Fri Mar 13, 2026 | Updated 01:35 AM IST
herzindagi
pain killer and kidney disease connection

'जरा भी तकलीफ होने पर मैं दर्द न‍िवारक गोल‍ियां खा लेती हूं', क्या इससे मेरी क‍िडनी पर बुरा असर पड़ रहा है?

Pain Killers Affect On Kidney: अगर आप भी दर्द की दवाएं लंबे समय तक लेती हैं तो अभी भी वक्‍त है आप संभल जाएं। क्‍योंकि इससे आपकी क‍िडनी पर बुरा असर पड़ सकता है। लोगों काे क‍िडनी की बीमारी के बारे में जागरूक करने के ल‍िए हर साल मार्च महीने के दूसरे गुरुवार को World Kidney Day 2026 मनाया जाता है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं क‍ि ज्‍यादा पेन क‍िलर लेने से क‍िडनी को क्‍या नुकसान पहुंच सकता है।
Editorial
Updated:- 2026-03-11, 14:20 IST

World Kidney Day 2026: हमें जरा भी सिर दर्द, बदन दर्द या और कोई दिक्कत होती है तो हम तुरंत दर्द निवारक दवा खा लेते हैं। बिना डॉक्टर से पूछे पेन किलर लेना आजकल काफी आम हो गया है। खासकर कामकाजी लोगों और महिलाओं में ये आदत ज्यादा देखी जा रही है। मैं खुद जरा सी तकलीफ होने पर बिना सोचे समझे पेन किलर खा लेती हूं, लेकिन जब हमने डॉक्टरों से इसके बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि बार-बार पेन किलर लेना किडनी के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

इसी वजह से हर साल मनाए जाने वाले वर्ल्ड किडनी डे पर भी विशेषज्ञ लोगों को किडनी की सेहत को लेकर जागरूक रहने की सलाह देते हैं। आपको बता दें कि हर साल World Kidney Day 2026 मार्च महीने के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है। इस दिन लोगों को किडनी से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक किया जाता है। ऐसे में डॉक्टर सागर गुप्ता (डायरेक्टर एंड हेड, किडनी डिजीज एंड ट्रांसप्लांट मेडिसिन, एशियन हॉस्पिटल) ने विस्तार से जानकारी दी है कि लगातार पेन किलर लेने से किडनी पर क्या असर पड़ता है। आइए जानते हैं-

pain killer and kidney disease connection (2)

पेन किलर किडनी को कैसे नुकसान पहुंचाती हैं? (Pain Killer And Kidney Disease Connection)

डॉक्टर सागर गुप्ता बताते हैं कि ज्यादातर दर्द निवारक दवाएं एनएसएआईडी (NSAIDs) नाम की दवाओं की कैटेगरी में आती हैं। अगर इन्हें ज्यादा मात्रा में लिया जाए या गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो ये किडनी के फंक्शन को बिगाड़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Kidney Damage Warning: वो 5 रोजमर्रा की आदतें जो गुर्दों पर चुपचाप करती हैं हमला

कम हो जाता है ब्लड सर्कुलेशन

कुछ पेन किलर ऐसी होती हैं जो किडनी तक जाने वाले खून की मात्रा को कम कर देती हैं। इससे जब क‍िडनी तक ब्‍लड सर्कुलेशन सही से नहीं हो पाता है तो किडनी को सही तरीके से काम करने में परेशानी हो सकती है।

किडनी के फिल्टर को पहुंचता है नुकसान

किडनी के अंदर बहुत छोटे-छोटे फिल्टर होते हैं, जिन्हें नेफ्रॉन कहा जाता है। ऐसे में अगर आप लंबे समय से पेन किलर ले रही हैं तो इससे फिल्टर को नुकसान पहुंच सकता है। इससे धीरे-धीरे किडनी की क्षमता कम होने लगती है।

किडनी फेल होने का बढ़ जाता है खतरा

अगर आप जरूरत से ज्यादा पेन किलर लेती हैं तो इससे किडनी फेल होने का खतरा बढ़ जाता है। इसे एक्यूट किडनी इंजरी कहा जाता है।

किन लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है? (Kidney Health)

डॉक्टर सागर ने बताया कि कुछ लोगों में पेन किलर का असर ज्यादा खतरनाक हो सकता है। जैसे बुजुर्गों में, डायबिटीज के मरीज, हाई ब्लड प्रेशर वाले लोग या जो पहले से किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं, उनमें इसका खतरा ज्यादा रहता है।

यह भी पढ़ें- पेशाब नहीं, किडनी खराब होने के संकेत हैं शरीर के ये 5 मामूली बदलाव, आज ही चेक करें

दर्द होने पर क्या करें?

डॉ. सागर गुप्ता का कहना है कि कई लोग हल्का सा सिर दर्द, पीरियड्स के दर्द या मसल्स पेन में भी तुरंत पेन किलर ले लेते हैं, लेकिन बार-बार दवा लेने के बजाय दर्द की असली वजह जानना ज्यादा जरूरी है। अगर दर्द ज्यादा तो डॉक्टर से मिलना ही समझदारी है।

pain killer and kidney disease connection (3)

किडनी को हेल्दी रखने के लिए क्या करें? (How To Keep Kidney Healthy)

  • बिना डॉक्टर की सलाह के बार-बार पेन किलर न लें
  • अगर दवा लेनी पड़े, तो कभी कभार ही लें
  • दिनभर चार से पांच लीटर पानी पिएं
  • हेल्दी डाइट लें
  • समय-समय पर टेस्ट करवाते रहें

यह भी पढ़ें- यूरिन इंफेक्शन करता है बार-बार परेशान, तो इस फल को करें डाइट में शामिल; महिलाओं के लिए है बेहद फायदेमंद

तो अगर आप भी जरा सी तकलीफ होने पर पेन किलर ले लेती हैं तो आपको ऊपर बताए गए बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए। इससे आप किडनी को हेल्दी रख सकती हैं। साथ ही आपके हाथों की खूबसूरती भी बढ़ जाएगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।