Fri Feb 27, 2026 | Updated 04:16 AM IST
image

Mesh Rashifal March 2026: मेष राश‍ि वालों को खर्चों पर रखना होगा नियंत्रण, महीने के अंत में चमकेगा भाग्य, जानें कैसा रहेगा मार्च का पूरा महीना?

मार्च 2026 में मेष राशि की महिलाओं के लिए ग्रहों की चाल महत्वपूर्ण बदलाव लाएगी। 2 और 14 मार्च के गोचर से विदेशी संपर्क और अप्रत्याशित खर्च बढ़ेंगे, जबकि 26 मार्च का गोचर आत्मविश्वास बढ़ाएगा। रिश्तों में धैर्य, करियर में अवसर, वित्तीय प्रबंधन की चुनौती और स्वास्थ्य पर ध्यान आवश्यक है। 
Editorial
Updated:- 2026-02-26, 22:18 IST

Aries Monthly Horoscope मार्च 2026 की खगोलीय घटनाएं और ग्रहों की चाल मेष राशि की महिलाओं के लिए बदलाव, यात्राओं और आत्म-चिंतन का महत्वपूर्ण समय लेकर आ रही हैं। 02 मार्च को ग्रहों का मीन राशि में प्रवेश और फिर 14 मार्च को ग्रहों के राजा सूर्य का मीन राशि में गोचर आपके जीवन में विदेशी संपर्कों और कुछ अप्रत्याशित खर्चों का योग बना रहा है। 26 मार्च को ग्रहों का आपकी ही राशिमें गोचर करना आपके आत्मविश्वास और आकर्षण में अभूतपूर्व वृद्धि करेगा, जिससे महीने का अंत एक शानदार ऊर्जा के साथ होगा। छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के प्रसिद्द ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी विस्तार से बता रहे हैं कि मार्च माह का यह गोचर मेष राशि की महिलाओं के जीवन के विभिन्न पहलुओं को कैसे प्रभावित करेगा।

मेष राशि की महिलाओं के लिए मार्च का महीना रिश्तों में धैर्य और परिपक्वता दिखाने का है। 14 मार्च तक का समय पारिवारिक जीवन के लिए सामान्य रहेगा, लेकिन जैसे ही सूर्य आपके बारहवें भाव में प्रवेश करेंगे, जीवनसाथी के साथ कुछ वैचारिक मतभेद या दूरियां आ सकती हैं। यह दूरी भौतिक जैसे काम के सिलसिले में जीवनसाथी का बाहर जाना या भावनात्मक भी हो सकती है। अविवाहित युवतियों के लिए यह महीना थोड़ा भ्रम पैदा कर सकता है किसी नए रिश्ते को लेकर मन में दुविधा रहेगी, इसलिए जल्दबाजी में कोई भी कमिटमेंट करने से बचें। 26 मार्च के बाद जब ग्रहों का गोचर आपकी अपनी राशि में होगा, तो आपके व्यक्तित्व में एक गजब का निखार आएगा। आपके रिश्ते में फिर से पुरानी ताजगी और रोमांस लौट आएगा और आप रूठे हुए साथी को मनाने में पूरी तरह सफल रहेंगी।

horoscope

उपाय: मंगलवार के दिन चमेली के तेल का दीपक जलाकर हनुमान बाहुक या हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मेष राशि का मासिक करियर राशिफल (Aries Monthly Career Horoscope)

करियर के मामले पर यह महीना विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए शानदार अवसर लेकर आया है जो मल्टी नेशनल्स कंपनियों , इम्पोर्ट -एक्सपोर्ट ऑनलाइन फ्रीलांसिंग या अस्पतालों से जुड़ी हैं। 02 मार्च से ही बारहवें भाव की सक्रियता आपको विदेशी क्लाइंट्स या दूर-दराज के क्षेत्रों से विशेष लाभ दिलाएगी। यदि आप विदेश जाकर नौकरी करने या पढ़ाई करने का सपना देख रही हैं, तो इस महीने आपकी फाइल तेजी से आगे बढ़ सकती है। 14 मार्च को सूर्य के मीन राशि में जाने के बाद आपको कार्यस्थल पर अपने विरोधियों से थोड़ा सतर्क रहना होगा। पीठ पीछे होने वाली ऑफिस पॉलिटिक्स से खुद को दूर रखें और अपने काम से काम रखें। 26 मार्च के बाद आपकी लीडरशिप क्वालिटी उभर कर सामने आएगी। बॉस और मैनेजमेंट आपके किसी महत्वपूर्ण सुझाव को स्वीकार करेंगे, जिससे ऑफिस में आपका रुतबा बढ़ेगा।
उपाय: तांबे के लोटे में जल, थोड़ा सा कुमकुम और लाल पुष्प डालकर ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप करते हुए सूर्य देव को नियमित अर्घ्य दें।

मेष राशि का मासिक आर्थिक राशिफल (Aries Monthly Money Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से मार्च का महीना आपके लिए बजट मैनेजमेंट का इम्तिहान ले सकता है। 14 मार्च को सूर्य का बारहवें भाव में जाना खर्चों में अचानक भारी वृद्धि कर सकता है। ये खर्च स्वास्थ्य संबंधी कारणों, लंबी यात्राओं या घर के किसी जरूरी रखरखाव पर हो सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग या दिखावे के चक्कर में अपनी जमा पूंजी खर्च करने से इस माह आपको बचना होगा। यदि आप इन्वेस्टमेंट की सोच रही हैं, तो इस महीने रिस्क भरे विकल्पों जैसे शेयर मार्केट की शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग से दूर रहना ही समझदारी होगी। धन का लेन-देन करते समय दस्तावेजों को अच्छी तरह पढ़ लें। 26 मार्च के बाद स्थिति में पॉजिटिव बदलाव आना शुरू होगा और आपका फंसा हुआ या रुका हुआ धन वापस मिलने की राह खुलेगी।

इसे भी पढ़ें - Vastu Upay: पैसों की तंगी से परेशान हैं, दालचीनी का ये उपाय दिलाएगा राहत

उपाय: शुक्रवार के दिन किसी जरूरतमंद सुहागिन महिला को श्रृंगार की सामग्री या सफेद मिठाई का दान करें।

मेष राशि का मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Aries Monthly Health Horoscope)

स्वास्थ्य के मामले में इस महीने मेष राशि की महिलाओं को खुद की अनदेखी करने से बचना होगा। बारहवें भाव में सूर्य का गोचर आपके स्लीप साइकिल को प्रभावित कर सकता है। नींद में कमी , आंखों में जलन, भारीपन या पैरों में दर्द की समस्या आपको परेशान कर सकती है। काम के अत्यधिक बोझ के कारण मानसिक थकान और तनाव हावी हो सकता है। अपनी दिनचर्या में योग, प्राणायाम और ध्यान को शामिल करना इस महीने आपके लिए किसी औषधि से कम नहीं होगा। रात को सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करें। राहत की बात यह है कि 26 मार्च को ग्रहों के मेष राशि में वापस आने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में जबरदस्त सुधार होगा और आप खुद को पहले से कहीं अधिक चुस्त और ऊर्जावान महसूस करेंगी।
उपाय: सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल में थोड़े से काले तिल मिलाकर अभिषेक करें और ॐ नमः शिवाय का 108 बार जाप करें।

इसे भी पढ़ें - Ajwain Ke Vastu Upay: रसोई की एक चुटकी अजवाइन बदल सकती है घर का माहौल, जानें वास्तु के ये गुप्त उपाय

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;