
पीरियड्स का हर महीने समय पर आना किसी भी लड़की के लिए बहुत जरूरी है। अगर आपके पीरियड्स अनियमित हैं या हर महीने पीरियड्स में तेज दर्द होता है, ब्लड फ्लो बहुत कम या ज्यादा है, तो ये ठीक नहीं है। अक्सर लड़कियों को ये तो पता होता है कि पीरियड्स का रेगुलर होना जरूरी है, लेकिन पीरियड्स में ब्लड फ्लो कितने दिन आना चाहिए, इस बात की उन्हें सटीक जानकारी नहीं होती है। यही कारण है कि कई लड़कियां 2 दिन के पीरियड्स को नॉर्मल समझ लेती हैं, तो कुछ महिलाओं को 8-9 दिनों तक फ्लो आता है और उन्हें लगता है कि ये नॉर्मल है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर नॉर्मल पीरियड्स कितने दिनों के लिए आने चाहिए और फ्लो कैसा होना चाहिए? चलिए इन सवालों के जवाब एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में हमें डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS, Health and Wellness Expert) बता रही हैं।


हर महिला को अपनी साइकिल का गणित समझना जरूरी है। पीरियड्स कितने दिन रहेगा, यह आपकी मेंस्ट्रुअल पर निर्भर करता है। एक हेल्दी साइकिल 21-35 दिनों की हो सकती है। उदाहरण के तौर पर, अगर आपको हर 28वें दिन पीरियड आता है और वह 5 दिन रहता है, तो यह पूरी तरह सामान्य है।
अगर आपको 7-8 दिनों से ज्यादा ब्लीडिंग हो रही है, या ब्लीडिंग बहुत हैवी है और हर 1-2 घंटे में पैड बदलना पड़ रहा है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें- हर महीने सही तारीख पर आते हैं पीरियड्स पर कंसीव नहीं कर पा रही हैं? गायनेकोलॉजिस्ट से जानें कारण
एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपके पीरियड्स अनियमित हैं, फ्लो बहुत ज्यादा या कम आ रहा है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।