Sun Apr 12, 2026 | Updated 01:27 AM IST
image

पेट में गैस फंसी है? दवा नहीं, ये Desi Drink सिर्फ 2 मिनट में देगी राहत

एसिडिटी, ब्लोटिंग और गैस जैसी डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं से परेशान महिलाएं इस आर्टिकल में बताया देसी नुस्‍खा आजमा सकती हैं। यह तुरंत फंसी हुई गैस को बाहर निकालता है, पेट की सूजन कम करता है और डाइजेशन को एक्टिव करता है। 
Editorial
Updated:- 2026-04-11, 10:00 IST

एसिडिटी, ब्‍लोटिंग, गैस.......कभी न कभी हम सभी ने इनमें से कोई न कोई परेशानी जरूर महसूस की होगी। खाना खाने के बाद अचानक पेट टाइट हो जाना, डकार न आना या असहज महसूस होना, ये सभी डाइजेशन की गड़बड़ी का संकेत हो सकते हैं। ऐसा होने पर अक्सर लोग तुरंत दवा ले लेते हैं, लेकिन हर बार दवा लेना जरूरी नहीं होता। कई बार आपकी किचन में ही इसका आसान और असरदार इलाज छुपा होता है। आज हम आपको एक ऐसे देसी ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं, जो गैस से तुरंत राहत दे सकती हैं। इसके बारे में हमें मुंबई की सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और Eatfit 24/7 की फाउंडर श्वेता शाह बता रही हैं। आइए इसे बनाने के तरीके और फायदों के बारे में आर्टिकल के माध्‍यम से विस्‍तार में जानते हैं।

गैस दूर करने वाले ड्रिंक की सामग्री

  • नींबू का रस- 1/2
  • हींग- 1 चुटकी
  • काली मिर्च- 1 चुटकी
  • गुनगुना पानी- 1/2 कप

magical shot for stomach stuck gas

गैस के लिए मैजिक ड्रिंक कैसे बनाएं और पिएं?

  • इसे बनाने के लिए सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं।
  • धीरे-धीरे छोटे घूंट में पिएं।
  • इसे खाने के बाद या जब भी गैस महसूस हो, तब ले सकती हैं।

ये ड्रिंक कैसे काम करती है?

  • फंसी हुई गैस को बाहर निकालती है।
  • पेट की सूजन और भारीपन कम करती है।
  • डाइजेशन को तुरंत एक्टिव करती है।

ड्रिंक में मौजूद चीजों के फायदे

  • गुनगुने पानी के साथ नींबू का रस लेने से ब्लोटिंग कम होती है। यह डाइजेस्टिव जूस को बढ़ाता है, फैट के डाइजेशन को आसान बनाता है और शरीर को हाइड्रेट रखता है।
  • गर्म पानी पीना भी ब्लोटिंग के लिए आसान और नेचुरल उपाय है। यह डाइजेशन को बेहतर करता है, आंतों की मसल्‍स को रिलैक्स करता है और फंसी हुई गैस को बाहर निकालता है।
  • हींग आयुर्वेद में गैस, अपच और ब्लोटिंग के लिए पारंपरिक उपाय है क्‍योंकि यह पेट की अग्नि को बढ़ाती है। यह कार्मिनेटिव की तरह काम करता है, डाइजेशन एंजाइम्स को एक्टिव करता है और पेट में फंसी गैस से राहत दिलाता है।
  • काली मिर्च भी डाइजेशन को बेहतर बनाकर ब्लोटिंग कम करती है। इसमें मौजूद पिपेरिन डाइजेशन एंजाइम्स को बढ़ाता है, प्रोटीन को तोड़ता है और गैस कम करता है। साथ ही यह हल्के मूत्रवर्धक की तरह काम करके शरीर में पानी की अतिरिक्त मात्रा को भी कम करता है। हालांकि, ज्यादा मात्रा में लेने से कुछ महिलाओं को पेट में जलन या परेशानी हो सकती है।

lemon water for stomach gas

डाइजेशन से जुड़ी छोटी-छोटी समस्याएं अक्सर गलत खान-पान और लाइफस्टाइल से होती हैं। अगर आप रोजाना बहुत ज्यादा ऑयली या हैवी खाना खाती हैं, देर रात खाना खाती हैं या कम पानी पीती हैं तो गैस और ब्लोटिंग की परेशानी होना आम है। ऐसे में ये छोटा सा घरेलू उपाय आपको तुरंत राहत दे सकता है।

यह भी पढ़ें- पेट में हमेशा रहती है गैस और आते हैं स्मेली फार्ट? कहीं लिवर की खराबी तो नहीं इसकी वजह

सावधानी

अगर गैस की समस्या रोज हो रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें। ज्यादा तेज दर्द, उल्टी या लगातार सूजन हो तो डॉक्टर से सलाह लें।

यह भी पढ़ें- स्मैली फार्ट, खट्टी डकारे और पेट में फंसी गैस दिन भर करती है आपको परेशान, इन 2 देसी नुस्खों से मिलेगा आराम

राहत हमेशा दवाइयों में नहीं मिलती, कभी-कभी आपकी किचन ही सबसे बड़ी दवा हो सकती है। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock & Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।