
अक्सर घरों में जगह की कमी के कारण हम पूजा घर या मंदिर को बालकनी में स्थापित कर देते हैं, लेकिन क्या यह फैसला आध्यात्मिक और वास्तु रूप से सही है? भगवान, जिनकी कृपा से हमें यह जीवन और घर मिला है, उन्हें घर के बाहर रखना सोचने वाला विषय है। ऐसे में लोगों के मन में यही सवाल उठता है कि क्या मंदिर को बालकनी में रखा जा सकता है या नहीं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बालकनी में बालकनी में रखा कितना सही है और कितना गलत? इस लेख में दिए गए इनपुट वृंदावन के अनंतदास जी महाराज द्वारा दिए गए हैं। ऐसे में जानते हैं, क्या कहते हैं महाराज जी...
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंदिर घर की सबसे पवित्र जगह मानी जाती है। ऐसे में मंदिर को ब्रह्म स्थान के करीब होना चाहिए। जिस प्रभु ने हमें छत और सुख-सुविधाएं दी हैं, उन्हें घर की चारदीवारी से बाहर बालकनी में रखना एक तरह से उनका अनादर माना जाता है। मंदिर घर के अंदर होने से परिवार के सदस्यों का जुड़ाव और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बेहतर रहता है।

बता दें कि खुली बालकनी में धूल, मिट्टी, पक्षियों की गंदगी और प्रदूषण का सीधा असर प्रभु की मूर्तियों पर पड़ता है। ऐसे में पूजा स्थल की पवित्रता को बनाए रखना बहुत मु्श्किल हो जाता है।
इसे भी पढ़ें - Puja-Path: सूर्यास्त के बाद पूजा-पाठ की है मनाही फिर क्यों होती है मंदिरों में रात को आरती?
अगर आपके पास अलग से पूजा घर के लिए कमरा नहीं है, तो भी घर के अंदर खास जगहों पर मंदिर स्थापित कर सकती हैं।ऐसे में आप वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का उत्तर-पूर्व कोने में रख सकते हैं ये बेहद शुभ होता है। यहां सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

मंदिर के चारों ओर कांच की फिटिंग करवाएं या लकड़ी के दरवाजे लगवाएं। इससे मूर्तियां धूल और बारिश से सुरक्षित रहेंगी। साथ ही, शाम के समय मंदिर पर पर्दा जरूर डालें। बालकनी को नियमित रूप से धोएं। वहां जूते-चप्पल न रखें। मंदिर के पास तुलसी का पौधा और ताजे फूल रखें।
इसे भी पढ़ें - मंदिरों की छतें गुंबदनुमा क्यों होती हैं? जानिए इसके पीछे का साइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।