Wed Mar 25, 2026 | Updated 01:49 AM IST HZ Awards 2026
detox juice to control uric acid

महंगी दवा नहीं, ये नेचुरल जूस करेगा Uric Acid को कंट्रोल, जोड़ों का दर्द भी होगा कम

बढ़े हुए यूरिक एसिड और जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों के लिए नेचुरल डिटॉक्स जूस फायदेमंद हो सकता है। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह का बताया यह जूस खीरा, चुकंदर, अदरक और अन्य चीजों से बनता है। यह यूरिक एसिड को कंट्रोल, सूजन कम करने, शरीर को डिटॉक्स, पाचन सुधारने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। 
Editorial
Updated:- 2026-03-24, 18:11 IST

क्‍या आपका यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है और इसके चलते आपके जोड़ों में दर्द होता है। बदलते मौसम में दर्द और अकड़न बहुत ज्‍यादा परेशान कर रहे हैं। यहां तक कि आपको रोजमर्रा के काम करने में भी परेशानी महसूस हो रही है? अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्‍योंकि इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे देसी डिटॉक्‍स के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी मदद कर सकता है। इस जूस के बारे में मुंबई की सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और Eatfit 24/7 की फाउंडर श्वेता शाह बता रही हैं।

एक्‍सपर्ट का कहना है कि यह डिटॉक्स जूस शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकता है और साथ ही बॉडी को अंदर से साफ करता है। अगर आप रोज हल्का, नेचुरल और हेल्दी तरीका अपनाना चाहती हैं, तो यह जूस बेस्‍ट ऑप्‍शन है। आइए इस जूस को बनाने के तरीके और फायदों के बारे में आर्टिकल के माध्‍यम से विस्‍तार में जानते हैं।

सामग्री

  • खीरा- 1
  • चुकंदर- 1
  • अदरक- 1 इंच
  • नींबू का रस- 1 बड़ा चम्‍मच
  • हरा धनिया- थोड़ा सा
  • नारियल पानी- आधा गिलास

detox juice for uric acid

बनाने का तरीका

  • सभी चीजों को अच्छे से धोएं।
  • इन्हें मिक्सर में डालकर स्मूद ब्लेंड करें।
  • जरूरत हो तो छान लें।
  • इसे सुबह खाली पेट या लंच से पहले ताजा-ताजा पिएं।

डिटॉक्स जूस के फायदे

यह डिटॉक्स जूस न सिर्फ यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकता है, बल्कि पूरे शरीर को अंदर से साफ और एक्टिव बनाने में भी मददगार है। इसके नियमित सेवन से कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स मिल सकते हैं-

यूरिक एसिड करता है कंट्रोल

खीरा और नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखते हैं, जिससे यूरिक एसिड पेशाब के माध्‍यम से बाहर निकलने में मदद मिलती है।

coconut water to control uric acid

जोड़ों के दर्द में राहत

अदरक और नींबू में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन, अकड़न और दर्द को कम करते हैं।

शरीर को करता है डिटॉक्स

चुकंदर और हरा धनिया शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकालने में मदद करते हैं और लिवर को साफ रखते हैं। इससे शरीर हल्का और एनर्जेटिक महसूस होता है।

डाइजेशन होता है बेहतर

यह जूस डाइजेशन को सुधारता है और पेट को हल्का रखता है। इससे गैस और अपच जैसी समस्‍याओं से राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें- यूरिक एसिड का काल हैं ये 7 फल, शरीर से खींचकर निकालते हैं बाहर

इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार

इसमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की इम्‍यूनिटी को मजबूत करते हैं।

cucumber to reduce uric acid

स्किन को बनाता है ग्लोइंग

शरीर के अंदर से साफ होने पर त्वचा पर भी निखार आता है और पिंपल्स जैसी समस्याएं कम हो सकती हैं।

इस जूस को 7-10 दिन तक रेगुलर पिएं और साथ में पानी ज्यादा पिएं, ताकि बेहतर रिजल्ट मिल सके। संतुलित आहार और हल्की एक्सरसाइज के साथ इसका असर और भी अच्‍छा दिखाई देने लगेगा।

यह भी पढ़ें- महंगी दवाओं से नहीं, सिर्फ 5 रुपए के पत्ते से महिलाएं अपनी 3 समस्याएं दूर भगाएं

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock & Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।