Sun Feb 15, 2026 | Updated 03:17 PM IST
herzindagi
Rama tulsi good in tea

रामा या श्यामा: चाय में तुलसी के कौन से पत्ते डालें?

चाय में तुलसी का पत्ता डालकर पीने सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि चाय में रामा या श्यामा में से कौन-सी तुलसी के पत्ते डालने चाहिए।
Editorial
Updated:- 2024-08-22, 12:49 IST

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है। तुलसी का पौधा पूजनीय होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी माना जाता है। आयुर्वेद के मुताबिक, तुलसी के पत्तों का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती हैं। तुलसी का कई आयुर्वेदिक और नैचुरोपैथिक दवाईयों में भी इस्तेमाल होता है। इस 'जादुई जड़ीबूटी' के कई प्रकार होते हैं, जैसे- रामा तुलसी, श्यामा तुलसी, विष्णु तुलसी, वन तुलसी और नींबू तुलसी। रामा तुलसी और श्यामा तुलसी आसानी से कई घरों में देखने को मिल जाती है। 

आयुर्वेदिक फायदे होने की वजह से लोग तुलसी का सेवन भी करते हैं। कई लोग तुलसी के पत्तों को चाय में डालकर भी पीते हैं। कई चाय में रामा तुलसी डालते हैं तो कई श्यामा तुलसी। लेकिन क्या आप जानती हैं कि रामा और श्यामा में से कौन-सी तुलसी के पत्ते चाय में डालकर पीने चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार, रामा तुलसी को चाय में डालकर पीना फायदेमंद माना जाता है। हमने भी इसके लिए एक एक्सपर्ट से बात की और उन्होंने भी इसे माना है। दिल्ली के रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट और हेल्थ एक्सपर्ट सिद्धार्थ एस. कुमार ने भी चाय में रामा तुलसी के पत्तों के सेवन को लाभकारी माना है। 

कौन-सी तुलसी के पत्ते चाय में डालने चाहिए? 

rama tulsi tea

  • रामा और श्यामा दोनों ही तुलसी के पत्ते सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन जब इन्हें चाय में डालने की बात आती है, तो रामा तुलसी को ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है। आयुर्वेद में ऐसा माना गया है कि श्यामा तुलसी के पत्तों का चाय में डालकर सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि श्यामा तुलसी में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Expert Tips : क्या आप जानती हैं तुलसी की चाय के सेहत से जुड़े ये अद्भुत फायदे

  • श्यामा तुलसी के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में बहुत ज्यादा गर्माहट पैदा करती है। यह पाचन तंत्र को खराब कर सकता है, खासकर गर्मियों के मौसम में यह हानिकारक हो सकता है। श्यामा तुलसी को ज्यादातर पूजा-पाठ के लिए इस्तेमाल किया जाता है, यह भी वजह है कि इसका सेवन कम किया जाता है। श्यामा तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल कई दवाईयों में भी होता है। 
  • रामा तुलसी के पत्ते सेहत के लिए कई तरह से लाभकारी माने जाते हैं। इसके पत्तों का चाय में डालकर सेवन करना भी फायदेमंद कहा गया है। आयुर्वेद में तुलसी को जड़ीबूटियों में सबसे ऊपर माना जाता है। सेहत के लिए तुलसी को बहुत ही फायदेमंद माना गया है, लेकिन इसका सही से सेवन करना चाहिए। तुलसी को गर्म पानी में उबालकर पीने से भी पाचन सही होता है। जिन लोगों को गैस, एसिडिटी, कब्ज, बदहजमी जैसी समस्याएं रहती हैं उनके लिए तुलसी के पत्तों का सेवन फायदेमंद हो सकता है। 

तुलसी के फायदे

आयुर्वेद में दोनों तरह की तुलसी को फायदेमंद माना गया है। तुलसी बुखार, स्किन की समस्या, डाइजेशन, मेटाबॉलिज्म और इम्यूनिटी को ठीक करने में लाभकारी मानी गई है। यह एंग्जायटी और स्ट्रेस को भी कम करने में मदद करती है। 

कई स्टडीज में ऐसा सानने आया है कि तुलसी का पानी पीने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। इसके साथ ही जिन लोगों को मुंह से बदबू आने की समस्या होती है, उनके लिए भी तुलसी फायदेमंद है। अगर खांसी और जुकाम से बचने के लिए हर दिन तुलसी के पत्ते का सेवन फायदेमंद माना गया है। 

tulsi tea good for health

कौन-सी तुलसी फायदेमंद?

रामा तुलसी को अच्छी पाचन शक्ति के लिए फायदेमंद माना गया है। यह एक नैचुरल इम्यूनिटी बूस्टर है जो स्ट्रेस और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम कर सकती है। आयुर्वेद के मुताबिक, रामा तुलसी में एंटी-कैंसर प्रोपर्टीज होती हैं और इसका हर दिन सेवन करना लाभकारी माना गया है। 

इसे भी पढ़ें- तनाव ने छीन ली है चेहरे की मुस्कुराहट? रोज सुबह-शाम पिएं इन 2 चीजों की चाय

 

श्यामा तुलसी में ऐसे तत्व होते हैं जो स्किन और फेफड़ों और सांस की समस्या से निपटने में मदद करती है। जुकाम और खांसी की समस्या जिन बच्चों को रहती है, उन्हें श्यामा तुलसी देने की सलाह दी जाती है। तेज बुखार में भी यह लाभकारी मानी जाती है। साथ ही इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सिडेंट दिल की सेहत और डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। श्यामा तुलसी के पत्तों का सेवन स्किन और बालों के लिए भी अच्छा माना जाता है, लेकिन इसका एक लिमिट में ही सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें मौजूद तत्व शरीर में गर्माहट पैदा करते हैं, जो कई बार शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। 

कैसे करें तुलसी का सेवन? 

तुलसी के दो-तीन पत्तों का खाली पेट सेवन करना लाभकारी माना गया है। तुलसी के पत्तों का सेवन चाय या काढ़ा में डालकर भी किया जा सकता है, यह शरीर को डिटॉक्स करता है और ब्लड को भी साफ करता है। तुलसी के पत्तों का पौधे से तोड़ने के बाद, अच्छे से धोकर ही हमेशा सेवन करना चाहिए। तुलसी को आयुर्वेद में गुणों की खान माना गया है, इसके अनेकों फायदे हैं।

अब आप जान गई होंगी कि कौन-सी तुलसी के पत्ते चाय में डालकर पीने फायदेमंद हो सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।