Dadi Maa ke Nuskhe: कपूर का इन 9 अद्भुत तरीकों से करें इस्‍तेमाल

आज हम आपको कपूर के ऐसे दादी मां के जबरदस्‍त नुस्‍खों के बारे में बता रहे हैं जिनसे शायद आप पहले अनजान थीं। 

camphor benefits health main

लगभग हर घर की किचन में कपूर उपलब्‍ध होता है। अगर आपके घर में यह मौजूद नहीं है तो यह आप किसी भी नॉर्मल स्टोर से आसानी से खरीद सकती हैं। इसकी कीमत बहुत कम होती है लेकिन इसके फायदे भरपूर होते हैं। पूजा में इस्‍तेमाल करने के अलावा, इसका इस्‍तेमाल हेल्‍थ और ब्‍यूटी से जुड़ी कई समस्‍याओं को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। आयुर्वेद ने कई फायदों के लिए कपूर के इस्‍तेमाल को प्रमाणित किया है। आज हम आपके लिए कपूर के कुछ ऐसे फायदे लेकर आए हैं जिनसे शायद आप आज तक अनजान थीं। यह फायदे मुझे मेरी दादी मां ने बताए थे।

स्किन के दाग दूर करे

skin care benefits inside

अगर आप अपने चेहरे के दाग-धब्‍बों से परेशान हैं तो इसमें कपूर आपकी मदद कर सकता है। नारियल के तेल और कपूर को मिलाकर रख लें। इसे रोजाना पिंपल्‍स, जले या चोट के दाग पर लगाएं। कुछ दिनों में इनके निशान मिट जाएंगे।

पेट दर्द के लिए कपूर

अगर आपको अचानक पेट में ऐंठन होती है तो घर पर इस उपाय को करें। एक गिलास पानी लें और इसे उबालें। उबालते समय 1 चम्मच अजवाइन मिलाएं। जब पानी आधा कम हो जाए, तो आंच बंद कर दें। एक चुटकी कपूर पाउडर डालें। पानी पी लें। आपको कुछ ही मिनटों में राहत मिल जाएगी।

मसल्‍स पेन के लिए कपूर

muscles cramps inside

अगर आप अक्सर मसल्‍स पेन से परेशानरहती हैं तो थोड़े से कपूर के तेल से पेन वाले हिस्‍से की मालिश करें। इसके लिए आप थोड़े से नारियल के तेल में कपूर का तेल मिला लें और फिर इससे मालिश करें। आपको तुरंत राहत मिलेगी।

इसे जरूर पढ़ें:क्या आप जानती हैं कोकोनट ऑयल और कपूर के ये ब्यूटी बेनिफिट्स

इम्‍यूनिटी के लिए कपूर

कपूर के धुएं से आसपास की हवा कीटाणुरहित हो जाती है। यही कारण है कि स्वाइन फ्लू के प्रकोप होने पर लोगों को अपने रूमाल में कुछ कपूर रखने की सलाह दी जाती है। यह आसपास के बैक्टीरिया को मारता है और जिस हवा में हम सांस लेते हैं उसे शुद्ध करता है। इससे वायु जनित रोगों की संभावना कम हो जाती है।

स्‍ट्रेस के लिए कपूर

stress health inside

ऑलिव ऑयल में थोड़ा सा कपूर मिलाएं। इस तेल से अपने स्कैल्प में मसाज करें। यह तनाव को कम करेगाऔर ब्‍लड सर्कुलेशन में सुधार करेगा। यह आपके बालों की हेल्‍थ के लिए भी अच्छा होता है।

खुजली के लिए कपूर

त्वचा पर खुजली या चकत्ते के लिए कपूर बहुत प्रभावी है। नारियल तेल में कुछ कपूर घोलें। इससे अपनी त्वचा पर मसाज करें। यह कुछ ही समय में जलन को शांत करेगा।

बर्न्स के लिए कपूर

कपूर जलने से राहत देता है और जले हुए निशान को कम करने में भी मदद करता है। अपनी जली हुई त्वचा पर कपूर के तेल की कुछ बूंदें लगाएं। यह जलन और इंफेक्‍शन के जोखिम को कम करेगा।

इसे जरूर पढ़ें:जानिए कपूर से कैसे करें अपने चेहरे के दाग धब्बे दूर

दांत दर्द के लिए कपूर

tooth pain inside

दांत के दर्द को दूर भगाने के लिए भी कपूर बहुत फायदेमंद होता है। दर्द होने पर समस्‍या वाली जगह पर थोड़ा सा कपूर का पाउडर लगाएं। यह कुछ ही मिनटों में दर्द को कम कर देगा।

हेल्‍दी बालों के लिए कपूर

नारियल के तेल में थोड़ा सा कपूर मिलाएं। तेल को गुनगुना होने तक गर्म करें और अपने स्कैल्प में मसाज करें। एक घंटे के बाद अपने बालों को धो लें। यह रूसी और फंगल इंफेक्‍शन को दूर करने में मदद करता है। यह बालों की जड़ों को भी मजबूत बनाता है और बालों को झड़ने से रोकता है।

इस तरह से आप भी कपूर का इस्‍तेमाल इन 9 समस्‍याओं को दूर करने के लिए कर सकती हैं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।

Recommended Video

Image Credit: Freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP