-1773732312096.webp)
गर्मियों के मौसम में जब ताजी मटर का मिलना कम हो जाता है, तो हम सभी फ्रोजन मटर (Frozen Peas) की मदद लेते हैं, लेकिन अक्सर महिलाओं की यह शिकायत होती है कि फ्रीजर से निकलने के बाद ये मटर एकदम सख्त और पत्थर जैसी हो जाती है। ऐसे में जब हम घंटों पकाते हैं तब भी छिलका कड़ा रहता है और वे खाने में फीकी लगती हैं। अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रही हैं, तो रसोई में रखी साधारण 'चीनी' आपकी इस मुश्किल को मिनटों में हल कर सकती है। जी हां, ऐसे में इसका इस्तेमाल कैसे करें इसके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि फ्रीजर की मटर को चीनी के माध्यम से कैसे गलाएं। पढ़ते हैं आगे...
बता दें कि फ्रीजर में रखे जाने के कारण मटर के अंदर की नमी बर्फ के क्रिस्टल में बदल जाती है। ऐसे में गर्मियों में जब तापमान बढ़ता है, तो मटर को सीधे गर्म कढ़ाई या मसाले में डालने से उसके ऊपर का छिलका सिकुड़कर सख्त हो जाता है।
-1773732595003.jpg)
ऐसे में चीनी इस प्रोसेस में एक कैटलिस्ट का काम करती है। यह पानी के उबलने के टेमरेचर को बैलेंस करती है और मटर के रेशों को अंदर से नरम बनाने में मदद करती है।
इसे भी पढ़ें - Hari Matar Ka Raita: बूंदी-खीरा छोड़ें! मटर से बनाएं स्वादिष्ट रायता, नोट करें आसान रेसिपी
मटर को गलाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी है बल्कि बस एक छोटा सा बदलाव करना है। मटर को सीधे सब्जी में डालने के बजाय, एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें आधा चम्मच चीनी डाल दें। जब पानी उबलने लगे, तब उसमें फ्रोजन मटर डालें। चीनी न केवल मटर को जल्दी गलाएगी, बल्कि यह मटर के नेचुरल क्लोरोफिल को सेफ रखती है, जिससे मटर का रंग मटमैला नहीं दिखता बल्कि गहरा हरा बना रहता है।

यदि आप मटर को उबालना नहीं चाहते, तो प्री-सोकिंग का तरीका अपनाएं। ऐसे में आप फ्रीजर से मटर निकालकर उसे सादे पानी में 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद, हल्के गुनगुने पानी में चुटकी भर चीनी मिलाकर मटर को 5 मिनट डुबोकर रखें। ऐसा करने से मटर के दाने फ्रेश हो जाएंगे और सब्जी बनाते समय बहुत जल्दी गल जाते हैं।
नोट - अक्सर हम मटर उबालते समय ही उसमें नमक डाल देते हैं। नमक मटर के छिलके को सख्त बना देता है। ऐसे में ये गलती न करें।
इसे भी पढ़ें - बड़े काम का है मटर का छिलका, जानें कहां और कैसे कर सकती हैं इस्तेमाल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।