
हम अक्सर अपनी बाहरी खूबसूरती और फिटनेस पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन शरीर के आंतरिक अंगों की ताकत को नजरअंदाज कर देते हैं। योग विज्ञान में प्रकृति के करीब रहकर स्वास्थ्य पाने के कई रहस्य छिपे हैं। क्या आप जानती हैं कि एक साधारण सा जानवर घोड़ा, हमें एक ऐसी जादुई तकनीक सिखा सकता है, जो महिलाओं की गंभीर समस्याओं जैसे पीरियड्स की अनियमितता और प्रेग्नेंसी की मुश्किलों को हल कर सकती है? आइए अश्विनी मुद्रा के बारे में जानते हैं, जो शरीर को अंदर से पुनर्जीवित करने की शक्ति रखती है। इसके बारे में हमें योग टीचर स्मृति बता रही हैं। उन्होंने योग में मास्टर्स किया है और UGC- JRF क्वालिफाइड है।
एक्सपर्ट का कहना है कि क्या आपने कभी किसी घोड़े को मल त्याग करते हुए देखा है? यदि आप ध्यान देंगे, तो पाएंगे कि मल त्यागने के तुरंत बाद घोड़ा अपने गुदा द्वार को सिकोड़ता और फैलाता है। योग विज्ञान में इसी प्राकृतिक क्रिया को अश्विनी मुद्रा कहा जाता है।

जैसे घोड़ा अपनी असीमित ऊर्जा और सहनशक्ति के लिए जाना जाता है, वैसे ही यह मुद्रा मानव शरीर में 'अश्व' जैसी स्फूर्ति भरने की क्षमता रखती है। यह आपके पेल्विक फ्लोर की मसल्स को टोन करती है और रिप्रोडक्टिव अंगों में नई जान फूंक देती है।
यह भी पढ़ें- लेडीज ध्यान दें! अनियमित पीरियड और हैवी ब्लीडिंग में असरदार है ये 1 चमत्कारी मुद्रा
जिन महिलाओं को फिस्टुला की समस्या है, उन्हें यह क्रिया बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। किसी भी पुरानी बीमारी या सर्जरी की स्थिति में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें- 16 से 60 साल तक: हर उम्र की महिला को हेल्दी रखती है यह 1 मुद्रा, फायदे जानकर आज से ही शुरू कर देंगी आप
हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।