herzindagi
how to treat missed period naturally

2 महीने से रुके हैं पीरियड्स? घबराएं नहीं, किचन की ये 5 चीजें दिखाएंगी जादुई असर

भागदौड़ भरी जिंदगी और तनाव के कारण अक्सर पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. रमिता कौर ने रुके हुए पीरियड्स को नियमित करने के लिए 5 घरेलू उपाय बताए हैं। ये नेचुरल तरीके हार्मोनल संतुलन सुधारकर पीरियड को पटरी पर ला सकते हैं।  
Editorial
Updated:- 2026-02-03, 20:03 IST

क्‍या आप जानती हैं कि एक महिला की सेहत काफी हद तक मेंस्ट्रुअल साइकिल पर निर्भर करती है? लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, खराब खान-पान और बढ़ता तनाव अक्सर हार्मोंस के बैलेंस को बिगाड़ देते हैं। इसका सीधा असर पीरियड्स पर पड़ता है। जब पीरियड्स एक या दो महीने तक नहीं आते हैं, तब मन में घबराहट और चिड़चिड़ापन महसूस होने लगता है। ऐसा ही कुछ मेरे साथ काम करने वाली एक सहकर्मी को भी महसूस हो रहा है। पिछले दो महीने से उसके पीरियड्स नहीं हुए। अगर आपके साथ ऐसा ही कुछ हो रहा है तो यह आर्टिकल आपकी मदद कर सकता है।

ऐसे में परेशान न हो क्‍योंकि आपकी किचन शेल्फ में रखे मसालों और घरेलू चीजों में ही सेहत का वो खजाना छिपा है, जो रुकी हुई मेंस्ट्रुअल साइकिल को फिर से पटरी पर ला सकता है? कई बार शरीर बीमार नहीं होता, इसे बस थोड़ा नेचुरल सपोर्ट और सही पोषण चाहिए होता है।

महंगे इलाज या बिना सलाह दवाइयों की जगह, कुछ आसान और नेचुरल उपाय आपके हार्मोनल बैलेंस को बेहतर कर सकते हैं। आइए वे 5 जादुई घरेलू चीजें जानते हैं, जो नेचुरली आपके पीरियड्स को दोबारा रेगुलर करने में सहायक हो सकती हैं। इसके बारे में हमें डॉक्‍टर रमिता कौर बता रही हैं। वह न्यूट्रिशनिस्ट, डाइट और लाइफस्टाइल कंसल्टेंट हैं। डॉक्‍टर कौर के पास अपने क्लाइंट्स के लिए पर्सनलाइज्ड डाइट प्लान बनाने और लाइफस्टाइल कंसल्टेशन देने का 10 वर्षों से ज्‍यादा का अनुभव है। रमिता Nutriapt हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड पाखोवाल, लुधियाना में प्रैक्टिस करती हैं।

Lukewarm milk + turmeric for miss periods

हल्दी वाला गुनगुना दूध (Turmeric & Lukewarm Milk)

  • हल्दी सिर्फ मसाला नहीं, बल्कि औषधि है। यह एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है और हार्मोन्स को रेगुलेट करती है।
  • रोज रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में चुटकी भर हल्दी मिलाकर पिएं।
  • यह शरीर में गर्मी पैदा करता है और साइकिल को सुचारू बनाता है।

कच्चा पपीता (Raw Papaya)

  • रुके हुए पीरियड्स को वापस लाने के लिए कच्चा पपीता सबसे पुराना और असरदार तरीका माना जाता है।
  • इसमें पेपेन नामक तत्व होता है जो यूट्रस की मसल्‍स में संकुचन पैदा करता है, जिससे पीरियड्स शुरू होने में मदद मिलती है।

Sesame and jaggery for miss periods

तिल और गुड़ (Sesame Seeds & Jaggery)

  • तिल की तासीर गर्म होती है और गुड़ शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है।
  • एक चम्मच भुने हुए तिल को थोड़े से गुड़ के साथ मिलाकर खाएं।
  • यह शरीर के तापमान को संतुलित करता है और रुके हुए फ्लो को फिर से एक्टिव करता है।

यह भी पढ़ें- हर महीने सही तारीख पर आते हैं पीरियड्स पर कंसीव नहीं कर पा रही हैं? गायनेकोलॉजिस्ट से जानें कारण

अजवाइन और गुड़ का पानी (Ajwain + Jaggery Water)

  • अजवाइन न सिर्फ पेट की गैस को कम करती है, बल्कि यह यूट्रस की सफाई करने में भी मदद करती है।
  • एक गिलास पानी में आधा चम्मच अजवाइन और थोड़ा सा गुड़ डालकर अच्छी तरह उबालें।
  • इस काढ़े को सुबह खाली पेट पीना बेहद फायदेमंद होता है।

Cinnamon tea for miss period

दालचीनी की चाय (Cinnamon Tea)

  • दालचीनी शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करती है, जो अक्सर PCOD या PCOS का मुख्य कारण होता है।
  • यह मेंस्ट्रुअल साइकिल को रेगुलेट करने में मदद करती है।
  • आप इसे पाउडर के रूप में या चाय में उबालकर ले सकती हैं।

यह भी पढ़ें- पीरियड्स में होने वाला दर्द कब नॉर्मल है और कब खतरे की घंटी? डॉक्‍टर से जानें

सावधानी

यदि आपके पीरियड्स लगातार 2 महीने या इससे ज्‍यादा समय से अनियमित हैं, तो सिर्फ घरेलू उपचारों पर निर्भर न रहें। यह PCOS, थायराइड, तनाव या प्रेग्‍नेंसी का संकेत हो सकता है। किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock & Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।