Sat Feb 28, 2026 | Updated 10:41 AM IST
aaj ka mesh rashifal 28 february 2026 conflicts can affect professional performance aries today horoscope

Aaj Ka Mesh Rashifal 28 February 2026: घर की चिंताएं प्रोफेशनल परफॉरमेंस पर डाल सकती है असर, बॉस से भी हो सकता है झगड़ा, जानें मेष राशि की महिलाओं के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

आज सेहत के मामले में छाती, दिल, पेट और पाचन से जुड़ी परेशानियों पर खास ध्यान दें। तनाव की वजह से सीने में भारीपन, गैस या धड़कन तेज होने जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है। ठंडी चीजें कम खाएं और देर रात तक जागने से बचें, वरना थकान और बढ़ सकती है।
Editorial
Updated:- 2026-02-28, 07:30 IST

Aries Horoscope Today, 28 February 2026: 28 फरवरी 2026 को चंद्रमा कर्क राशि में गोचर करते हुए आपके चतुर्थ भाव में स्थित रहेगा। चतुर्थ भाव घर, माता, सुख, वाहन, संपत्ति, मानसिक शांति और भावनात्मक आधार का प्रतिनिधित्व करता है। कर्क राशि में चंद्रमा अपनी ही राशि में होने से प्रभावशाली रहता है, लेकिन मेष राशि की महिलाओं के लिए यह स्थिति भावनात्मक तीव्रता बढ़ा सकती है। आज मन बार-बार अतीत की बातों में जा सकता है। यदि कोई पारिवारिक विषय लंबित है तो वह सामने आ सकता है। आज किसी को जबाब देने से पहले रुकना जरूरी है। चतुर्थ भाव मन की स्थिरता से जुड़ा है, इसलिए बाहरी सफलता से ज्यादा आंतरिक संतुलन महत्वपूर्ण रहेगा।

आज मेष राशि का प्रेम राशिफल (Aries Love Horoscope Today)

प्रेम जीवन में आज भावनात्मक सुरक्षा की आवश्यकता अधिक रहेगी। विवाहित महिलाओं को जीवनसाथी से अपेक्षा अधिक रहेगी, लेकिन यदि सामने से वैसी रेस्पॉन्स न मिले तो मन खिन्न हो सकता है। बात को दिल पर लेने की बजाय स्पष्ट बात करें। अविवाहित महिलाओं को आज ऐसा व्यक्ति आकर्षित कर सकता है जो स्थिर और पारिवारिक स्वभाव का हो। लेकिन केवल भावनात्मक आवेग में निर्णय न लें।

  • उपाय: मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें और 11 बार ॐ दुं दुर्गायै नमः का जप करें।

इसे भी पढ़ें- Mesh Rashifal March 2026: मेष राश‍ि वालों को खर्चों पर रखना होगा नियंत्रण, महीने के अंत में चमकेगा भाग्य, जानें कैसा रहेगा मार्च का पूरा महीना?

आज मेष राशि का करियर राशिफल (Aries Career Horoscope Today)

कार्यस्थल पर आज आपका फोकस थोड़ा कमजोर रह सकता है। घर से जुड़ी चिंता या मन की अस्थिरता काम की गति धीमी कर सकती है। वरिष्ठों से बातचीत में संयम रखें। यदि आप रियल एस्टेट, शिक्षा, काउंसलिंग, होम डेकोर या घरेलू व्यवसाय से जुड़ी हैं तो दिन सकारात्मक रह सकता है। कोई महिला कलीग सहयोग दे सकती है।

  • उपाय: कार्य आरंभ करने से पहले चांदी के बर्तन में जल भरकर अपने कार्यस्थान पर रखें।

आज मेष राशि का आर्थिक राशिफल (Aries Money Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में आज घर, वाहन, किचन या सजावट पर खर्च संभव है। इमोसनल होकर के लिए खरीदारी करने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई निर्णय लेना है तो जल्दबाज़ी न करें। कागज़ी कार्य सावधानी से जांचें। उधार देने से बचें।

  • उपाय: सफेद चावल या दूध का दान करें।

Aries health tips February 2026

इसे भी पढ़ें- Aaj Ka Mesh Rashifal 27 February 2026: मन रहेगा भावुक, लेकिन धर्म और धैर्य से बनेगी बात , जानिए मेष राशि की महिलाओं के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

आज मेष राशि की सेहत (Aries Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज विशेष रूप से छाती, फेफड़े, हृदय क्षेत्र, स्तन भाग पेट, पाचन तंत्र और ब्लड प्रेशर पर ध्यान देना आवश्यक है। भावनात्मक तनाव से सीने में जकड़न, गैस, एसिडिटी या धड़कन तेज होने की समस्या हो सकती है। ठंडी चीजों का अधिक सेवन कफ बढ़ा सकता है। देर रात तक जागना मानसिक थकान बढ़ाएगा।

  • उपाय: स्नान के जल में थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर स्नान करें और उसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य दें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;