइंट्स के लिए पर्सनलाइज्ड डाइट प्लान बनाने और लाइफस्टाइल कंसल्टेशन देने का 10 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। रमिता Nutriapt हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड पाखोवाल में प्रैक्टिस करती हैं।
अगर आप ब्लोटिंग, स्किन में निखार की कमी या पीरियड्स की अनियमितता से परेशान हैं, तो यह नुस्खा आपके काम आ सकता है। यह डाइजेशन को बेहतर करने, स्किन ग्लो बढ़ाने और हार्मोन बैलेंस में मदद कर सकता है।

अगर आपको बार-बार सिरदर्द, साइनस या दिमागी थकान महसूस होती है, तो घी नाक के रास्ते को साफ करने और सिर के भारीपन को कम करता है।
नींद न आना, तनाव या फटी एड़ियों की समस्या में भी घी कारगर हो सकता है। यह शरीर को रिलैक्स करता है, अच्छी नींद लाने में मदद करता है और एड़ियों को सॉफ्ट बनाता है।

ओरल हेल्थ के लिए भी घी का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह मुंह की सफाई, बदबू कम करने और टॉक्सिंस निकालने में मदद करता है।
गले में खराश, सूखी खांसी या आवाज बैठने की समस्या में भी घी फायदेमंद हो सकता है। यह गले को मॉइस्चराइज करता है और इरिटेशन को कम करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें- कब्ज से राहत दिलाने में जीरा ही नहीं, घी का पानी भी है फायदेमंद; मिलेंगे और भी कई फायदे
अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर रहती है या कब्ज और जोड़ों में दर्द की शिकायत है, तो 1 चम्मच घी आपकी मदद कर सकता है। यह डाइजेशन को सुधारने, शरीर को ताकत देने और सूजन कम करने में मदद करता है।
ये सभी घरेलू उपाय हल्की समस्याओं में राहत दे सकते हैं, लेकिन इन्हें इलाज का विकल्प न समझें। अगर समस्या गंभीर या लंबे समय तक बनी रहे, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
सिर्फ 1 चम्मच घी और इसका सही इस्तेमाल आपकी कई छोटी-बड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। अब समय है दादी-नानी के इन असरदार नुस्खों को फिर से अपनाने का।
हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।