Fri Mar 6, 2026 | Updated 03:54 AM IST
herzindagi
javitri mace ayurvedic herb drink benefits

महिलाओं की 5 समस्‍याओं का 1 इलाज है यह आयुर्वेदिक औषधि

जावित्री एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधि है, जो महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होती है। न्यूट्रिशनिस्ट राजमणि पटेल ने इसकी एक आसान ड्रिंक बनाने का तरीका, फायदे और सावधानियां बताई हैं, जिससे इसके औषधीय गुण सुरक्षित रहते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-05, 17:18 IST

आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां बताई गई हैं जो छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को नेचुरली ठीक करने में मदद करती हैं। जावित्री (Mace) भी ऐसी ही एक आयुर्वेदिक औषधि है, जो डाइजेशन सुधारने से लेकर तनाव कम करने और महिलाओं के हार्मोनल हेल्‍थ को बैलेंस रखने तक कई फायदे देती है।
जावित्री दरअसल जायफल का बाहरी रेड-ऑरेंज कवर होता है, जिसमें कई पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट और एसेंशियल ऑयल पाए जाते हैं। अगर इसका सही मात्रा में सेवन किया जाए तो यह शरीर को अंदर से मजबूत बना सकती है।
आज हम आपको जावित्री से बनने वाली एक आसान और असरदार ड्रिंक और इसके हेल्‍थ बेनिफिट्स के बारे में बता रहे हैं। इसकी जानकारी सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट राजमणि पटेल ने शेयर की है। उन्‍हें मिस हर्ब (Miss Herb) के नाम से भी जाना जाता है। राजमणि का उद्देश्य लोगों को प्राकृतिक रूप से अच्‍छी सेहत और वेलनेस हासिल करने में मदद करना है।

जावित्री की ड्रिंक

जरूरी सामग्री (1 कप के लिए)

  • जावित्री- 1 छोटा टुकड़ा
  • पानी- 1 कप गुनगुना
  • शहद- 1/2 चम्मच (पानी हल्का ठंडा होने पर मिलाएं)
  • इलायची पाउडर- एक चुटकी (वैकल्पिक)

javitri mace ayurvedic herbal drink benefits for women health

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले पानी को हल्का गर्म करें, लेकिन उबालें नहीं।
  • इसमें जावित्री का छोटा टुकड़ा डालकर 5-7 मिनट के लिए ढक दें ताकि इसका अर्क पानी में अच्छी तरह घुल जाए।
  • पानी को छान लें और जब यह गुनगुना रह जाए तब इसमें शहद मिलाएं।
  • आप इसे सुबह खाली पेट या रात के खाने के लगभग 1 घंटे बाद पी सकती हैं।
  • यह तरीका जावित्री के वोलेटाइल ऑयल्स (Volatile Oils) को सुरक्षित रखता है, जिससे इसका औषधीय असर ज्यादा मिलता है।

जावित्री के महिलाओं की सेहत के लिए 5 फायदे

क्‍या आप जानती हैं कि जावित्री महिलाओं की सेहत के लिए काफी अच्‍छी होती है। जावित्री में कई ऐसे पोषक तत्व, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो महिलाओं की हार्मोनल हेल्थ, डाइजेशन और मेंटल हेल्‍थ को सही रखते हैं। यह शरीर की इम्‍यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करती है और पूरे शरीर को एनर्जी देती है।

अगर इसे सही तरीके से अपनी डाइट में शामिल किया जाए तो जावित्री महिलाओं की कई हेल्‍थ प्रॉब्‍लम्‍स को नेचुरली दूर करती है। इसलिए, आयुर्वेद में इसे महिलाओं के लिए बेहद उपयोगी जड़ी-बूटी माना जाता है।

javitri mace for bloating

पाचन को बनाती है बेहतर

जावित्री में मिरिस्टिसिन और यूजेनॉल जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन एंजाइम को एक्टिव करते हैं। इससे गैस और ब्लोटिंग कम होती है, खाना जल्दी पचता है और आंतों की मूवमेंट बेहतर होती है। आयुर्वेद में जावित्री को दीपन-पाचन गुणों वाली औषधि माना गया है।

तनाव और मानसिक थकान करती है कम

जावित्री के एसेंशियल ऑयल गाबा रिसेप्टर्स पर असर डालते हैं, जो दिमाग को शांत करते हैं। इससे चिंता और चिड़चिड़ापन कम होता है और मानसिक थकान कम होती है।

javitri mace benefits for uterus health

महिलाओं की यूट्रस हेल्‍थ के लिए फायदेमंद

जावित्री में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पेल्विक एरिया में ब्लड फ्लो बेहतर करते हैं। इससे पीरियड्स के दौरान दर्द कम होता है, पेल्विक सूजन कम होती है और हार्मोनल संतुलन बेहतर हो सकता है।

रिप्रोडक्टिव हेल्‍थ को करती है सपोर्ट

जावित्री में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में होने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं। इससे रिप्रोडक्टिव हार्मोन को सपोर्ट मिलता है और महिलाओं में फर्टिलिटी बेहतर हो सकती है।

javitri benefits for respiratory infections

एंटीमाइक्रोबियल गुण

जावित्री में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं। यह शरीर को बैक्टीरिया और फंगस से बचाने में मदद करती है और कुछ तरह के रेस्पिरेटरी इंफेक्शन से सुरक्षा देने में मददगार हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Expert Tips: क्या आप जानती हैं किचन में मसालों की तरह इस्तेमाल होने वाले जावित्री के हेल्थ बेनिफिट्स

सावधानियां

  • इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। इसे आप दिन में केवल एक छोटा टुकड़ा (लगभग 300-400 mg) ही लें। ज्यादा मात्रा लेने से दिल की धड़कन तेज हो सकती है और सिर में भारीपन महसूस हो सकता है।
  • प्रेग्‍नेंसी में जावित्री का सेवन करने से बचें।
  • जिन लोगों का शरीर ज्यादा गर्म रहता है या हाई BP है, उन्हें इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए क्योंकि जावित्री की प्रकृति थोड़ी गर्म होती है।
  • शहद को कभी भी गर्म पानी में न मिलाएं। ज्यादा गर्म पानी शहद के एंजाइम को नष्ट कर देता है और इसके फायदे कम हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें- जावित्री की चाय पीने से मिल सकते हैं सेहत को ये 5 फायदे

अगर जावित्री का इस्‍तेमाल सही मात्रा और सही तरीके से किया जाए तो यह छोटी-सी औषधि काफी असरदार साबित हो सकती है, जो डाइजेशन, मेंटल हेल्‍थ और महिलाओं की संपूर्ण सेहत को बेहतर बना सकती है।

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।