भारत में तुलसी का पौधा घर-घर में देखने को मिलता है। तुलसी की सिर्फ पूजा ही नहीं होती, बल्कि इसे सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी माना गया है। तुलसी से कई आयुर्वेदिक और नेचुरोपैथी की दवाईयां भी बनती हैं। आयुर्वेद में तुलसी के पत्तों और बीजों को अहम माना जाता है, यही वजह है कि हमारे घरों में भी दादी-नानी इसका सेवन करने की सलाह देती आई हैं।
आयुर्वेदिक फायदे होने की वजह से तुलसी का तरह-तरह से सेवन किया जाता है। कुछ लोग तुलसी के पत्तों को चाय में डालकर पीते हैं, तो कुछ इन्हें सीधा पौधे से तोड़कर भी खाते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं तुलसी का सिर्फ पानी पीने के भी अनेकों फायदे हैं। आयुर्वेद के अनुसार, सुबह खाली पेट सबसे पहले एक गिलास तुलसी का पानी पीने से कई गंभीर बीमारियां दूर रहती हैं। इसके लिए हमने एक आयुर्वेद एक्सपर्ट से बात की है और उन्होंने भी इसे माना है। दिल्ली के रजिस्टर्डस फार्मासिस्ट और हेल्थ एक्सपर्ट सिद्धार्थ एस. कुमार ने तुलसी के पानी का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद माना है।
तुलसी का पानी बरसातों के मौसम में बहुत फायदेमंद माना जाता है। तुलसी के पत्तों को पानी में उबालकर पीने से डेंगू, मलेरिया या सीजनल फ्लू में पीने से राहत मिल सकती है। तुलसी के पत्तों में थोड़ी-सी शहद मिलाकर पीने से बलगम और खांसी में भी आराम आ सकता है। खराब गले की समस्या के लिए भी तुलसी का पानी फायदेमंद माना गया है, इससे गर्रारा करना भी फायदेमंद साबित हो सकता है।
एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर तुलसी कई तरह की बीमारियों को दूर रखने में मदद करती है। पथरी और किडनी की परेशानियों से जूझ रहे लोगों के लिए भी तुलसी का पानी पीना फायदेमंद साबित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- रामा या श्यामा: चाय में तुलसी के कौन से पत्ते डालें?
डायबिटीज के मरीजों के लिए भी तुलसी का पानी किसी टोनिक से कम नहीं माना गया है। तुलसी का पानी तेजी से ग्लूकोज लेवल को कम करने और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में फायदेमंद मानी गई है। तुलसी के दो-तीन पत्ते या उसके पानी का खाली पेट सेवन करना ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मददकारी साबित हो सकता है।
तुलसी में एंटी-बैक्टिरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-वायरल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद हो सकती हैं। आयुर्वेद के मुताबिक, अगर तुलसी के पत्तों को पानी में उबालकर उसे इंफेक्शन वाली जगह लगाया जाए तो उससे राहत मिल सकती है।
तुलसी में ऐसे तत्व होते हैं, जो मूड स्विंग्स को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही यह दिमाग में शांति और मेंटल क्लेरिटी लाने में भी मदद करता है। तुलसी के पत्तों का पानी दिमाग को अलग-अलग वातावरण में एडजस्ट करने के काबिल बनाता है।
तुलसी में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो दिल को कई गंभीर बीमारियों से दूर रखने में मदद कर सकते हैं। तुलसी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स अदरक, लहसुन, लाल अंगूर और प्लम्स के बराबर होते हैं।
तुलसी में पोटेशियम, विटामिन ए और सी भरपूर मात्रा में होता, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में फायदेमंद साबित हो सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक, अगर तुलसी के पत्तों का पानी रोजाना खाली पेट पिया जाए, तो यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकता है।
इसे भी पढ़ें- तुलसी को आयुर्वेद में माना जाता है गुणों की खान, इस तरह करें सेवन
तुलसी के पत्तों का पानी हर दिन पीने से वजन कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। तुलसी का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है जिससे फैट लॉस हो सकता है। तुलसी में मौजूद तत्व कैलोरी बर्न करने में भी सहायता करते हैं।
तुलसी का पानी मुंह की सेहत को भी अच्छा रख सकता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टिरियल और एंटी-इन्फ्लामेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं, जो मुंह में बैक्टिरिया के ग्रोथ को रोकने में मदद करती हैं। जिससे दांतों की परेशानियां जैसे-कैविटी, प्लाक और बदबू की समस्या में राहत मिल सकती है।
एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर तुलसी और उसका पानी ऐसे तो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन साथ ही इसमें खून को पतला करने वाली प्रॉपर्टीज भी मौजूद होती हैं। ऐसे में अगर आपको खून से जुड़ी समस्या है या फिर आप खून-पतला करने वाली दवाईयों का सेवन करती हैं, तो आपको तुलसी के पानी का सेवन सोच-समझकर चाहिए। क्योंकि इससे आपको ब्लीडिंग की गंभीर समस्या हो सकती है। तुलसी के पानी का सेवन शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह ले लें।
तुलसी का पानी प्रेग्नेंट महिलाओं और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को भी नहीं पीने की सलाह दी जाती है। तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे अब आप समझ ही गई होंगी। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।