
How to Maintain Green Colour in Peas After Store: सर्दियों के मौसम में ताजी और मीठी हरी मटर की भरमार होती है, लेकिन जैसे ही मौसम जाता है, हमें पैकेट बंद फ्रोजन मटर खरीदना पड़ता है। स्टोर की गई मटर का स्वाद अलग होता है, जिससे बचने के लिए कुछ लोग अगले सीजन के लिए घर पर ही मटर स्टोर करना पसंद करते हैं। यह न केवल पैसे खर्च करने से बचाता है बल्कि हाइजीन को बरकरार रखता है। मटर को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए एक प्रक्रिया, जिसे करना जरूरी होता है वह है ब्लांचिंग। हालांकि इस प्रक्रिया को करने को लेकर अक्सर महिलाओं की एक शिकायत रहती है कि स्टोर करने के बाद मटर का रंग फीका या पीला पड़ जाता है।
अगर आपके साथ भी यह समस्या आ रही है, तो आप नीचे लेख में बताई गई एक खास सीक्रेट इंग्रीडिएंट का इस्तेमाल करके आप हरे रंग को सालों-साल बरकरार रख सकती हैं। चलिए नीचे में जानिए क्या है वो सीक्रेट और इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका।

मटर को ब्लांच करते समय उसका रंग बरकरार रखने के लिए चीनी का इस्तेमाल करें। मटर को उबालते समय पानी में थोड़ी सी चीनी डालने से मटर का क्लोरोफिल यानी हरा रंग लॉक हो जाता है।
चीनी न केवल मटर के रंग को हरा बनाए रखती है बल्कि प्राकृतिक मिठास को कम नहीं होने देती है। इसके साथ ही, एक चुटकी बेकिंग सोडा का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। यह भी मटर के रंग को गहरा बनाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- Peas Storage Tips: ताजी मटर को छीलने के बाद हफ्ते-भर तक फ्रेश कैसे रखें? ये तरीके आएंगे काम


मटर के पूरी तरह ठंडे हो जाने के बाद, उन्हें पानी से छान लें और एक सूती कपड़े पर फैलाकर पंखे की हवा में हल्का सुखा लें। पानी जब सूख जाए, तो उन्हें जिप-लॉक बैग या एयरटाइट कंटेनर में भरें। बैग में भरते समय हवा को बाहर निकालकर फ्रीजर में रख दें।
इसे भी पढ़ें- Peas Storage Mistake: ताजी हरी मटर को स्टोर करते समय क्या आप भी करती हैं ये गलतियां? 2 दिन में हो जाएगी सड़
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।