
हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन अबूझ मुहूर्त माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन किए गए सभी कार्य अच्छे से पूरे होते हैं। इसलिए कई सारे लोग इसे महापर्व की तरह मनाते हैं। मान्यता है कि इस दिन किए गए दान, स्नान और खरीदारी का पुण्य कभी खत्म नहीं होता। इसी कारण इस विशेष दिन पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा भी चली आ रही है। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल के बताए अनुसार, आप भी चांदी का मां लक्ष्मी की मूर्ति ले सकती हैं, जिससे आपको कई सारे वास्तु लाभ प्राप्त हो सकते हैं।
ज्योतिष शास्त्र और वास्तु एक्सपर्ट के अनुसार, चांदी को चंद्रमा और शुक्र ग्रह से संबंधित माना गया है। शुक्र देव सुख, वैभव और ऐश्वर्य के कारक हैं, वहीं चंद्रमा मन की शांति का प्रतीक है। जब हम अक्षय तृतीया पर चांदी की बनी माता लक्ष्मी की प्रतिमा घर लाते हैं, तो इससे घर का वास्तु दोष भी दूर होता है। चांदी की तासीर ठंडी होती है, जो घर के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा और शांति का संचार करती है।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: सकट चौथ से पहले कर लें ये 3 काम, घर से दूर रहेगा वास्तु दोष
इसे भी पढ़ें: Bedroom Ka Vastu: क्या आप भी बेडरूम में रखती हैं लव सिंबल? रिश्ते में प्यार नहीं, बन सकती है दरार की वजह; जानें वास्तु नियम
अक्षय तृतीया केवल गहने खरीदने का दिन नहीं है, बल्कि यह अपने भाग्य को चमकाने का एक दिव्य अवसर है। चांदी की लक्ष्मी मूर्ति न केवल आपके घर की शोभा बढ़ाएगी, बल्कि माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से आपके जीवन में खुशहाली, संपन्नता और मानसिक शांति का मार्ग भी प्रशस्त करेगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।