
क्या आप जानती हैं कि पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग का कम (Scanty Periods) होना नॉर्मल नहीं है, बल्कि यह आपके शरीर का इशारा है कि उसे अंदरूनी पोषण और बेहतर ब्लड सर्कुलेशन की सख्त जरूरत है। अगर आप भी हर महीने लाइट फ्लो की समस्या से जूझ रही हैं, तो यह आर्टिकल आपकी इस चिंता को हमेशा के लिए दूर कर सकता है। हम आपको दो ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो स्कैंटी पीरियड्स की समस्या के लिए रामबाण हो सकती हैं। इसकी जानकारी मुंबई की सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और Eatfit 24/7 की फाउंडर श्वेता शाह ने शेयर की है।
एक्सपर्ट का कहना है कि अक्सर महिलाएं पीरियड्स के कम फ्लो को हल्के में लेती हैं, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार, शरीर से टॉक्सिंस पूरी तरह बाहर निकलना बेहद जरूरी है। अगर फ्लो कम है, तो इसका मतलब है कि आपके शरीर को आयरन और गर्माहट की जरूरत है। हमें दवाओं से पहले अपनी रसोई में छिपे इन जादुई मसालों पर भरोसा करना चाहिए। स्कैंटी पीरियड्स के लिए 2-स्टेप रामबाण इलाज के बारे में जानें।

मेथी और अजवाइन दोनों की तासीर गर्म होती है, जो पेल्विक एरिया में ब्लड फ्लो को तेज कर सकती है।
इस गुनगुने काढ़े को चाय की तरह घूंट-घूंट करके पिएं। यह न केवल फ्लो बढ़ाता है, बल्कि पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को भी कम करता है।
अच्छे रिजल्ट के लिए इन दोनों नुस्खों को अपने पीरियड्स शुरू होने से 6-7 दिन पहले लेना शुरू कर दें। इसे दो या तीन महीने तक पीरियड्स से पहले लगातार लें। आप खुद महसूस करेंगी कि फ्लो बेहतर हो रहा है और शरीर की कमजोरी दूर हो रही है।
यह भी पढ़ें- 1 या 2 दिन के लिए आते हैं पीरियड्स? डाइट में शामिल करें ये 4 बीज
इस बात का ध्यान रखें कि स्कैंटी पीरियड्स का मतलब कमजोर शरीर नहीं, बल्कि कम पोषण वाला शरीर है। रियल फूड और सही कंसिस्टेंसी ही आपको हार्मोनल बैलेंस दे सकती है।
अगर आपकी समस्या बहुत पुरानी है या आप गर्भवती होने की योजना बना रही हैं, तो इन नुस्खों के साथ-साथ अपने गायनेकोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें- सिर्फ 1-2 दिन के लिए आते हैं पीरियड्स और खुलकर नहीं होती है ब्लीडिंग, तो इन 3 देसी नुस्खों को आजमाएं
हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।