
क्या आपको हर महीने पीरियड समय पर नहीं आते या हैवी ब्लीडिंग होती है, जिससे कमजोरी महसूस होती है? अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि एक ऐसा चमत्कारी उपाय है, जो आपके शरीर के जल तत्व को बैलेंस करके इन परेशानियों में असरदार साबित हो सकता है। जी हां, हम यहां जलोदर नाशक मुद्रा के बारे में बात कर रहे हैं। यह महिलाओं की पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं के लिए बेहद आसान और असरदार है।
जलोदर नाशक मुद्रा क्या है, कैसे करनी चाहिए और इसके क्या फायदे हैं? इसके बारे में हमें योग टीचर एवं वेलनेस कोच ने बताया है। वह 'द योगिनी वर्ल्ड' की फाउंडर हैं और वर्तमान में वैंकूवर, ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा में योग और वेलनेस के क्षेत्र में कार्यरत हैं। एक्सपर्ट का मानना है कि नेचुरल उपायों और नियमित योग से महिलाएं अपने जीवन की कई स्वास्थ्य समस्याओं को सहज रूप से दूर कर सकती हैं। आप जूही कपूर से Instagram के माध्यम से जुड़ सकती हैं और उनके बताए गए अन्य हेल्थ टिप्स, योग मुद्राएं और वेलनेस कंटेंट भी देख सकती हैं।
जलोदर नाशक मुद्रा एक विशेष प्रकार की हाथ की मुद्रा है, जो शरीर के जल तत्व को बैलेंस करती है। शरीर में पांच तत्व अग्नि, जल, वायु पृथ्वी और आकाश होते हैं। अगर इनमें से कोई भी तत्व असंतुलित हो जाए, तो शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। महिलाओं में जल तत्व के असंतुलन से पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं, जैसे अनियमित पीरियड्स, हैवी ब्लीडिंग, सूजन, थकान और हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं।

इस मुद्रा को सुबह खाली पेट करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें: पीरियड में हैवी ब्लीडिंग को कम कर सकते हैं ये 3 योगासन, दर्द और ऐंठन से भी मिलेगी राहत

इसे जरूर पढ़ें: पीरियड्स में बिल्कुल न करें ये 10 काम, सेहत को हो सकता है नुकसान
ये नेचुरल और सेफ उपाय है, जिसका कोई साइड इफेक्ट्स नहीं हैं। यह किसी भी दवा या इलाज के साथ किया जा सकता है। इसे सप्लीमेंट के रूप में लें। यदि आपकी समस्या ज्यादा गंभीर है या लंबे समय से बनी हुई है, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। यह मुद्रा सपोर्टिव थेरेपी है, डॉक्टरी इलाज का विकल्प नहीं है।
इस मुद्रा को रोज करने से आपको शरीर और मन में हल्कापन महसूस होगा। हार्मोन संतुलन में आएगा और पीरियड्स से जुड़ी परेशानियों में धीरे-धीरे राहत मिलेगी। यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।