Shyama Tulsi Health Benefits: श्यामा तुलसी के पत्ते खाने से ये रोग होते हैं कम, जानें कैसे करें सेवन

हमारे घरों में तुलसी की पूजा की जाती है। वहीं अगर मौसम के बदलने से हम बीमार पड़ जाते हैं, तो इसे दवा के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह आपके हेल्थ के लिए अच्छी होती है।
image

Tulsi For Health: हमारे घरों में तुलसी को विशेष माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार तुलसी के आंगन में लगाने से घर में शांति बनी रहती है। वहीं अगर आप इसे अपनी बीमारियों को दूर करने के लिए इस्तेमाल करते हैं, तो यह आयुर्वेदिक दवाई का काम करती है। तुलसी भी दो प्रकार की होती हैं, एक रामा तुलसी और एक श्यामा तुलसी। रामा तुलसी आपको आसानी से घरों में मिल जाती है। लेकिन श्यामा तुलसी बहुत कम होती है।

लेकिन स्वास्थ्य के लिए यह काफी लाभकारी होती है। इसके बैंगनी रंग के पत्ते थोड़े से कम मीठे होते हैं। लेकिन यह आपकी बीमारियों को कम करने में मदद करती है। चलिए आपको बताते हैं किन हेल्थ प्रॉब्लम के लिए इसके पत्तों का सेवन कर सकती हैं। इसकी वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर डॉक्टर लतिका शर्मा ने शेयर की है। इसमें उन्होंने इसके फायदे की जानकारी शेयर की है।

श्यामा तुलसी खाने के फायदे (Health Benefits Of Shyama Tulsi)

Health Benefits Of Shyama Tulsi (2)

श्यामा तुलसी का सेवन हम स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों के लिए कर सकते हैं। इसके बारे में शायद ज्यादा लोग नहीं जानते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हम सभी लोग सबसे ज्यादा रामा तुलसी का सेवन करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह आसानी से घरों में मिल जाती है। लेकिन इस बार रामा नहीं बल्कि श्यामा तुलसी का सेवन करें। यह कई सारे रोगों को कम करती है। आपके स्वास्थ्य को अच्छा रखने में मदद करती है।

इन हेल्थ प्रॉब्लम में करें श्यामा तुलसी का सेवन

श्यामा तुलसी के पत्तों के सेवन से आपकी स्किन से जुड़ी समस्या, खांसी, जुकाम, इम्यूनिटी बढ़ाना, कैंसर से बचाव और हृदय स्वास्थ्य में सुधार लाता है। इस तरह के प्रॉब्लम को कम करने के लिए आप इसका काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। साथ ही, आप चाहें तो इसकी चाय भी बनाकर ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: तुलसी को आयुर्वेद में माना जाता है गुणों की खान, इस तरह करें सेवन

इन बातों का रखें ध्यान

Shyama Tulsi benefits

श्यामा तुलसी खाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें।
इसका सेवन सही मात्रा में करें। ज्यादा खाने से नुकसान भी हो सकता है।
अगर आपको तुलसी से एलर्जी है, तो इसे न खाएं।
प्रेग्नेंट महिलाएं इसका सेवन न करें।
बच्चों के लिए नुकसानदायक हो सकती है, श्यामा तुलसी।

श्यामा तुलसी के पत्तों का सेवन करने से आपकी स्किन भी अच्छी रहती है। साथ ही, पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है। इसलिए आपको इसे जरूर खाना चाहिए। लेकिन डॉक्टर की बातों का भी खास ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपको अन्य परेशानियां न हो सके।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में विटामिन-सी का सेवन क्यों जरूरी है?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP