Fri Mar 20, 2026 | Updated 01:40 AM IST
herzindagi
cabbage hacks to reduce pain expert tips

किचन की इस सब्जी में छिपा है दर्द से राहत का राज, सिर्फ उबालें और लगाएं

क्या पत्तागोभी के पत्ते सच में दर्द कम करते हैं? जानें एक्सपर्ट से बैक पेन, घुटनों के दर्द और मांसपेशियों की जकड़न में इसका सही इस्तेमाल, फायदे, काम करने का तरीका और जरूरी सावधानियां। हल्के दर्द और सूजन से राहत पाने के लिए यह आसान और नेचुरल घरेलू उपाय आपके कितना काम आ सकता है, इस आर्टिकल से विस्तार में समझें।
Editorial
Updated:- 2026-03-18, 19:25 IST

मेरे पड़ोस में रहने वाली शीला अक्सर घुटनों और पीठ के दर्द से राहत पाने के लिए पत्तागोभी के पत्तों का इस्तेमाल करती थी। जब एक बार मुझे भी ऐसा ही दर्द हुआ, तब उन्‍होंने मुझे यह घरेलू उपाय अपनाने की सलाह दी। पहले तो मुझे यकीन नहीं हुआ कि भला पत्तागोभी के पत्ते दर्द में कैसे मदद कर सकते हैं, लेकिन जब मैंने इस बारे में नेचुरोपैथी फिजिशियन डॉक्‍टर नवनीत कौर भाटिया (डॉ. क्युर्स होलिस्टिक हेल्थकेयर, फरीदाबाद) से बात की, तब उन्होंने इसके पीछे का कारण समझाया। फिर मैंने भी इस नुस्‍खे को आजमाया और मुझे हल्‍के दर्द में थोड़ी राहत महसूस हुई। 

एक्‍सपर्ट की राय

एक्‍सपर्ट का कहनाा है‍ कि अगर आपको पीठ दर्द, घुटनों का दर्द या मांसपेशियों में जकड़न की समस्या रहती है, तो पत्तागोभी के पत्तों का इस्तेमाल एक आसान और असरदार घरेलू उपाय हो सकता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने में मदद करते हैं, जबकि उबले हुए पत्तों की गर्माहट मांसपेशियों को रिलैक्स करती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाती है।

यह उपाय खासतौर पर हल्के दर्द, थकान या जकड़न में राहत देने के लिए उपयोगी माना जाता है। हालांकि, अगर दर्द लंबे समय तक बना रहे या बहुत ज्यादा हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

cabbage hacks to reduce pain

दर्द के लिए पत्तागोभी का कैसे करें इस्तेमाल?

  • पत्तागोभी के बड़े पत्ते लें और इन्‍हें हल्का उबाल लें।
  • पत्तों को थोड़ा ठंडा होने दें (बहुत गर्म न लगाएं)।
  • दर्द वाली जगह पर पत्ते रखें।
  • ऊपर से कपड़ा या पट्टी बांध लें।
  • 20-30 मिनट तक लगा रहने दें।

अच्‍छे रिजल्ट के लिए इस उपाय को दिन में 1-2 बार आजमा सकती हैं।

दर्द के लिए पत्तागोभी का उपाय कैसे काम करता है?

  • उबली हुई पत्तागोभी के पत्ते गर्म और मुलायम हो जाते हैं, जो मांसपेशियों को रिलैक्स करते हैं।
  • इसकी गर्माहट ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है, जिससे दर्द और जकड़न कम होती है।
  • पत्तागोभी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व (जैसे एंथोसाइनिन और ग्लूटामाइन) सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
  • यह एक नेचुरल कंप्रेस की तरह काम करता है, जो हल्का दबाव देकर राहत देता है।
  • पत्तों की नमी त्वचा को हाइड्रेट रखती है और जलन से बचाती है।

cabbage to reduce pain

सावधानी

  • यह उपाय हल्के दर्द या मांसपेशियों की जकड़न में ही ज्यादा असरदार है।
  • अगर दर्द लंबे समय से है या बहुत तेज है, तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें।
  • बहुत गर्म पत्ते सीधे त्वचा पर न लगाएं, जलन हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Doctor Advice: दर्द, थकान या अनियमित पीरियड? हो सकती हैं ये 5 दुर्लभ बीमारियां

यह भी पढ़ें- 'जरा भी तकलीफ होने पर मैं दर्द न‍िवारक गोल‍ियां खा लेती हूं', क्या इससे मेरी क‍िडनी पर बुरा असर पड़ रहा है?

यह एक आसान, नेचुरल और साइड-इफेक्ट फ्री तरीका है, लेकिन इसे इलाज का विकल्प नहीं समझना चाहिए।

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock & Gemini

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।