herzindagi
Mutter store karne ka sahi tarika

Peas Storage Mistake: ताजी हरी मटर को स्टोर करते समय क्या आप भी करती हैं ये गलतियां? 2 दिन में हो जाएगी सड़

क्या आप अगले सीजन के लिए ताजी हरी मटर को स्टोर करने का सोच रही है? अगर हां, तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है वरना आपकी मटर स्टोर करने की सारी मेहनत खराब हो जाएगी। नीचे पढ़ें मटर स्टोरेज के दौरान कौन सी गलती नहीं करनी चाहिए?
Editorial
Updated:- 2026-02-09, 15:14 IST

How to Store Green Peas Long Term: फरवरी का महीना शुरू हो चुका है और बीच-बीच तेज धूप और खुला मौसम सर्दी जाने का संकेत दे रहा है। इस दौरान बाजार में इस सीजन में आने वाली सब्जियां धीरे-धीरे गायब होने लगती हैं, खासकर ताजी हरी मटर। हालांकि गर्मी आने के दौरान भी मार्केट में हरी मटर बिकती है, लेकिन वह स्टोर की हुई होती है, जिसमें ताजी मटर वाला स्वाद नहीं होता है। इतना ही नहीं बल्कि इनका रेट भी आसमान छूने लगता है। अब ऐसे में अमूमन महिलाएं 5-10 किलो मटर खरीदकर उसे अगले सीजन के लिए स्टोर करती हैं, लेकिन अगर इसे स्टोर करते समय गलती हो जाए, तो 2-4 दिन में मटर का रंग पीला पड़ने लग जाता है। अगर आप लंबे समय तक इसे खराब होने से बचाना चाहती हैं, तो स्टोर करते वक्त नीचे बताई गई गलतियों को करने से बचें।

गलत ताजी हरी मटर का चुनाव

How to store green peas for 12 months at home

अगर आप ताजी हरी मटर को अगले सीजन के लिए स्टोर करने का प्लान कर रही हैं, तो इसकी शुरुआत बाजार से हो जाती है। अब आप सोच रही होंगी कि भला ऐसे कैसे।

कई बार लोग ज्यादा मटर खरीदते वक्त यह चेक करना भूल जाते हैं कि मटर कैसी है। सबसे बड़ी गलती यह है कि लोग बहुत ज्यादा पकी यानी पीली या बहुत छोटी और कच्ची मटर चुन लेते हैं।

पकी हुई मटर सख्त हो जाती है और कच्ची मटर स्टोर करने के दौरान गल कर चिपचिपी हो जाती है। हमेशा मध्यम आकार के गहरे हरे और मीठे दाने वाली मटर ही चुनें। दानों को दबाकर देखें, वे ठोस होने चाहिए।

इसे भी पढ़ें- Saag Storage Tips: पालक-बथुआ और सोया-मेथी को काटकर हफ्ते भर के लिए कैसे करें स्टोर? ये 3 स्मार्ट तरीके आएंगे काम

छीलकर मटर को सीधा फ्रीजर में न रखें

अक्सर लोग मटर छीलकर सीधे पैकेट में भरकर फ्रीजर में रख देते हैं। उन्हें लगता है कि ऐसा करने से वह लंबे समय तक सही रहेगी, लेकिन यह तरीका गलत है।

बिना उबाले रखी गई मटर के एंजाइम्स एक्टिव रहते हैं, जिससे उसका स्वाद फीका और रंग फीका पड़ जाता है। मटर को 2 मिनट के लिए उबलते पानी में डालें और फिर तुरंत बर्फीले ठंडे पानी में डाल दें।

छिली हुई मटर को सही से न सुखाना

Can we store green peas without boiling

मटर को पानी से निकालने के बाद अगर उसे बिना या कम सुखाए हुए पैक कर दिया जाए, तो वह दो दिन भी नहीं टिकेगी।

ऐसा इसलिए क्योंकि दानों पर मौजूद नमी फ्रीजर में बर्फ की परत बना देती है, जिससे मटर आपस में चिपक जाती है और सूखने लगती है।

ब्लांचिंग के बाद मटर को एक सूती कपड़े पर फैलाएं और 1-2 घंटे के लिए पंखे के नीचे छोड़ दें। जब पानी पूरी तरह सूख जाए, तभी पैक करें।

साधारण प्लास्टिक की थैली का इस्तेमाल करना

Mutter store karne ka sahi tarika

अगर आप मटर को स्टोर करने के लिए पन्नी का इस्तेमाल करती है, तो यह मटर को कुछ ही दिनों के भीतर खराब कर सकता है। कई बार लोग घर में मौजूद सामान्य किराने स्टोर वाली पन्नियों में मटर भरकर रख देते हैं।

इन थैलियों में हवा का आना-जाना बना रहता है, जिससे फ्रीजर बर्न होता है और मटर सूखकर बेस्वाद हो जाती है। हमेशा अच्छी क्वालिटी के जिप-लॉक बैग (Zip-lock Bag) या एयरटाइट कंटेनर का ही उपयोग करें।

4-5 किलो मटर को एक ही पैकेट में भर देना

Mistakes that ruin frozen vegetables

कई बार लोगों को लगता है कि एक ही चीज है, तो उसे एक ही पॉलीथीन या बैग में भर देते हैं। क्या ही 10 पन्नी या डिब्बे खराब करें। यह तरीका मटर 2-3 दिन में सड़ा देता है। इससे बचने के लिए 2-3 किलो मटर को कभी भी एक साथ एक ही बड़े पैकेट में न रखें।

आप जब जरूरत के लिए पैकेट निकालते हैं, तो बार-बार तापमान बदलने से पूरी मटर खराब हो सकती है। छोटे-छोटे पैकेट बनाएं जिनमें केवल उतनी ही मटर हो जितनी एक बार की सब्जी में लगती है।

इसे भी पढ़ें- Peas Storage Tips: ताजी मटर को छीलने के बाद हफ्ते-भर तक फ्रेश कैसे रखें? ये तरीके आएंगे काम

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- shutterstock, gemini

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।