महीने के किन दिनों में सेक्शुअल रिलेशन बनाने से कंसीव करने के चांसेज बढ़ जाते है, इस बारे में हर कपल को पता होना चाहिए। गायनेकोलॉजिस्ट का कहना है कि महीने में 6 दिन ऐसे होते हैं, जिनमें इंटिमेट होने से प्रेग्नेंट होने की संभावना अधिक होती है। जब भी कोई कपल अपने परिवार को आगे बढ़ाने का फैसला लेता है, पेरेंटहुड में कदम रखने के बारे में सोचता है, तो यह कई चैलेंजेस से भरा हो सकता है। , कंसीव करने के लिए, सिर्फ सेक्शुअल रिलेशन बनाना ही जरूरी नहीं है बल्कि इंटिमेट होना का सही समय क्या है, जिससे प्रेग्नेंट होने के चांसेज बढ़ सकते हैं, यह पता होना भी जरूरी है। अधिकतर महिलाओं को अपने फर्टाइल डेज और ओव्युलेशन पीरियड के बारे में ही नहीं पता होता है। किस समय पर प्रेग्नेंट होने की संभावना अधिक होती है, अगर आपको इस बारे में जानकारी हो, तो कंसीव करने में आसानी हो सकती है। क्या आपको पता है कि हर महीने में 6 दिन ऐसे होते हैं, जब महिलाओं के कंसीव करने की संभावना सबसे अधिक होती है, ये दिन कौन-से होते हैं, इस बारे में डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी, डॉक्टर रीता बक्शी दे रही हैं। वह , स्त्री और प्रसूति विभाग, रेनबो हॉस्पिटल, नई दिल्ली में सीनियर कंसल्टेंट हैं।
महीने के इन 6 दिनों में सबसे ज्यादा होते हैं कंसीव करने के चांसेज, हर महिला को होना चाहिए इस बारे में पता
- एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप कंसीव करने की प्लानिंग कर रही हैं, तो आपको अपनी ओव्युलेशन साइकिल के बारे में पता होना चाहिए। ओव्यूलेशन साइकिल और मेंस्ट्रुअल पीरियड के बारे में अगर आपको पूरी जानकारी हो, तो आपको प्रेग्नेंट होने में आसानी हो सकती है।
- ओव्युलेशन पीरियड वह समय होता है, जब महिलाओं की ओवरी में से एग रिलीज होता है। इस समय के आस-पास सेक्शुअल रिलेशन बनाने से प्रेग्नेंट होने की संभावना ज्यादा होती है।
- डॉक्टर का कहना है कि यह समय ओव्युलेशन से पांच दिन पहले और ओव्युलेशन के दिन का होता है। जब आप ओव्युलेट कर रहे हैं, उसके दो दिन बाद का समय भी कंसीव करने के लिए सही होता है।
- इस समय पर अगर स्पर्म, एग से मिलते हैं, तो प्रेंग्नेट होने में आसानी होती है। इसलिए, जब आप कंसीव करने की कोशिश कर रही हैं, तो आपको इस समय के बारे में पता होना चाहिए।
यह भी पढ़ें- महिलाओं में उम्र बढ़ने के साथ कम हो जाता है यह हार्मोन, फर्टिलिटी के लिए है बहुत जरूरी
- जिस दिन आपके पीरियड साइकिल शुरू होते हैं, उस दिन से आपकी मेंस्ट्रुअल साइकिल काउंट की जाती है। पीरियड्स आमतौर पर 3-7 दिन के लिए रहते हैं। हर महिला के लिए, पीरियड साइकिल अलग-अलग हो सकती है। मेंस्ट्रुअल साइकिल, 26-35 दिन की हो सकती है। अगर आपको पीरियड्स 28वें दिन आ रहे हैं, तो आपका ओव्युलेशन 14वें दिन होगा। इस समय पर प्रेग्नेट होने के चांसेज सबसे ज्यादा होते हैं। इसलिए, अपनी पीरियड साइकिल और ओव्युलेशन डेज को कैलकुलेट करें।
- ओव्युलेशन के समय कई महिलाओं को पेट में दर्द और ब्लोटिंग महसूस होती है। आप इससे भी अंदाजा लगा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- मां बनने का देख रही हैं ख्वाब? रोजाना सोने से पहले बिस्तर पर करें ये 2 एक्सरसाइज
महिलाओं को कंसीव करने के लिए, एक्सपर्ट की सलाह पर जरूर ध्यान देना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों