Sun Mar 1, 2026 | Updated 04:22 AM IST
herzindagi
arjuna bark water benefits for heart

न महंगी दवा, न सर्जरी; बस 2 महीने सुबह खाली पेट पिएं यह पानी, नसों की गंदगी होगी साफ

सर्दियों में दिल की सेहत के लिए अर्जुन की छाल एक सुरक्षा कवच है। यह नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल और गंदगी को साफ कर ब्लॉकेज का खतरा कम करती है। योग एक्सपर्ट शालू चौधरी के अनुसार, अर्जुन की छाल का पानी दिल की मांसपेशियों को मजबूत करता है, हाई बीपी और ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। यह पाचन सुधारने, तनाव कम करने और शरीर को डिटॉक्स करने में भी सहायक है। इसे खाली पेट पीने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-28, 09:54 IST

सर्दियों के ये दो महीने (जनवरी और फरवरी) दिल के लिए चुनौतीपूर्ण होते हैं, क्योंकि ठंड में नसें सिकुड़ जाती हैं और ब्लॉकेज का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आयुर्वेद की यह औषधि, अर्जुन की छाल, आपके लिए सुरक्षा कवच का काम कर सकती है। अर्जुन की छाल दिल के साथ सेहत के लिए कैसे फायदेमंद हो सकती हैं और इसे कैसे लेना चाहिए? इसके बारे में हमें शालू चौधरी (योग एक्सपर्ट/हेल्थ कोच) बता रही हैं। वह एक्यूप्रेशर थेरेपिस्ट और मेडिटेशन कोच हैं।

एक्‍सपर्ट का कहना है, ''अक्सर गलत खान-पान और खराब जीवनशैली से हमारी नसों में कोलेस्ट्रॉल (LDL) जमा होने लगता है, जिसे नसों की ब्लॉकेज कहते हैं। यही आगे चलकर हार्ट अटैक और डायबिटीज का कारण बनता है। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्‍योंकि कुदरत के पास इसका एक बहुत ही आसान इलाज अर्जुन की छाल मौजूद है।''

अर्जुन की छाल का पानी कैसे तैयार करें?

इसकी विधि बहुत ही आसान और असरदार है।

  • रात को एक गिलास गुनगुने पानी में अर्जुन की छाल का एक छोटा टुकड़ा (या आधा चम्मच पाउडर) डालकर ढककर रख दें।
  • सुबह इस पानी को धीमी आंच पर तब तक उबालें जब तक यह थोड़ा कम न हो जाए।
  • इसे छान लें और हल्का गुनगुना होने पर घूंट-घूंट करके खाली पेट पिएं।

arjuna bark water benefits for heart

अर्जुन की छाल का पानी सिर्फ 2 महीने पीने के 8 जबरदस्त फायदे

अर्जुन की छाल के पानी का रेगुलर पीने से आपके शरीर में कई तरह के बदलाव दिखाई देने लगते हैं। यह न केवल अवरुद्ध धमनियों और तंत्रिकाओं को खोलता है, बल्कि-

  • यह नसों में जमा जिद्दी कोलेस्ट्रॉल और गंदगी को धीरे-धीरे काटकर बाहर निकाल देता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन सही हो जाता है।
  • यह दिल की मसल्‍स को मजबूती देता है और हार्ट फेलियर या स्ट्रोक के खतरे को काफी हद तक कम कर देता है।
  • यह हाई बीपी को नेचुरली कम करता है और इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाकर ब्लड शुगर को बैंलेस रखता है।
  • यह महिलाओं में बंद फेलोपियन ट्यूब्स को खोलने में मददगार माना जाता है और हार्मोनल असंतुलन को ठीक करता है।
  • यदि आपको कब्ज या गैस की समस्या है, तो यह ड्रिंक आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर पाचन तंत्र को दुरुस्त करती है।
  • शरीर के अंदरूनी अंगों की सूजन को कम करके यह पुराने दर्द और गंभीर बीमारियों से बचाता है।
  • इसकी तासीर मन को शांत करने वाली होती है, जिससे मानसिक तनाव और चिंता कम होती है और नींद अच्‍छी आती है।
  • यह शरीर के मुख्य अंगों से टॉक्सिंस को बाहर निकालकर पूरी बॉडी को अंदर से साफ करता है।

arjuna bark water benefits to control sugar

क्यों जरूरी है आज से ही शुरू करना?

जनवरी और फरवरी के महीने में शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा होता है और खून गाढ़ा हो सकता है। अर्जुन की छाल खून को प्राकृतिक रूप से पतला रखती है और गर्माहट देती है।

यह भी पढ़ें- नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल हो जाएगा कम, बस इस तरह से कीजिए अर्जुन की छाल का इस्तेमाल...कुछ हफ्तों में रिपोर्ट में दिख सकता है अंतर

यह भी पढ़ें- 14 दिनों तक खाली पेट अर्जुन की छाल का पानी पीने से क्या होता है? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

आप भी इसका पानी पिएं और सेहत से जुड़े ये सारे फायदे जरूर पाएं। अगर आपको सेहत से जुड़ी कोई भी समस्‍या है, तो इसे पीने से पहले डॉक्‍टर से सलाह जरूर लें। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।