Wed Feb 18, 2026 | Updated 03:42 AM IST
image

Vastu Upay: रसोई का एक चम्मच जीरा बदल सकता है आपकी किस्मत, जानें धन लाभ का गुप्त उपाय

अगर आपकी किस्मत भी आपका साथ नहीं दे रही है, तो ऐसे में आप एक चम्मच जीरे का सरल उपाय कर सकती हैं, ताकि आपकी किस्मत के सभी रास्ते खुल सके और आपके जीवन की परेशानियां कम हो सके।
Editorial
Updated:- 2026-02-17, 20:02 IST

हमारे घर की रसोई में कई सारी ऐसी चीजें होती हैं, जिससे सिर्फ शारीरिक ही नहीं बल्कि हमारे जीवन की परेशानियां भी दूर होती हैं, लेकिन कई बार हमें इसे इस्तेमाल का तरीका पता नहीं होता है। जीरा उन मसालों में से एक है, जिसका इस्तेमाल करने से आपको अपने घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकती हैं। साथ ही जीवन की परेशानियों को हल कर सकती हैं। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल ने बताया कि इसका इस्तेमाल करने से आपको क्या लाभ होने वाले हैं?

धन प्राप्ति और बरकत के लिए जीरा का गुप्त उपाय

अगर आपके घर में धन का अभाव रहता है, तो शुक्रवार के दिन यह उपाय करना अत्यंत फलदायी होता है। शुक्रवार को घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ थोड़ा सा जीरा छिड़के या लाल कपड़े में बांधकर घर के मुख्य द्वार पर लटका दें। इससे आपके घर में धन की कमी कभी नहीं होगी। साथ ही पैसों का आवक बना रहेगा। बस आपको इस उपाय को किसी को भी बिना बताए करना होगा।  

1 - 2026-02-17T131039.132

नकारात्मक ऊर्जा और नजर दोष दूर करने के लिए जीरा का उपाय

कभी-कभी घर में नकारात्मक ऊर्जा के कारण बनते हुए काम बिगड़ जाते हैं। ऐसे में जीरे का टोटका बहुत काम आता है। मुट्ठी भर जीरा लेकर उसे अपने सिर के ऊपर से सात बार वार और फिर इसे बहते हुए पानी में बहा दें। इससे आपके आसपास की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी। साथ ही जो कार्य आपके नहीं हो रहे थे, वो होने शुरू हो जाएंगे। बस आपको इसे सही तरीके से करना होगा।

कर्ज से छुटकारा पाने के लिए जीरा का उपाय

आप पुराने कर्ज से परेशान हैं और चाहकर भी उसे चुका नहीं पा रहे हैं, तो शनिवार की शाम को यह उपाय करें। थोड़ा सा कच्चा जीरा लेकर उसे किसी सुनसान जगह पर ले जाकर मिट्टी में दबा दें। ऐसा करते समय मन में कर्ज से मुक्ति की प्रार्थना करें। शनि देव की कृपा से धीरे-धीरे धन के नए स्रोत खुलेंगे और आप कर्ज मुक्त हो सकेंगे।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर से लेकर बाहर तक, हर परेशानी को दूर करेंगे गुलाब के ये 2 अचूक उपाय

इन बातों का रखें ध्यान

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, आप किसी भी उपाय को करें, तो इसकी चर्चा किसी से न करें। इससे असर कम हो जाता है।
  • इस बात का ध्यान रखें कि जो भी दिन एक्सपर्ट ने बताएं हैं। उसी दिन आपको ये उपाय करने होंगे।
  • हर एक चीज के लिए उपाय का तरीका अलग है। इसलिए आप इन चीजों का खास ध्यान रखें।

2 - 2026-02-17T131036.085

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: पैसा आता है लेकिन टिकता नहीं? जानें कारण और वास्तु उपाय

जीरे का ये खास उपाय आपके जीवन में परिवर्तन ला सकता है। बस आपको ये वास्तु उपाय सही तरीके से करना होगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
जीरा कैसे दूर करता है घर का वास्तु?
जीरे को मुख्य द्वार पर डालने से नकरात्मकता दूर होती है।
क्या जीरा इस्तेमाल करने से धन संबंधित परेशानियां दूर हो सकती हैं?
जी हां, जीरा इस्तेमाल करने से धन की समस्याएं दूर हो सकती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;