सभी महिलाओं के लिए, पीरियड साइकिल अलग होती है। पीरियड साइकिल की अवधि, इन दिनों में होने वाला दर्द, फ्लो और पीएमएस के लक्षण, प्रत्येक महिला को अलग-अलग महसूस होते हैं। महिलाओं की अच्छी सेहत के लिए, पीरियड्स का सही समय पर आना बहुत जरूरी है। अगर आपको अनियमित पीरियड्स होते हैं या इन दिनों में बहुत अधिक दर्द और ऐंठन होती है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस से जुड़ी कई बीमारियों का संकेत हो सकता है। महिलाओं को आमतौर पर 3-5 दिन या कई बार 7 दिन तक पीरियड्स आते हैं। लेकिन, कुछ महिलाओं को सिर्फ 1 या 2 दिन ही ब्लीडिंग होती है। पीरियड फ्लो का न तो सामान्य से अधिक होना सही है और न ही बहुत कम होना। अगर आपको पीरियड में ब्लीडिंग खुलकर नहीं होती है और 1-2 दिन में ही रुक जाती है, तो डाइट में इन 4 बीजों को शामिल करें। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
अलसी के बीज
अलसी के बीज, पीरियड फ्लो को सही करने में फायदेमंद होते हैं। अगर आपको खुलकर पीरियड्स नहीं होते हैं, तो डाइट में अलसी के बीजों को शामिल करें। 1 टीस्पून पिए हुए अलसी के बीजों को पानी में मिलाकर मिड मील में खाएं। अलसी के बीज की तासीर गर्म होती है। पीरियड्स के दौरान, फ्लो कम होने पर अलसी के बीज खाएं। इन्हें खाने से शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का बैलैंस बना रहता है। हालांकि, इनका अधिक सेवन नुकसानदेह हो सकता है। इसलिए, इन्हें लिमिट में ही खाएं
सूरजमुखी के बीज
सूरजमुखी के बीज भी पीरियड फ्लो को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। 1 टीस्पून सूरजनुखी के बीजों को किसी एक फल पर झिड़ककर सुबह 11 बजे के आस-पास खाएं। ये बीज, शरीर में हार्मोनल बैलैंस बनाए रखने में मदद करते हैं। ये पीएमएस के लक्षणों को कम करने में भी मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें-क्या आपको भी पीरियड्स में होती है 1-2 दिन ब्लीडिंग? जानें इसकी वजह
तिल के बीज
तिल के बीज भी पीरियड फ्लो को सही करने में कारगर हैं। इन बीजों में लिग्नांस होता है। ये बीज, हार्मोनल इंबैलेंस, इंफ्लेमेशन, एक्ने और मूड स्विंग्स को कम करते हैं। इन बीजों को डाइट में शामिल करने से यूट्रस कॉन्ट्रैक्शन को बढ़ाने में मदद मिलती है और इससे फ्लो बढ़ सकता है।
चिया सीड्स
चिया सीड्स में मौजूद गुण, पीरियड्स के लिए जरूरी हार्मोन्स को रेगुलेट करने में मदद करते हैं। इन बीजों को डाइट में शामिल करने से पीरियड नियमित होंगे और फ्लो भी सही आएगा। सुबह खाली पेट चिया सीड्स का पानी पिएं।
यह भी पढ़ें- पीरियड का दर्द दूर करने के लिए रामबाण हैं मम्मी के बताए ये 2 मसाले
महिलाओं के सेहतमंद रहने के लिए, पीरियड का सही समय पर होना जरूरी है। अगर आपको अक्सर 1-2 दिन के लिए पीरियड् आते हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों