
कई लड़कियों का सवाल होता है कि उनके पीरियड्स हर दूसरे महीने डिले हो जाते हैं, कभी 3-4 दिन तो कभी एक हफ्ते भी पीरियड्स लेट हो जाते हैं और किसी-किसी महीने तो स्किप ही हो जाते हैं, क्या ये नॉर्मल है? सबसे पहले तो आपको ये समझने की जरूरत है कि ये बिल्कुल नॉर्मल नहीं है। पीरियड्स आपके हार्मोन्स का रिपोर्ट कार्ड होते हैं। ऐसे में पीरियड्स में किसी भी तरह की गड़बड़ी सीधा इस तरफ इशारा करती है कि आपके शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस है। इसे मैनेज करने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव बहुत जरूरी है। साथ ही कुछ देसी नुस्खे भी आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। अगर आपके पीरियड्स अनियमित हो गए हैं या फ्लो कम आने लगा है, तो इस देसी चाय को अपनी डाइट में शामिल करें। चलिए इसके फायदों के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत कालरा दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्टर हैं।

यह भी पढ़ें- Normal Period कितने दिन होने चाहिए? गायनेकोलॉजिस्ट से जान लीजिए जवाब
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- 'क्या अनियमित पीरियड्स के साथ मैं प्रेग्नेंट हो सकती हूं?'...अगर आपके मन में भी है यह सवाल, तो गायनेकोलॉजिस्ट से जान लीजिए जवाब
पीरियड्स को नियमित करने में ये देसी चाय मदद कर सकती है। हालांकि, अगर हर महीने आपके पीरियड्स डिले हो रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।