Sun Feb 15, 2026 | Updated 11:35 AM IST
herzindagi
image

पीरियड्स का कितने दिन लेट आना नॉर्मल है? डॉक्टर से जानें

पीरियड्स का कितने दिन लेट आना नॉर्मल है और कब आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए, जब भी कभी पीरियड समय पर नहीं आते हैं, तो हम लड़कियों के दिमाग में ये सवाल जरूर आता है। चलिए इसका जवाब डॉक्टर से जान लेते हैं।  
Editorial
Updated:- 2026-02-15, 10:00 IST

पीरियड्स महिलाओं में हर महीने होने वाली एक सामान्य प्रक्रिया है। ये महिलाओं की फर्टिलिटी और ओवरऑल हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है। आमतौर पर एक मेंस्ट्रुअल साइकिल 21 से 35 दिनों के बीच की होती है और ज्यादातर महिलाओं में 28 दिन की साइकिल हेल्दी मानी जाती है। हालांकि,  हर महिला का शरीर अलग होता है और इसलिए जरूरी नहीं है कि सभी की पीरियड साइकिल 28 दिनों की हो।  कभी-कभी पीरियड्स का कुछ दिन आगे-पीछे होना बिल्कुल सामान्य माना जाता है। अक्सर जब पीरियड्स डिले होते हैं, तो महिलाओं के मन में ये सवाल जरूर आता है कि पीरियड्स का कितने दिन डिले होना नॉर्मल है और कब उन्हें डॉक्टर से मिलने की जरूरत है या कब पीरियड्स का डिले होने शरीर में किसी गड़बड़ की तरफ इशारा कर रहा है, चलिए इसका जवाब डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS, Health and Wellness Expert) दे रही हैं।

पीरियड्स का कितने दिन लेट आना नॉर्मल है?

period cycle in late 30s or early 40s reveals about women health

  • डॉक्टर के अनुसार, अगर आपके पीरियड्स 2 से 5 दिन तक लेट हो जाएं तो यह नॉर्मल हो सकता है। इसके लिए आपको परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।
  • कई बार हार्मोनल बदलाव, स्ट्रेस, ट्रैवल, खान-पान में बदलाव या नींद की कमी के कारण साइकिल थोड़ी गड़बड़ा सकती है।
  • अगर पीरियड्स 7 दिन तक लेट हैं, तब भी घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन अगर हर महीने ऐसा हो रहा है या 10 दिन से ज्यादा की देर हो रही है तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी हो जाता है।
  • पीरियड्स डिले होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें स्ट्रेस का अधिक होना अहम कारण है। जब हम अधिक तनाव में होते हैं, तो स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल बढ़ने लगता है और उसका असर ओव्यूलेशन पर होता है। इसके अलावा, थायरॉइड या PCOS (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) जैसी दिक्कतें भी साइकिल को अनियमित कर सकती हैं।
  • किसी तरह की पिल्स का सेवन या डाइट में बदलाव भी पीरियड्स को डिले कर सकता है।

यह भी पढ़ें- अनियमित पीरियड्स का कारण बन सकती है शरीर में इस विटामिन की कमी

Summer tips to manage PCOS

  • अगर पीरियड्स 10-15 दिन से ज्यादा लेट हों, लगातार 2-3 महीने तक पीरियड्स मिस हों या इन दिनों में बहुत ज्यादा दर्द या असामान्य ब्लीडिंग हो, तो डॉक्टर से जरूर मिलें।
  • इसके अलावा अगर आपकी साइकिल अचानक से पूरी बदल जाए, तो भी डॉक्टर से बात जरूर करें। डॉक्टर जरूरत पड़ने पर ब्लड टेस्ट, अल्ट्रासाउंड या हार्मोनल जांच करवाने की सलाह दे सकती हैं।
  • साइकिल को रेगुलर करने के लिए, रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें, हेल्दी डाइट लें और तनाव से दूर रहें।

यह भी पढ़ें- डेट से पहले दिखने लगते हैं ये 5 अजीब संकेत, समझ जाएं पीरियड्स हैं करीब

एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपके पीरियड्स हर महीने डिले हो जाते हैं, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।