चेहरे के दाग-धब्बे अगर जिद्दी बन गए हैं और खत्म नहीं हो रहे हैं तो कपूर का इस्तेमाल करे। कपूर से चेहरे के दाग-धब्बे ठीक हो जाते हैं।
Updated:- 2018-10-31, 15:33 IST
चेहरे के दाग-धब्बे तो हर किसी को परेशान करते होंगे... करेंगे भी क्यों नहीं... क्योंकि ये पूरी खूबसूरती में ग्रहण लगा देते हैं। चेहरे के दाग-धब्बों से पुरुष तक परेशान हो जाते हैं तो फिर महिलाओं का चिंतित होना तो लाजमी है। इसलिए हर महिला चेहरे के दाग-धब्बों से बचने की हर संभव कोशिश करती है और अगर किसी तरह के दाग-धब्बे चेहरे पर हो जाते हैं तो उनको हटाने के लिए हर तरह के उपाय कर लेती है। लेकिन ये दाग-धब्बे दूर कैसे होंगे?
इस सवाल का जवाब छुपा है कपूर में। कपूर दाग-धब्बों को हटाने के लिए बहुत ही अच्छा उपाय माने जाते हैं। तो आप भी ये उपाय जानिए लेकिन उससे पहले इन चीजों का ख्याल रखेँ।
कपूर को पुराने जमाने से ही महिलाएं अपनी चेहरे में निखार लाने और चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए इस्तेमाल करती रही हैं। कपूर से चेहरे के मुंहासे तक दूर हो जाते हैं।
कपूर का तेल चेहरे को मॉश्चराइज करने में काफी कारगर है। चेहरे के मुंहासों को दूर करने के लिए रोज रात को चेहरा धोकर कपूर का तेल लगाएं। फिर सो जाएं। सुबह उठकर चेहरा धो लें। इससे चेहरे के सारे मुंहासे ठीक हो जाएंगे।
वैसे तो कपूर का इस्तेमाल हर घर में पूजा-पाठ करने में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आयुर्वेद में इसके अनेक लाभ बताए गए हैं। इसलिए इसका इस्तेमाल कई औषधियां बनाने के लिए किया जाता है। आप भी अपनी छोटी-मोटी हेल्थ प्रॉब्लम्स दूर करने के लिए कपूर की मदद ले सकते हैं।
इसी तरह कपूर स्किन को हेल्दी बनाने के भी काम आता है। रोज रात को सोने से पहले कच्चे दूध में जरा-सा कपूर का पाउडर डालें। रुई की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं। 5 मिनट बाद धो लें। इससे स्किन हमेशा हेल्दी रहेगी और चेहरे पर ग्लो भी आएगा। ये उपाय रेग्युलर करें।
ऐसे ही अन्य घरेलू नुस्खों के बारे में जानने के लिए ये वीडियो देखें।
Producer- Prabhjot Kaur
Editor- Atul Tripathi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।