विदेश में किराए पर ले रहे हैं घर तो मुख्य द्वार के लिए वास्तु के ये टिप्स आजमाएं

Vastu Tips For Rented House In Abroad: अगर आप जल्द ही विदेश जा रहे हैं या वहां किराए का घर लेने वाले हैं तो उसके लिए भी वास्तु के कुछ विशेष नियमों का पालन करें, जिससे सदैव समृद्धि बनी रहे।

vastu tips for main gate of house in adroad

क्या आप भी जल्द ही विशेष जाने वाले हैं? क्या आपके मन में भी अपने किराए के घर को लेकर कई सवाल हैं? क्या आप वास्तु शास्त्र पर यकीन रखते हैं ? क्या आप इस बात को लेकर परेशान हैं कि विदेश में आपको किराए के घर के लिए कौन सी बातों का ध्यान रखना होगा?

अगर हां तो हम आपको कुछ ऐसे आसान वास्तु टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें आजमाकर आप परदेस में भी घर के वास्तु को ठीक रख सकते हैं और खुशहाली को आकर्षित कर सकते हैं।

हममें से कई लोग अपना देश छोड़कर परदेस में कभी नौकरी, तो कभी पढ़ाई के सिलसिले में जाते हैं। हम सभी वहां भी जीवन में समृद्धि बनाए रखने के लिए कुछ उपाय आजमाते हैं। खासतौर पर विदेश में किराए में घर लेने के लिए आपको विशेष बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है।

जिस तरह हम अपने देश में किसी भी काम की शुरुआत के लिए वास्तु के नियमों का पालन करते हैं, उसी तरह आप विदेश में घर लेते समय ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी जी के बताए कुछ नियमों का पालन करें। मुख्य रूप से ये आपके घर के मुख्य द्वार के लिए कारगर हो सकते हैं।

मुख्य द्वार पर लगाएं फूलों के पौधे

flowers in main gate

यदि आप विदेश में नया घर किराए पर लेने जा रहे हैं तो आपको मुख्य द्वार पर फूलों के पौधे लगाने चाहिए। कोशिश करें कि मुख्य द्वार पर गुलाबी रंगों के फूलों वाले पौधे लगाएं, ये आपके जीवन में समृद्धि बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

आपको मुख्य द्वार पर कोई भी कटीले पौधे नहीं लगाने चाहिए। ये आपके घर में समस्याओं का कारण बन सकते हैं। विदेश में भी आपको वास्तु के नियमों का पालन जरूर करना चाहिए क्योंकि ये समृद्धि के द्वार खोलने में मदद करते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार के लिए फॉलो करें वास्तु के ये टिप्स, घर में होगी धन की वर्षा

मुख्य द्वार पर आए सूरज की रोशनी

sun light at home

विदेश में घर किराए पर लेते समय आपको मुख्य द्वार के लिए ध्यान में रखना होगा कि मुख्य द्वार पर सुबह के समय पर्याप्त धूप आए, इसे घर के लिए बहुत शुभ माना जाता है।वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के प्रवेश द्वार के लिए उत्तर-पूर्व दिशा (उत्तर-पूर्व दिशा में न रखें ये चीजें)को आदर्श माना जाता है, इसलिए कोशिश करें कि ऐसी ही दिशा में घर लें। यदि आप ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो ध्यान रखें कि मुख्य द्वार के बाहर आपको जल से भरा एक पात्र रखना होगा, जिससे बाहर से आने वाली सभी नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर किया जा सके।

रोशनी की हो पर्याप्त व्यवस्था

आपको ध्यान में रखना है कि प्रवेश द्वार पर रात के समय भी पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था होनी चाहिए। हमेशा मुख्य द्वार पर तेज रोशनी रखें, लेकिन लाल रंग की रोशनी से बचें। वास्तु नियमों के अनुसार शाम के समय प्रवेश द्वार पर अच्छी रोशनी होनी चाहिए। इससे घर में सुख समृद्धि बनी रहती है और खुशहाली आती है।

मुख्य द्वार पर न रखें डस्टबिन

vastu for main gate of home at abroad

आपको कभी भी मुख्य द्वार पर डस्टबिन नहीं रखना चाहिए। इससे घर के भीतर नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सकता है। आपको हमेशा मुख्य द्वार को साफ़-सुथरा रखना चाहिए और यहां कूड़ा इकठ्ठा नहीं करना चाहिए। इसके साथ आपको मुख्य द्वार पर विंड चाइम जरूर लगानी चाहिए। इसकी आवाज से घर के भीतर सकारात्मक शक्तियों का वास होता है।

यदि आप विदेश में किराए का घर लेते समय मुख्य द्वार के लिए यहां बताए विशेष नियमों का पालन करेंगी तो आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहेगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Recommended Video

Images: Freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP