herzindagi
one mudra that every women should practice

16 से 60 साल तक: हर उम्र की महिला को हेल्‍दी रखती है यह 1 मुद्रा, फायदे जानकर आज से ही शुरू कर देंगी आप

आजकल की लाइफस्‍टाइल महिलाओं की सेहत पर बुरा असर डाल रही है, जिससे यूट्रस और हार्मोनल समस्याएं बढ़ रही हैं। शक्ति मुद्रा इन समस्याओं के लिए असरदार उपाय है। यह मन को शांत करती है, हार्मोनल संतुलन सुधारती है, रिप्रोडक्टिव सिस्‍टम को मजबूत करती है और अच्‍छी नींद लाती है। फिटनेस ट्रेनर डॉ. माधवी सोरिया इसे 16 से 60 साल की महिलाओं के लिए डेली रूटीन में शामिल करने की सलाह देती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-14, 15:28 IST

आज की तेज रफ्तार जिंदगी, गलत लाइफस्‍टाइल और असंतुलित खानपान का असर महिलाओं की सेहत पर सबसे ज्‍यादा देखने को मिल रहा है। अब कम उम्र की महिलाओं में भी यूट्रस में दर्द, फाइब्रॉएड, यूटीआई इंफेक्शन, पॉलिप्स, यूटेरस प्रोलैप्स जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में सिर्फ दवाओं पर निर्भर रहना ही समाधान नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की दिनचर्या में योग, प्राणायाम और कुछ खास मुद्राओं को शामिल करना भी बेहद जरूरी है।

इन्हीं असरदार उपायों में से एक शक्ति मुद्रा है, जिसे पावर मुद्रा भी कहा जाता है। यह मुद्रा शरीर में ऊर्जा, प्राण और श्वास के प्रवाह को बैलेंस करती है। 'शक्ति' शब्द संस्कृत से लिया गया है, जिसका अर्थ शक्ति या ऊर्जा है। शक्ति का संबंध मां दुर्गा से भी माना जाता है, जो स्त्री ऊर्जा का प्रतीक हैं। यही कारण है कि यह मुद्रा महिलाओं के लिए विशेष रूप से फायदेमंद मानी जाती है।

आज हम आपको इस मुद्रा के फायदे और करने के तरीके के बारे में बता रहे हैं, ताकि आप इसे रोज करके फिट रहें। इस मुद्रा के बारे में हमें फिटनेस ट्रेनर डॉक्‍टर माधवी सोरिया बता रही हैं। वह फर्टिलिटी, हार्मोनल बैलेंस और पीसीओडी एक्‍सपर्ट है और योग के माध्यम से महिलाओं को सशक्त और स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करती हैं।

shakti mudra that every women should practice daily

शक्ति मुद्रा के फायदे

  • शक्ति मुद्रा को रेगुलर करने से मन शांत रहता है और यह शरीर के हार्मोनल संतुलन को भी अच्‍छा बनाता है। यह मुद्रा मन को शांत करती है और तनाव, थकान, घबराहट व चिंता को धीरे-धीरे कम करती है। जब मन शांत होता है, तब इसका सीधा असर हार्मोनल सिस्टम पर पड़ता है।
  • इस मुद्रा को करने से यूट्रस, ओवरी और रिप्रोडक्टिव अंगों की कार्यक्षमता में सुधार होता है, जिससे महिलाओं की संपूर्ण रिप्रोडक्टिव हेल्थ को मजबूती मिलती है। पीसीओडी, हार्मोनल असंतुलन और अनियमित पीरियड्स जैसी समस्याओं में भी मददगार मानी जाती है।
  • शक्ति मुद्रा नींद की क्‍वालिटी सुधारने, अनिद्रा की समस्या कम करने और शरीर को रिलैक्स करती है। इसे रेगुलर करने से शरीर में ऊर्जा का प्रवाह अच्‍छा होता है, भीतर से आत्मविश्वास, स्थिरता और अंदरूनी शक्ति बढ़ती है। यही कारण है कि यह मुद्रा महिलाओं के लिए शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से भी फायदेमंद मानी जाती है।

shakti mudra that every women should practice

शक्ति मुद्रा करने का तरीका

  • सबसे पहले दोनों हाथों के अंगूठों को पहली दो उंगलियों (तर्जनी और मध्यमा) से मोड़कर कवर करें।
  • इसके बाद अनामिका और छोटी उंगली के सिरे आपस में मिलाएं।
  • अब इस मुद्रा को बनाकर हाथों को चेस्‍ट या नाभि के पास रखें।
  • गहरी सांस लें और धीरे-धीरे छोड़ें।
  • रोज 5 से 10 मिनट तक इस मुद्रा को करें।

यह भी पढ़ें- बिना हाइलाइटर के चमकेगा चेहरा, रोज सिर्फ 10 मिनट करें ये 3 चमत्‍कारी मुद्राएं

अगर आपकी उम्र भी 16 से 60 साल के बीच हैं और खुद को शारीरिक, मानसिक और हार्मोनल रूप से हेल्दी रखना चाहती हैं, तो शक्ति मुद्रा को अपनी डेली रूटीन में जरूर शामिल करें। यह छोटी-सी आदत लंबे समय तक बड़ी बीमारियों से बचाने में मदद कर सकती है।

यह भी पढ़ें- Winter Care: सिर्फ ये 1 सीक्रेट उपाय अपनाएं, चेहरा, बाल और होंठ होंगे मक्खन जैसे मुलायम

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।