herzindagi
image

प्रेग्नेंसी में विटामिन-सी का सेवन क्यों जरूरी है?

प्रेग्नेंसी के दौरान महिला को अपने और  होने वाले बच्चों के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होता है। इस दौरान विटामिन सी का सेवन बेहद जरूरी होता है। यह गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास के लिए भी बेहद जरूरी होता है।
Editorial
Updated:- 2024-09-18, 14:10 IST

किसी भी महिला के लिए प्रेग्नेंसी एक बेहद महत्वपूर्ण समय होता है। जच्चा और बच्चा की सुरक्षा के लिए सही खानपान, सही लाइफस्टाइल को फॉलो करना जरूरी होता है। इस दौरान शरीर को कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है जैसे आयरन, कैल्शियम, विटामिन डी, फोलेट... वहीं प्रेगनेंसी में विटामिन सी की बड़ी अहमियत है।  यह एक एंटीऑक्सीडेंट है जो न सिर्फ मां के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है बल्कि गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास के लिए भी बेहद जरूरी होता है। आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी में विटामिन सी के क्या फायदे हैं? इस बारे में डॉ शकुंतला नाग जानकारी दे रही हैं।

प्रेग्नेंसी में विटामिन-सी का सेवन क्यों जरूरी है? (Vitamin C in Pregnancy

vitamin is important in pregnancy

  • प्रेगनेंसी में अक्सर महिलाओं को खून की कमी की शिकायत होती है, इसके कारण महिलाएं एनीमिया की शिकार हो जाती हैं। ऐसे में विटामिन सी का सेवन बहुत जरूरी है। विटामिन सी आयरन के अवशोषण में मदद करता है, जिससे खून बढ़ाने में मदद मिलती है।
  • विटामिन सी एक बेहद शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो इम्यूनिटी को मजबूत करता है। यह संक्रमण से बचाने में मदद करता है जिससे मां और बच्चे दोनों की सेहत बनी रहती है।
  • इसके साथ ही विटामिन सी कॉलेजन के निर्माण में मदद करता है, ऐसे में ये गर्भ में पल रहे हैं शिशु के टिशु, त्वचा और अंगों के विकास में मददगार होता है। यह हड्डियों की वृद्धि में भी मददगार है, कुल मिलाकर यह भ्रूण के विकास में मददगार है।

यह भी पढ़ें-पीरियड्स के बाद सफेद डिस्चार्ज क्यों होता है?

vitamin c benefits during pregnancy

  • विटामिन सी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यह प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली सूजन और दर्द को कम कर सकता है। इसके अलावा यह गर्भवती महिलाओं को फ्री रेडिकल से सुरक्षित रखने में मदद करता है।
  • भ्रूण के सही विकास में एस्कॉर्बिक एसिड की बहुत जरूरत होती है ,यह भ्रूण के ऊतकों के निर्माण, प्लेसेंटा की रक्त वाहिकाओं को मजबूत करके भ्रूण तक ज्यादा ऑक्सीजन पहुंचाने और प्लेसेंटल अब्रप्शन के खतरे को कम करता है।
  • विटामिन सी का सेवन करने के लिए आपको कोई भी अलग से सप्लीमेंट लेने की जरूरत नहीं होती है, आप फलों और सब्जियों से आसानी से विटामिन सी प्राप्त कर सकते हैं

यह भी पढ़ें-क्या सेक्शुअल रिलेशन के बाद यूरिन पास करने से कम हो जाता है प्रेग्नेंसी का चांस? डॉक्टर से जानें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।