
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मंदिर और उसमें रखी वस्तुओं का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि यदि पूजा का स्थान ऊर्जावान और संतुलित हो तो घर में सदैव सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। कई बार लोग बहुत ज्यादा मेहनत करते हैं, लेकिन फिर भी पैसों की तंगी बनी रहती है। यही नहीं आपके द्वारा किया गया हर उपाय असफल होता है और वजह जान पाना मुश्किल होता है। ऐसा हो सकता है कि इसका कारण आपके घर का वास्तु दोष हो। यही नहीं कई बार वास्तु दोष की वजह से माता लक्ष्मी की कृपा भी रुक जाती है और जीवन में आर्थिक तंगी आने लगती है। आइए सेलेब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी से जानें ऐसे एक आसान उपाय से जिसे आजमाकर आप घर में पैसों का प्रवाह बनाए रख सकती हैं और माता लक्ष्मी को भी प्रसन्न कर सकती हैं। इस उपाय के लिए आपको घर के मंदिर में एक छोटा सा शीशा रखने की आवश्यकता है। आइए जानें वास्तु से जुड़े इस उपाय के बारे में विस्तार से।
वास्तु की मान्यताओं के अनुसार शीशा ऊर्जा को परावर्तित और कई गुना बढ़ाने का प्रतीक माना जाता है। जब आप इसे घर में सही स्थान पर रखती हैं तो यह सकारात्मक ऊर्जा और धन को आकर्षण करने में मदद करता है। ऐसे ही एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी के अनवर घर के मंदिर में हथेली के आकार का छोटा साफ शीशा रखना बहुत शुभ माना जाता है। यह माता लक्ष्मी के प्रकाश और कृपा को बढ़ाने का प्रतीक माना जाता है। ध्यान रखें कि यह शीशा टूटा, धुंधला या खरोंच वाला नहीं होना चाहिए। आपको घर के मंदिर में साफ और स्पष्ट दर्पण रखना चाहिए।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- Vastu Tips for Home Temple: अगर आपके घर के मंदिर पर शिखर है, तो वास्तु दोष से बचने के लिए करें ये उपाय
शीशा मंदिर में इस प्रकार रखें कि उसमें दीपक या माता लक्ष्मी की प्रतिमा का प्रतिबिंब दिखाई दे। इसे आप सीधे जमीन पर न रखें। शीशे को किसी स्वच्छ आसन या कपड़े पर रखें। आप रोज पूजा से पहले मंदिर की नियमित सफाई के साथ शीशे को भी साफ करें। इससे वास्तु दोषों को दूर करके सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने में मदद मिलती है। इस शीशे के सामने रोज एक दीपक जलाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से पूजा स्थान की सकारात्मक ऊर्जा कई गुना बढ़ती है और धन संबंधी रुकावट धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।
यह भी पढ़ें- क्या आप भी घर के मंदिर में रखती हैं कलावा? न करें ये गलती, जानें नियम
शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन किया गया उपाय जल्दी फल देने वाला होता है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए आप शुक्रवार को सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। कोशिश करें कि हल्के पीले या सफेद रंग के वस्त्र ही पहनें। घर के मंदिर में नियमित रूप से दीपक जलाएं। शीशे के सामने एक छोटी थाली रखें जिसमें 2 सुपारी, कुछ कमलगट्टे और थोड़ा सा सिंदूर रखें। माता लक्ष्मी का ध्यान करते हुए घर में धन की वृद्धि की प्रार्थना करें। साथ ही, 'ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। यदि आप यह उपाय लगातार 2 हफ्तों तक शुक्रवार के दिन करेंगी तो आपको सकारात्मक आर्थिक बदलाव महसूस होंगे और घर की आर्थिक स्थिति भी अच्छी बनी रहेगी।
अगर आप यहां बताया वास्तु उपाय आजमाएं हैं तो आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहेगी और पैसों का प्रवाह सुचारू रूप से बना रहेगा। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।