Sat Feb 28, 2026 | Updated 12:16 PM IST
mesh aaj ka rashifal 27 february 2026

Aaj Ka Mesh Rashifal 27 February 2026: मन रहेगा भावुक, लेकिन धर्म और धैर्य से बनेगी बात , जानिए मेष राशि की महिलाओं के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

आज का मेष राशिफल 27 फरवरी 2026: कर्क राशि में चंद्रमा के गोचर और आमलकी एकादशी के प्रभाव से भावनाएं रहेंगी प्रबल। जानें मेष राशि की महिलाओं के लिए प्रेम, करियर, धन और स्वास्थ्य के मामले में कैसा रहेगा आज का दिन और किन उपायों से मिलेगा लाभ।
Editorial
Updated:- 2026-02-27, 07:07 IST

Aries Horoscope Today, 27 फरवरी 2026 को चंद्रमा कर्क राशि में गोचर करते हुए आपकी राशि से चतुर्थ भाव में स्थित रहेगा। चतुर्थ भाव माता, घर, वाहन, संपत्ति, मानसिक शांति और आंतरिक सुरक्षा का प्रतिनिधित्व करता है। कर्क में चंद्रमा अपनी ही राशि में मजबूत स्थिति में होता है, इसलिए भावनाएँ तीव्र रहेंगी। साथ ही आज आमलकी एकादशी का धार्मिक प्रभाव भी वातावरण को सात्विक और आध्यात्मिक बनाएगा। आज आपका मन घर और परिवार की ओर अधिक झुका रहेगा। बाहर की दुनिया से ज्यादा भीतर की स्थिति महत्वपूर्ण होगी। यदि पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव चल रहा था तो आज आत्ममंथन का अवसर मिलेगा।

आज मेष राशि का प्रेम राशिफल (Aries Love Horoscope Today)

प्रेम जीवन में आज संवेदनशीलता बढ़ी रहेगी। यदि आप रिलेशनशिप में हैं तो पार्टनर से इमोसनल सिक्योरिटी की अपेक्षा रहेगी। छोटी बातों पर रेस्पॉन्स देने से बचें। विवाहिता महिलाओं के लिए घर-परिवार के मुद्दों पर चर्चा संभव है। माता या सास से जुड़ा कोई विषय सामने आ सकता है। अविवाहित महिलाओं के लिए आज धार्मिक स्थल, पारिवारिक आयोजन या ऑनलाइन माध्यम से किसी व्यक्ति से परिचय संभव है। लेकिन केवल भावनात्मक जुड़ाव के आधार पर निर्णय न लें। स्थिरता पर ध्यान दें।

उपाय: आज ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 11 बार जप करें।

आज मेष राशि का करियर राशिफल (Aries Career Horoscope Today)

करियर के क्षेत्र में आज मन पूरी तरह काम में नहीं लगेगा। घर से जुड़ी जिम्मेदारियाँ ध्यान बांट सकती हैं। यदि वर्क फ्रॉम होम की स्थिति है तो संतुलन बनाना चुनौती रहेगा। रियल एस्टेट, इंटीरियर, शिक्षा, काउंसलिंग या होटल इंडस्ट्री से जुड़ी महिलाओं के लिए दिन एक्टिव रह सकता है। आज वरिष्ठ अधिकारियों से इमोसनल होकर जबाब देने से बचें। तथ्य और काम की गुणवत्ता ही आपकी पहचान बनाएगी।

More For You

उपाय: कार्य शुरू करने से पहले चांदी या कांच के गिलास में पानी पीकर शुरुआत करें।

आज मेष राशि का आर्थिक राशिफल (Aries Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज घर, वाहन, मरम्मत या परिवार पर खर्च संभव है। संपत्ति से जुड़े निर्णय जल्दबाज़ी में न लें। आज किया गया दान मानसिक संतोष देगा। अनावश्यक भावनात्मक खरीदारी से बचें। किसी भी तरह के आज ऑनलाइन फ्रॉड से बचे किसी को आज पैसा उधर न दें।

उपाय: आंवला या हरी सब्ज़ी किसी जरूरतमंद को दान करें।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

aaj ka mesh rashifal 8 january 2026 aries today horoscope

आज मेष राशि की सेहत (Aries Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज विशेष ध्यान छाती, फेफड़े, पेट, पाचन तंत्र, स्तन क्षेत्र, हृदय की धड़कन, जल तत्व असंतुलन और नींद पर दें। मानसिक तनाव से छाती में भारीपन या एसिडिटी बढ़ सकती है। अधिक नमक या ठंडा भोजन सूजन और गैस की समस्या दे सकता है। आज गुनगुना पानी पिएं, हल्का सात्विक भोजन लें और देर रात तक जागने से बचें।

उपाय - स्नान के जल में आंवले का रस या थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर स्नान करें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;