Thu Feb 12, 2026 | Updated 04:13 AM IST
herzindagi
how to identify peas sweet or not mithe matar ki pahchan kaise kare

मटर खरीदने में आप भी तो नहीं कर रही हैं ये गलतियां? ऐसे पहचानें कि दाने मीठे निकलेंगे या बेस्वाद

How to Choose Good Peas: सीजन खत्म होते ही या तो मटर महंगी हो जाती है या फिर उतनी फ्रेश नहीं मिलती। ऐसे में जो लोग मटर खरीदकर स्टोर करने का प्लान कर रहे हैं, उन्हें अच्छी मटर चुनना आना चाहिए। कई बार दुकानदार खराब मटर आपको महंगे दाम में बेच देते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-11, 16:28 IST

Peas Buying Tips:मटर का सीजन जाने वाला है, इसलिए लोग अभी से मटर खरीदकर स्टोर कर रहे हैं। फ्रिज में कई दिनों तक मटर स्टोर करके रखा जा सकता है। यही कारण है कि लोग एक साथ कई किलो मटर खरीद रहे हैं। कुछ ही महीनों तक बाजार में ताजी और सस्ती मटर मिलती है। इसके अलावा अगर आप मटर स्टोर करना चाहती हैं, तो आपको अच्छी मटर चुनने की समझ भी होनी चाहिए। अगर आपने जरूरी बातों का ध्यान नहीं रखा तो दाने मीठे नहीं लगेगें और यह सब्जी का स्वाद खराब कर देंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मटर की पहचान करने के सही टिप्स बताएंगे, जिससे आपको पता लगेगा कि कौन सी मटर अच्छी और मीठी है।

मटर खरीदते समय न करें ये गलतियां

बहुत बड़ी और मोटी फली वाली मटर- कई लोग अच्छी मटर उसे मानते हैं, जिसमें दाने मोटे हों और बड़ी फली हो। क्योंकि, इसमें मटर ज्यादा आती है और सब्जी में भी ज्यादा लगती है। लेकिन बहुत ज्यादा फूली हुई और सख्त फली के दाने मीठे नहीं होते। यह कड़े होते हैं और पकने में भी समय ज्यादा लेते हैं। इसलिए, मटर खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें।

mistakes to avoid when buying peas

पीले या फीके रंग के मटर

कुछ लोग मटर खरीदते समय रंगों का ध्यान नहीं देते। अगर मटर बहुत ज्यादा पुरानी होगी, तो इसका रंग पीला होगा। यह मटर सूखे से लगते हैं और खाने में इनका स्वाद अच्छा भी नहीं लगता। अगर मटर ताजी नहीं होगी, तो यह मीठी नहीं लगेगी। इसलिए, अगर आप मटर खरीद रही हैं, तो इस बात का ध्यान रखें।

इसे भी पढ़ें- कल ही धनिया खरीदा था और फ्रिज में रखने के बाद भी सड़ने लगा? जानें कारण और सही से रखने का तरीका

सिर्फ सस्ती देखकर खरीद लेना

माना की आप मटर स्टोर करना चाहती हैं, इसका अर्थ यह नहीं है कि सस्ती मटर है, तो आप कैसी भी मटर खरीद लेंगे। कई बार सीजन के आखिरी की या ज्यादा पकी हुई मटर मीठी नहीं लगती। अगर आप चाहती हैं कि मटर का स्वाद मीठा हो, तो छोटे दाने वाली हरी मटर खरीदें।

फली को दबाकर न देखना

अगर आपको समझ नहीं आ रहा है, तो आप किसी मटर की फली को दबाकर चेक करें। अगर यह बहुत ज्यादा सख्त है और नहीं दब रही है, तो इसका अर्थ है कि यह मीठी नहीं होगी।

how to choose good peas

मटर मीठी है या नहीं कैसे पहचान करें?

आप रंग देखकर पहचान कर सकती हैं। ताजी और मीठी मटर की फली हरी होती है। इसके अलावा आकार का भी ध्यान रखें। बहुत मोटी और फूली हुई फली मिठी नहीं लगेगी। आप फली तोड़कर चेक कर सकती हैं। फली हल्के से तोड़कर देखें। अगर यह आसानी से दब जा रही है, तो इसका अर्थ है कि मटर मीठी है। सब्जी खरीदते समय जरूरी बातें आपको पता होगी, तो आप कभी धोखा नहीं खाएंगी।

इसे भी पढ़ें- बार-बार सब्जी वाले से फ्री में मांगना नहीं पड़ेगा धनिया, बरसात में इन टिप्स की मदद से जल्दी उगा सकती हैं आप

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।